PSL Prize Money: IPL-WPL और PKL से भी काफी कम है पाकिस्तान सुपर लीग की प्राइज मनी, आइए जानते है इनमे कितना अंतर है?  

PSL Prize Money: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (PSL 2024) मे फाइनल खिताब के लिए खेले गए मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) की टीम ने मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) की टीम को 2 विकेट से हरा कर इस खिताब को अपने नाम किया है। पीएसएल (PSL 2024 Prize Money) की विजेता टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये मिले। भारतीय रुपये में इस्लामाबाद को करीब 4.13 करोड़ रुपये मिले है जबकि मुल्तान सुल्तांस को उपविजेता बनने के लिए करीब 1.65 करोड़ भारतीय रुपये मिले।

PSL Prize Money: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पीएसएल का खिताब जीता

PSL Prize Money: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) के फाइनल मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को 2 विकेट से रौंदकर तीसरी बार पीएसएल (PSL) का खिताब अपने नाम किया। फाइनल के इस रोमांचक मैच   में इमाद वासिम इस्लामाबाद यूनाइटेड के रियल हीरो रहे, जिन्होंने फाइनल में फाइव विकेट हॉल लेकर टीम को ये धांसू जीत दिलाई।

यह भी देखें: PSL Final: इस्‍लामाबाद यूनाइटेड ने Strong मुल्तान सुल्तांस को हराकर पीएसएल 2024 की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया

PSL Prize Money: PSL की प्राइज मनी WPL से कम

PSL Prize Money:
PSL Prize Money:

पाकिस्तान सुपर लीग मे चार बार फाइनल में अपनी जगह बनाने वाली मुल्तान सुल्तांस की टीम को इस साल भी ट्रॉफी नसीब नहीं हुई। इस्लामाबाद यूनाइटेड को खिताब जीतने के बाद जो प्राइज मनी मिली है वह प्राइज मनी  महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) की विजेता टीम आरसीबी (RCB) से कम है। आइए जानते हैं दोनों की प्राइज मनी में कितना अंतर है?

PSL Prize Money: पाकिस्तान सुपर लीग की प्राइज मनी PKL से भी काफी कम है

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (PSL 2024 Prize Money) की विजेता टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये मिले। भारतीय रुपये में इस्लामाबाद को करीब 4.13 करोड़ रुपये मिले है, जबकि मुल्तान सुल्तांस को उपविजेता बनने के लिए करीब 1.65 करोड़ भारतीय रुपये मिले।

पीएसएल की विजेता और उपविजेता टीम को जो प्राइज मनी मिली है वो विमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन टीम आरसीबी से काफी कम है। आरसीबी (RCB) को खिताब जीतने पर 6 करोड़ रुपये मिले थे।

इसके अलावा आईपीएल (IPL) के सामने तो फिर पीएसएल काफी पीछे है। आईपीएल 2023 की चैंपियन टीम सीएसके (IPL 2023 champion team CSK) को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabbadi League) की विजेता टीम को इस साल 7 करोड़ रुपये इनाम के रूप में मिले।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग मे रुचि रखने वाले लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

PSL Prize Money: PSL 2024 के फाइनल मे आखिरी गेंद पर इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत

PSL 2024 के फाइनल मैच में मुल्तान सुल्तांस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। मुल्तान सुल्तांस की तरफ से उस्मान खान (Osman Khan) ने 57 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान मोहम्मद रिजवान (Captain Mohammad Rizwan) के बल्ले से 26 गेंदों पर 26 रन निकले। इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmad) ने 32 रन बनाए। इस तरह मुल्तान सुल्तांस ने 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।

PSL Prize Money: PSL 2024 के फाइनल मे हीरो इमाद वसीम रहे

इसके जवाब में इस्लामाबाद की तरफ से मार्टिन गुप्टिल (martin guptill) ने 32 गेंदों पर शानदार 50 रन की पारी खेली। आजम खान (Aajam Khan) ने 30 रन बनाए। उनके अलावा नसीम शाह (Naseem Shah) ने 17 रन की पारी खेली और हुनेन शाह (Huneen Shah) ने मोहम्मद अली (Mohammad Ali) को आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को ये जीत दिलाई। हालांकि, इस मैच में इस्लामाबाद के असली हीरो इमाद वसीम (Imad Wasim the real hero of Islamabad) रहे, जिन्होंने अंत तक पारी संभाली और 19 रन बनाए।

Leave a Comment