Prasidh Krishna, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net worth, भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सुपरस्टारों में से 1 Best प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय तेज गेंदबाज

Prasidh Krishna एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है इनका पूरा नाम प्रसिद्ध मुरली कृष्णा है जो कि घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए खेलते है। ये दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते है और दाहिने ही हाथ से मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करते है।

जो नियमित रूप से 140 किमी/घंटा से ऊपर की गति से गेंदबाजी करने में सक्षम है. प्रसिद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. वह वनडे इंटरनेशनल डेब्यू में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में, सात मैचों में 24.5 की औसत से 14 विकेट लिए।

प्रसिद्ध कृष्णा का जन्म 19 फरवरी, 1996 को बैंगलोर, कर्नाटक मे हुआ था, इनकी आयु अभी करीब 28 साल की है। टीम मे इनकी प्रमुख भूमिका गेंदबाज की है।

Table of Contents

Prasidh Krishna का जन्म और फैमिली

प्रसिद्ध कृष्णा का जन्म 19 फरवरी 1996 को बेंगलुरु, कर्नाटक के एक माध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था, उनका पूरा नाम मुरलीकृष्ण प्रसिद्ध कृष्णा है। प्रसिद्ध के पिता मुरली कृष्णा भी एक क्रिकेटर थे, उनकी मां कलावती कृष्णा एक वॉलीबॉल प्लेयर थी. उनकी एक बहन है, जिसका नाम प्रकृति कृष्णा है. प्रसिद्ध कृष्णा ने इसी साल 8 जून 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड रचना कृष्णा के साथ शादी की थी।

Prasidh Krishna की शिक्षा

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई कार्मेल स्कूल, पद्मभनगर से की है और फिर उन्होंने महावीर जैन कॉलेज, बेंगलुरु से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की है. कृष्णा ने क्रिकेट के सारे गुर अपने बचपन के कोच श्रीनिवास मूर्ति से सीखे हैं और उनके जीवन में उनके कोच का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Prasidh Krishna का शुरुआती करियर:

प्रसिद्ध कृष्णा को शुरू में क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं थी. वह वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसे अन्य खेलों में भाग लेना पसंद करते थे. हालांकि, 12 साल की उम्र में उन्होंने बेंगलुरु की बसवनागुडी क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया और अपनी प्रतिभा को निखारना शुरू कर दिया था. उन्होंने अपने स्कूल टीम के लिए भी क्रिकेट खेला.

प्रसिद्ध कृष्णा जब स्कूल में पढ़ाई करते थे, तो कर्नाटक के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और उनके स्कूल के कोच श्रीनिवास मूर्ति ने उन्हें पहली बार गेंदबाजी करते हुए देखा और उन्होंने प्रसिद्ध को गेंदबाज बनने की सलाह दी. 2010 में कार्मेल स्कूल में पढ़ते हुए, उन्होंने कर्नाटक राज्य में 14 साल से भी कम आयु में अपना एक नाम स्थापित किया. 2010 में, उन्हें कर्नाटक अंडर-14 टीम के लिए नामित किया गया था.

Prasidh Krishna का घरेलू क्रिकेट करियर

Prasidh Krishna
Prasidh Krishna

2015 में, प्रसिद्ध कृष्णा ने कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने बांग्लादेश ए के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रोनी तालुकदार को आउट किया. इसके बाद अपने पहले स्पैल में अनामुल हक, सौम्य सरकार और नासिर हुसैन के विकेट लेकर बांग्लादेश ए को 41/5 पर समेट दिया. कर्नाटक ने यह मैच 4 विकेट से जीता था. तब वह महज 19 साल के थे.

इसके बाद कृष्णा ने 25 फरवरी 2017 को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. उन्होंने 21 जनवरी 2018 को 2017-18 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. वह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए सात मैचों में 13 विकेट लेने के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे.

