Rain in IPL Match: आईपीएल इतिहास (IPL History) मे 12 साल बाद यह दूसरी बार हुआ है कि जब टॉस होने के बाद बारिश के चलते मैच को रद्द किया गया है। आईपीएल (IPL) में इससे पहले ऐसा ही एक नजारा साल 2012 में भी देखने को मिला था। तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (Royal Challengers Bangalore and Chennai Super Kings) के बीच का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेला जाना था। लेकिन टॉस के बाद बारिश हुई और मैच धुल गया।
Rain in IPL Match: RR VS KKR मैच बारिश के कारण रद्द

Rain in IPL Match: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का खेले जाने वाला 70वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। गुवाहाटी (Guwahati) में यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Rajasthan Royals And Kolkata Nights Raiders) के बीच होना था। बारिश के चलते टॉस देरी से हुआ और 7-7 ओवर का मैच निर्धारित किया गया। हालांकि, मौसम को कुछ और ही मंजूर था। टॉस होने के बाद एक बार फिर से बारिश शुरू हुई। इसके बाद मैच रेफरी (Match Referee) ने यह मुकाबला रद्द कर दिया।
Rain in IPL Match: 12 साल बाद बारिश के चलते टॉस के बाद मैच हुआ रद्द

आईपीएल इतिहास के 12 साल बाद यह दूसरी बार हुआ है कि जब टॉस होने के बाद बारिश की वजह से मैच रद्द किया गया है। आईपीएल में इससे पहले ऐसा नजारा साल 2012 में देखने को मिला था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB Vs CSK) के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था। टॉस होने के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया और मैच को रद्द कर दिया गया।
Rain in IPL Match: 12 साल बाद ऐसा हुआ दूसरी बार
आईपीएल इतिहास में अभी तक 17वें सीजन मे ही सबसे ज्यादा बारिश की वजह से मैच रद्द किए गए हैं। आईपीएल 2024 में जहां पर 3 मैच रद्द हुए तो वहीं, इससे पहले साल 2009 में 2 मैच रद्द हुए थे। साल 2011 में भी 2 मैच रद्द हुए थे।
Rain in IPL Match: राजस्थान के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण मैच था
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि 17वें सीजन का 70वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। अगर राजस्थान टीम (Rajasthan Team) इस मुकाबले को जीत जाती तो वह प्वाइंट्स टेबल (Point Table) में दूसरे स्थान पर पहुंच जाती और उसको क्वालीफायर-1 (Qualifier-1) खेलने का मौका मिल जाता।
Rain in IPL Match: तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स
बारिश की वजह से मैच रद्द होने के कारण राजस्थान रॉयल्स की टीम (RR Team) 17 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम (KKR Team) ने इस सीजन मे शानदार प्रदर्शन किया है। केकेआर की टीम ने 14 मैच में 9 में जीते हैं जबकि सिर्फ 3 मैच में ही उन्हे हार का सामना करना पड़ा हैं। अब क्वालीफायर-1 में केकेआर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (Sun Raisers Hyderabad Team) के साथ होगा।

