quena mafaka: MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने  हैदराबाद से हार के बाद क्वेना मफाका की गेंदबाजी को लेकर क्या कहा?  

quena mafaka: MI के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने कहा है, कि 4 ओवर में 66 रन लुटाने वाले क्वेना मफाका (Quena Mafaka) एक शानदार तेज गेंदबाज हैं। उन्हें थोड़ा सा गेम टाइम मिलेगा, तो वह बहुत अच्छा करेंगे। हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) की जगह पर क्वेना मफाका से गेंदबाजी की शुरुआत करवाई थी, लेकिन अब इस हार के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। हार्दिक पंड्या को IPL 2024 में बतौर कप्तान लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।   

quena mafaka: मुंबई लगातार दूसरा मैच हारी

उनकी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के विरुद्द खेले गए मैच मे 277 रन लुटा दिए। फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए MI के बल्लेबाज 246 रन ही बना सके, जिससे लगातार दूसरी बार हार उनके हिस्से आई। हालांकि मुकाबले मे हार के बाद भी हार्दिक पंड्या के चेहरे पर गम या मलाल नहीं दिखा। वे हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आए।

यह भी देखें: Sameer Rizvi IPL 2024 के डैब्यू मैच मे पहली गेंद पर छक्का जड़ा, Great धोनी ने रिजवी को क्या कहा? रिजवी ने घरवालों से क्या वादा किया था?  

quena mafaka: हार्दिक ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया

quena mafaka: हार्दिक ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया और कहा कि उनके पास ज्यादा अनुभव नहीं था। हार्दिक ने तो यह भी भी कह दिया कि उन्होंने आज जो भी देखा, वह उन्हें अच्छा लगा। हार्दिक ने कहा कि हैदराबाद (Hyderabad) का विकेट बैटिंग के लिहाज से बहुत ही अच्छा था।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने अच्छी बॉलिंग की या खराब। अगर विरोधी टीम 277 रन बना देती है, इसका मतलब यह है कि उन्होंने शानदार तरीके से बैटिंग की। मुंबई (Mumbai) के बॉलर्स के बारे मे पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा, गेंदबाज अच्छे थे। उनके लिए मुश्किल हालात थे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

quena mafaka: हार्दिक ने कहा -विकेट बैटिंग के लिए अच्छा था

500 के करीब रन बने इसका मतलब है कि विकेट बैटिंग के लिए अच्छा था। हमने कोशिश की। हम कुछ चीजें यहां-वहां ठीक कर सकते थे। हम कुछ अलग चीजों की कोशिश कर सकते थे। लेकिन हमारे पास एक नौजवान बॉलिंग अटैक है। उनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है। इसलिए ठीक है, आज मुझे अच्छा लगा जो मैंने देखा।

हार्दिक ने रनों की बारिश वाले मुकाबले में कप्तानी के दबाव को लेकर कहा कि अगर गेंद इतनी ज्यादा बार दर्शकों के पास जाएगी तो तेजी से ओवर पूरे करना मुश्किल होता है। तब तय किए समय में ओवर डालना मुश्किल होता है। लेकिन कुल मिलाकर सभी को 85 मिनट में बॉलिंग करनी होती है, जो कि ठीक है।

quena mafaka: हार्दिक ने नौजवान गेंदबाज क्वेना मफाका का बचाव और समर्थन किया

quena mafaka:
quena mafaka:

मुंबई के कप्तान ने नौजवान गेंदबाज क्वेना मफाका का बचाव और समर्थन किया। 17 साल के इस साउथ अफ्रीकी (South Africa) बॉलर की डेब्यू (Debut) पर काफी पिटाई हुई। उनके 4 ओवर में 66 रन गए। उनके बारे में हार्दिक ने कहा कि उसने अच्छी बॉलिंग की। पहले मैच में आना और इतने दर्शकों के सामने खेलने से आप थोड़ा दब जाते हैं। लेकिन उसने दिलेरी दिखाई। उसकी गेंदों पर रन गए लेकिन वह ठीक लगा। उसके पास स्किलसेट है, बस गेम टाइम चाहिए।

Leave a Comment