अगस्त 2018 में, उन्हें 2018 ए-टीम क्वाड्रैंगुलर सीरीज के लिए भारत ए क्रिकेट टीम में नामित किया गया था. फिर दिसंबर 2018 में, उन्हें 2018 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था.

2021-22 रणजी ट्रॉफी के दौरान, प्रसिद्ध कृष्णा ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में 6/35 और दूसरी पारी में 4/59 का स्कोर लेकर अपना पहला प्रथम श्रेणी 10 विकेट लिया. इस शानदार प्रदर्शन से प्रसिद्ध कृष्णा बीसीसीआई चयनकर्ताओं के नजर में आ गए और जल्द ही उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम से खेलने का मौका मिल गया.

Prasidh Krishna का आईपीएल करियर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए नेट गेंदबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले Prasidh Krishna को 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल कमलेश नागरकोटी के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया. 6 मई 2018 को, प्रसिद्ध कृष्णा ने चोटिल शिवम मावी की जगह मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. हालांकि, वह अपने पहले मैच में कोई विकेट नहीं ले सके. 2018 आईपीएल सीजन में 7 मैच खेले और 10 विकेट लेने में सफल रहे.

प्रसिद्ध अगले तीन सीजन केकेआर के लिए खेले और अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि, 2022 आईपीएल के लिए हुए मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ में खरीदा. यह सीजन उनके लिए काफी अच्छा रहा और उन्होंने 17 मैचों में 8.29 के इकोनॉमी रेट से 19 विकेट अपने नाम किए. लेकिन चोट के कारण प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर रहे. आईपीएल में अब तक उन्होंने 51 मैच खेले हैं और 49 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी देखें: T. Natarajan, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net worth  कैसे 1 कुली के बेटे ने अपनी मेहनत के दम पर आईपीएल मे अपना Strong करिअर बनाया

Prasidh Krishna का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

Prasidh Krishna वनडे क्रिकेट–

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण Prasidh Krishna को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में चुना गया. उन्होंने 23 मार्च 2021 को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 8.1 ओवर में महज 54 रन देकर 4 विकेट लिए. इसी के साथ प्रसिद्ध कृष्णा वनडे डेब्यू में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए.

तब पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रसिद्ध को ICC T20 विश्व कप 2020 के लिए “सरप्राइज पैकेज” बताया था. फरवरी 2022 में, प्रसिद्ध को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया था. जहां उन्होंने दूसरे मैच में 12 रन देकर 4 विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता और तीसरे मैच में तीन विकेट के साथ ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड अपने नाम किया.

19 अक्टूबर 2023 को, भारत बनाम बांग्लादेश मैच में टखने की चोट के कारण हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद 5 नवंबर 2023 को उन्हें 2023 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया. प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक भारत के लिए 17 वनडे मैच खेले हैं और 26 की औसत से 29 विकेट लिए हैं.

Prasidh Krishna टी20 क्रिकेट–

18 अगस्त 2023 को प्रसिद्ध कृष्णा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया. अपने पहले टी20I मैच में प्रसिद्ध ने चार ओवर के स्पेल में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने 2 विकेट झटके. उन्होंने अब तक भारत के लिए सिर्फ दो टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.60 के इकोनॉमी रेट से चार विकेट लिए हैं.

Prasidh Krishna टेस्ट क्रिकेट–

मई 2021 में, प्रसिद्ध कृष्णा को 2019-2021 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी सीरीज के लिए भारत के टेस्ट टीम में चार स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से एक के रूप में नामित किया गया था. इसके अलावा सितंबर 2021 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच और मई 2022 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम में नामित किया गया था,

लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा ने 26 दिसंबर 2023 को सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. अपने पहले टेस्ट मैच में वह एक विकेट लेने में सफल रहे.

Prasidh Krishna का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

वनडे डेब्यू– 23 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ, पुणे में

टी20I डेब्यू– 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ, द विलेज में

टेस्ट डेब्यू– 26 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ, सेंचुरियन में

Prasidh Krishna के रिकॉर्ड्स

वनडे डेब्यू पर 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज।

विजय हजारे ट्रॉफी 2016-17 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज.

