PSL 2024: PSL का 9वां सीजन 17 फरवरी से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मैच 18 मार्च को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम (National Bank Stadium, Karachi) में खेला जाएगा। गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स की टीम (Defending Champion Lahore Qalandars Team) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium, Lahore) के उद्घाटन मैच में शादाब खान (Shadab Khan) की कप्तानी वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम (Islamabad United Team) से भिड़ेंगे। पिछले सीजन की उपविजेता मुल्तान सुल्तांस टीम (Runner up Multan Sultans Team) 18 फरवरी को घरेलू मैदान पर कराची किंग्स (Karachi Kings) के विरुद्द अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
PSL 2024 का शुभारंभ 17 फरवरी से

PSL 2024: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार, 12 जनवरी को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। PSL का 9वां सीजन 17 फरवरी से शुरू होकर इसका फाइनल मैच 18 मार्च को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम (National Bank Stadium, Karachi) में खेला जाएगा।
इन शहरों मे मैच खेले जाएंगे
वहीं, बाबर आजम (Babar Aajam) की पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) का पहला मुकाबला सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed ) की क्वेटा ग्लैडियेटर्स (Quetta Gladiators) से होगा। टूर्नामेंच के मैच पाकिस्तान (Pak) के चार स्थान लाहौर, कराची, मुल्तान और रावलपिंडी (Lahore, Karachi, Multan and Rawalpindi) में लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि नेशनल बैंक स्टेडियम प्ले-ऑफ और फाइनल (National Bank Stadium Play-offs and Finals) की मेजबानी करेगा।
PSL 2024 के प्लेऑफ और फाइनल मैच का शेड्यूल
14 मार्च, 2024 क्वालीफायर (1 बनाम 2), नेशनल बैंक स्टेडियम
मार्च 15, 2024 एलिमिनेटर 1 (3 बनाम 4), नेशनल बैंक स्टेडियम
16 मार्च, 2024 एलिमिनेटर 2 (एलिमिनेटर विजेता बनाम क्वालीफायर उपविजेता), नेशनल बैंक स्टेडियम
18 मार्च, 2024 फाइनल, नेशनल बैंक स्टेडियम
PSL 2024 के बारे मे जका अशरफ ने क्या कहा?

पीसीबी (PCB) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ (Zaka Ashraf) ने कहा कि आगामी टूर्नामेंट जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देगा और रोमांचक एक्शन प्रदान करेगा। जका अशरफ ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग (HBL PSL) का नौवां संस्करण 17 फरवरी को शुरू होने वाला है, जिसमें पाकिस्तान (Pakistan) के चार शहरों में सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेट का प्रदर्शन किया जाएगा।”


1 thought on “PSL 2024 मे गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच उद्घाटन मैच 17 फरवरी को खेला जाएगा। पाकिस्तान सुपर लीग का शेड्यूल हुआ जारी”