Rahul Tewatiya: राहुल तेवतिया का जन्म 20 मई 1993 को फरीदाबाद, हरियाणा (Faridabad Haryana) में हुआ था। इनके पिता का नाम कृष्णा पाल तेवतिया (Krishna Pal Tewatiya) है। राहुल (Rahul) ने चार साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) से की।
Rahul Tewatiya ने आईपीएल (IPL) में एक ओवर में शानदार पांच छक्के लगाकर सभी का ध्यान अपनी और खीचा था। उसके बाद हर कोई राहुल तेवतिया की तारीफ़ कर रहा था। हालाँकि यहाँ तक पहुँचने के लिए राहुल तेवतिया ने बहुत ही दिक्कतों का सामना भी किया है।
Rahul Tewatia’s cricket career

Rahul Tewatiya को शुरू से ही क्रिकेट बहुत ही पसंद रहा है। ये महज 4 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलते आए थे। उनके क्रिकेट के प्रति लगाव को देख कर उनके पिता ने बल्लभगढ़ स्थित एक क्रिकेट अकादमी में उन्हे भर्ती करा दिया। क्रिकेट अकादमी में भर्ती होने के बाद राहुल तेवतिया ने क्रिकेट की बारीकियों को सीखना शुरू किया।
Rahul Tewatia का रणजी करिअर
Rahul Tewatiya क्रिकेट मे सफलता पाने के लिए राहुल तेवतिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय यादव की अकादमी में भर्ती हो गए। यहाँ आने के बाद राहुल तेवतिया के क्रिकेट में सुधार आया और वह जल्द ही हरियाणा (Haryana) की रणजी टीम (Ranji Team) में बतौर लेग स्पिनर चुने गए। रणजी मैचों में राहुल तेवतिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 दिसम्बर 2013 को हरियाणा की ओर से खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ फ़र्स्ट क्लास में और 25 फरवरी 2017 को उड़ीसा के खिलाफ दिल्ली में लिस्ट A के लिए डेब्यू किया।
3. Rahul Tewatiya का IPL करियर (Rahul Tewatia’s IPL career)

Rahul Tewatiya ने साल 2014 में राजस्थान रॉयल (RR) की और से खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के विरुद्द अपना डेब्यु किया था। इसके बाद साल 2017 में राहुल तेवतिया को किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने खरीद लिया। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने राहुल तेवतिया को अधिक अवसर नहीं दिए। लेकिन इसी बीच सैयद मुश्ताक अली ट्राफी (Syad Mustaaq Ali Trophy) में 8 मैचो में कुल 13 विकेट राहुल तेवतिया ने क्रिकेट जगत को अपना खेल दिखा दिया। और शायद यही वजह है कि राहुल तेवतिया को साल 2018 में दिल्ली डेयर डेविल्स (DD) ने 3 करोड़ रुपए में ख़रीदा।
Rahul Tewatiya आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स टीम मे।

दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग IPL एक ऐसा मंच है, जहां कोई भी खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से रातों-रात स्टार बन सकता है, ऐसा ही कुछ IPL 2020 के 9वें मैच में हम सबको देखने को मिला। ये मैच किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मे था। इस मैच में पंजाब ने 223 रन बनाए और राजस्थान को 224 रनों का लक्ष्य दिया।
राजस्थान (Rajasthan) के ऑल राउंडर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) ने ऐसा धमाल मचाया कि न सिर्फ़ उनकी टीम की जीत हुई बल्कि युवराज, सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने उनके खेल की प्रशंसा की, दरअसल, तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के 18वें ओवर में 5 छक्के लगाकर इस मैच को अपनी टीम की तरफ ला दिया था।
Rahul Tewatiya गांव की गलियों से निकलकर रणजी का सफ़र
31 गेंद पर 53 रन की बेमिसाल पारी के बाद तेवतिया की चर्चा चारों और होने लगी, लेकिन यहाँ तक वो आसानी से नहीं पहुंचे है। पहले एक खिलाड़ी बनने और बाद में आईपीएल जैसे मंच तक पहुंचने के लिए उन्हें लंबा संघर्ष पड़ा। फरीदाबाद के एक छोटे से गांव से निकलकर तेवतियां एक स्टार खिलाड़ी बने हैं।
Rahul Tewatiya 20 मई 1993 को जन्में राहुल तेवतिया को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। उनके पिता कृष्णपाल तेवतिया पेशे से वकील हैं, तेवतिया महज़ 4 साल की उम्र में गांव की गलियों में क्रिकेट खेलने लगे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे क्रिकेट को लेकर उनकी दीवानगी बढ़ती गई। वो गांव के खेतों में बल्लेबाज़ी करने के साथ ही गेंदबाजी करते।
बेटे का जुनून और प्रतिभा देख पिता ने उसे क्रिकेटर बनाने का फ़ैसला लिया उन्होंने तेवतिया का दाखिला बल्लभगढ़ स्थित एक क्रिकेट अकादमी में करा दिया यहां से उनकी प्रोफ़ेशनल ट्रेनिंग शुरू हुई। यहां क्रिकेट के कुछ गुर सीखने के बाद तेवतिया टीम इंडिया (Team India) के पूर्व क्रिकेटर विजय यादव (Vijay Yadav) की आकदमी में चले गए।
Rahul Tewatiya कोच ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन पर काम करना शुरू कर दिया तेवतिया ने भी खूब मेहनत करके क्रिकेट की एक-एक बारीकियों को सीखा जिसका फल भी उन्हें मिला। मेहनत रंग लाई और वो जल्द ही हरियाणा की रणजी (Haryana Ki Ranji) टीम का हिस्सा बनने में कामयाब रहे एक शानदार लेग स्पिनर के तौर पर उन्होंने 6 दिसंबर 2013 को कर्नाटक (Karnatak) के खिलाफ डेब्यू किया।
कुकिंग मे क्रिकेट प्लेयर को क्या खाना पसंद है जानने के लिए Click https://swadishtvyanjan.in/web-stories/these-best-super-foods-will-fulfill-the-deficiency-of-vitamin-d/ करे Rahul Tewatiya आईपीएल 2014 में हुई एंट्री, पर मौके की तलाश जारी
घरेलू मैचों में इनके प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल (IPL) में इनको खेलने का मौका मिला, राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने साल 2014 के IPL के लिए 10 लाख में ख़रीदा था। वे अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने को बेताब थे लेकिन, इस सीज़न मे इन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले महज़ 3 मैच में उनको खेलने का मौका मिला था।
Rahul Tewatiya ने इस दौरान 2 विकेट के साथ 16 रन बनाए थे अगले साल 2015 में महज एक मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला। 2016 में तेवतिया आईपीएल (IPL) में नहीं खेले फिर 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने 25 लाख रूपये में तेवतिया को खरीदा। अपने नए फ्रेंचाइजी की तरफ से डेब्यू आईपीएल (IPL) मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके वहीं 8 बॉल में 15 रन भी बनाए बावजूद इसके उन्हें इस सीजन भी 3 मैच ही खेलने का मौका मिला।
Rahul Tewatiya को आईपीएल 2017 ने भी निराश किया इस सीजन में उन्हें अधिक मैच खेलने को नहीं मिले साल 2018 में IPL ने उन्हें करोड़ों का खिलाड़ी बना दिया। राहुल तेवतिया को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3 करोड़ रूपये की राशि देकर खरीदा था, इस सीजन 8 मैच में उन्होंने 2 इनिंग में 50 रन बनाए और 6 विकेट अपने नाम किए थे।
अगले सीजन 2019 में उन्हें फिर पांच मैच में ही खेलने का अवसर प्राप्त हुआ फिर 2020 में उनकी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स ने उन पर भरोसा जताया टीम की उम्मीदों पर राहुल भी खरे उतरे। अब तक हुए 2 मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है पहले मैच में राजस्थान ने उनको प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया।
Rahul Tewatiya को आईपीएल 2020 ने बनाया स्टार
इन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें वॉटसन और सैम करन का विकेट भी शामिल है इसके साथ ही 10 रन भी बनाए थे अगले मैच में उन्होंने ऐसी धमाकेदार बल्लेबाजी की कि वो रातों-रात स्टार बन गए, क्रिकेट फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ़ कर रहे हैं वो आईपीएल 2020 के दो मैचों में 3 विकेट लेकर 63 रन बना चुके थे।

