इस लेख Rajvardhan Hangargekar (राजवर्धन हैंगरगेकर) का जीवन परिचय, क्रिकेट करियर, शिक्षा के बारे में बताया गया है। राजवर्धन हैंगरगेकर एक भारतीय युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी है, जो दायें हाथ के बल्लेबाज एवं दायें हाथ के तेज गति के गेंदबाज है, जो कि घरेलू क्रिकेट मे महाराष्ट्र (Maharashtra) के लिए खेलते है और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फरवरी 2022 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हे खरीदा है।
Rajvardhan Hangargekar (राजवर्धन हैंगरगेकर) का जीवन परिचय।

राजवर्धन हैंगरगेकर का जन्म 10 नवंबर 2002 को तुलजापुर,महाराष्ट्र के हिंदू परिवार भारत (Tuljapur Maharashtra Hindu Pariwar Bharat) में हुआ। इनके पिता जी का नाम सुभाष जी (Subhash Ji) है जो कि एक हेड मास्टर (Had Master) थे। साल 2021 में कोविड-19 (Covid-19) बीमारी हो जाने की वजह से बाद में इनकी मृत्यु हो गई थी, उनकी एक बड़ी बहन है जिनका नाम ज्ञात नहीं है। इनकी माताजी का नाम अनीता हैंगरगेकर है।
Rajvardhan Hangargekar (राजवर्धन हैंगरगेकर) की शिक्षा।
Rajvardhan Hangargekar (राजवर्धन हैंगरगेकर) ने अपनी स्कूल की शिक्षा टेरना पब्लिक स्कूल (Tarna Public School) से प्राप्त की और कॉलेज की डिग्री मराठवाड़ा मित्र मंडल कॉलेज ऑफ कॉमर्स से हासिल की है।
Rajvardhan Hangargekar (राजवर्धन हैंगरगेकर) का क्रिकेट करियर।
Rajvardhan Hangargekar (राजवर्धन हैंगरगेकर) की सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब वे ऑफ स्पिनर थे, महाराष्ट्र की उस्मानाबाद डिस्ट्रिक्ट से अंडर-14 क्रिकेट खेलते समय वो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे, लेकिन उस समय उनकी टीम को एक तेज गेंदबाज की बहुत जरूरत थी, इसलिए राजवर्धन हैंगरगेकर ने टीम की जरूरत के हिसाब से तेज गेंदबाजी करना शुरू कर दिया, इनको पुणे के कोच मोहन जाधव और तेजस मातापुरकर ने कोचिंग दी।

Rajvardhan Hangargekar का अन्डर- 19 मे प्रदर्शन

राजवर्धन हैंगरगेकर ने अंडर-19 एशिया कप (Under-19 Asia Cup) में आलराउंडर (All Rounder) प्रदर्शन करके सब को चौका दिया एक मैच में पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्द भारतीय टीम बहुत दबाव में थी। राजवर्धन हैंगरगेकर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ 20 गेंदों में 33 रनो की तूफानी पारी खेली और मैच को भारत (Bharat) की झोली में ला दिए थे, दबाव में विकेट टू विकेट शानदार गेंदबाजी और दबाव में शानदार बल्लेबाजी करने की उन्मे गजब की काबिलियत है। उन्हें इंडिया टीम (India Team) के भविष्य के आलराउंडर के रूप में देखा जाने लगा है।
Rajvardhan Hangargekar का घरेलू क्रिकेट कॅरीयर
राजवर्धन हैंगरगेकर ने साल 2020-21 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaak Ali Trophy) में उन्होंने 16 जनवरी 2021 को महाराष्ट्र (Maharashtra) के लिए अपना टी -20 डेब्यू किया, साल 2020-21 सीजन के लिए विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में उन्होंने 21 फरवरी 2021 को महाराष्ट्र के लिये अपना लिस्ट-ए में पर्दापण किया। राजवर्धन हैंगरगेकर को दिसंबर 2021 में वेस्टइंडीज (West Indies) में होने वाला 2022 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप (2022 ICC Under-19 Cricket Vishva Cup) के लिए भारतीय टीम में सिलेक्ट कर लिया गया था।

राजवर्धन हैंगरगेकर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा अंडर-19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ राजवर्धन हैंगरगेकर ने 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाये और पारी के लास्ट ओवर में लगातार तीन छक्के लगा कर अपना आलराउंडर प्रदर्शन दिखाया। सितंबर,अक्टूबर में अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में राजवर्धन हैंगरगेकर ने 8 मैचो में 216 रन बनाये और 19 विकेट अपने नाम किये, अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी और अंडर-19 त्रिकोणी श्रृंखला में 3-3 विकेट लिये और इंडिया ‘C’ की और से खेलते हुए उन्होंने 4 विकेट लिये।
Rajvardhan Hangargekar का आईपीएल का सफर।
राजवर्धन हैंगरगेकर का आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में उनका शानदार प्रदर्शन रहा उनके प्रदर्शन को देखते हुए आई पी एल 2022 (IPL2022) के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, (RCB)और गुजरात टाइटंस (GT) दोनों के बीच खरीदने की होड़ मच गई लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजवर्धन हैंगरगेकर को 1.5 करोड़ रूपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया।

