PSL में Babar Azam 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनें, T20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने के करीब पहुँच गए है बाबर आजम

PSL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम (Babar Azam) बन गए है और उनके अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के आस-पास भी अभी तक नहीं पहुंचा है। हालांकि, रविवार की पारी ने बाबर को टी20 क्रिकेट में कुल मिलाकर 10,000 रन के और करीब पहुंचा दिया है। बाबर के नाम पर वर्तमान में 9,926 रन हैं और उन्हे मात्र 74 रन की और जरूरत है।

बाबर आजम टी20 मे 10.000 रन के करीब पहुंचे

   

बाबर पीएसएल (PSL) इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और कोई भी अन्य खिलाड़ी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के आस-पास भी नहीं है। हालांकि, रविवार की पारी ने बाबर को टी20 क्रिकेट में कुल मिलाकर 10,000 रन के और करीब पहुंचा दिया है। बाबर के नाम पर वर्तमान में 9,926 रन हैं और 74 और रन बनाने से वह इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे और शोएब मलिक (Shoaib Malik) के बाद ऐसा करने वाले पाकिस्तान (Pakistan) के दूसरे खिलाड़ी होंगे।

यह भी देखें: Praveen Kumar भारतीय क्रिकेट के लिए प्रेरणा या खोया हुआ मौका?

PSL मे बाबर आजम के 3000 रन

पाकिस्तान (PAK) के पूर्व कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में रविवार को इतिहास रच दिया। बाबर पीएसएल के इतिहास में 3,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 29वां रन बनाते ही बाबर ने यह उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ- साथ कुकिंग मे रुचि रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

पीएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन

3003 – बाबर आजम (78 पारी)

2381 – फखर जमान (77 पारी)

2135 – शोएब मलिक (78 पारी)

2007 – मोहम्मद रिजवान (61 पारी)

PSL मे पेशावर को गंवाना पड़ा मैच

अगर हम बात करें इस मैच की तो बाबर की टीम पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) को क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर को 207 रन का लक्ष्य दिया था। बाबर ने 42 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज सईम अयूब (Saim Ayub ) ने 42 रनों की तेज पारी खेली। हालांकि, जाल्मी को 16 रन से यह मैच गंवाना पड़ा।

बाबर ने कप्तानी से दे दिया है इस्तीफा

PSL
PSL

गौरतलब हो कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 (One Day World Cup 2023) में पाकिस्तान (Pakistan) की हार के बाद बाबर आजम (Babar Ajam) को अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था। हार की जिम्मेदारी लेते हुए बाबर आजम ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वह टीम में बतौर सीनियर खिलड़ी के रूप में खेलते हैं।

Leave a Comment