Prasidh Krishna पसंद और नापसंद

पसंदीदा बल्लेबाज            केविन पीटरसन, महेंद्र सिंह धोनी

पसंदीदा गेंदबाज              ब्रेट ली

पसंदीदा फुटबॉलर            क्रिस्टियानो रोनाल्डो, वैलेंटिनो रॉसी

पसंदीदा फुटबॉल टीम        मैनचेस्टर यूनाइटेड

Prasidh Krishna को प्राप्त अवॉर्ड

2022  मैन ऑफ द मैच

2022  प्लेयर ऑफ द सीरीज

Prasidh Krishna आईपीएल नीलामी

साल     कीमत         टीम

2019    20.00 लाख    के के आर   

2020    20.00 लाख    के के आर   

2021   20.00 लाख     के के आर   

2022  10.00 करोड़       राजस्थान  

2023  10.00 करोड़       राजस्थान  

2024  10.00 करोड़       राजस्थान   

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Prasidh Krishna की शादी

क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा ने 6 जून 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड रचना के साथ शादी रचाई थी, दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हुई थीं। उनकी शादी में कई भारतीय क्रिकेटर्स ने भी शिरकत की थी। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि प्रसिद्ध और रचना लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रचना कृष्णा बिजनेस वुमेन हैं। उन्होंने एक एडटेक बिजनेस शुरू किया है, जिसका काम कॉर्पोरशन और छात्रों के बीच ब्रिज बनाना है।

Prasidh Krishna की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा की कुल नेटवर्थ 15 करोड़ रुपये है। कृष्णा की सालाना इनकम 12 करोड़ रुपये है, अकेले आईपीएल में उन्हें राजस्थान रॉयल्स से 10 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। इसके अलावा वह कई कंपनियों के ब्रांड एंडोरसमेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं उनके पास बेंगलुरु के पॉश पद्मनाभनगर इलाके में एक आलीशान घर है।

प्रसिद्ध कृष्णा की कुल संपत्ति (Net Worth)     लगभग 15 करोड़ रुपये

रणजी वेतन                                  60,000 रुपये प्रति दिन

विजय हजारे वेतन                             25,000 रुपये प्रति दिन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी                        17,000 रुपये प्रति मैच

आईपीएल वेतन                               10 करोड़ रुपये

Prasidh Krishna ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट  

Ascis sports

Fireboltt

Cheers11 fantasy sports

Prasidh Krishna के बारे में कुछ रोचक तथ्य

प्रसिद्ध कृष्णा का जन्म 19 फरवरी 1996 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था।

प्रसिद्ध कृष्णा बचपन में खेलों के शौकीन थे. वह अपने स्कूल के दिनों में हर वॉलीबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स खेलों में भाग लेते थे।

प्रसिद्ध की मां नेशनल लेवल की वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं, जबकि उनके पिता कॉलेज स्तर पर एक क्रिकेटर थे।

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी शैली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली पर आधारित की, जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा ने 2015-16 में कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था और बांग्लादेश ए के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं।  

प्रसिद्ध कृष्णा जेफ थॉम्पसन के तहत प्रशिक्षण लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए और एमआरएफ पेस अकादमी में ग्लेन मैकग्राथ द्वारा भी उन्हें प्रशिक्षित किया गया।

वह 23 मार्च 2021 को पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

Prasidh Krishna की टीमें

भारत

बेल्लारी टस्कर्स

भारत ए

कर्नाटक

कोलकाता नाइट राइडर्स

मैसूर वारियर्स

राजस्थान रॉयल्स

शेष भारत

जो बात प्रसिद्ध कृष्णा को अन्य भारतीय तेज गेंदबाजों से अलग बनाती है, वह है अच्छी लेंथ की छोटी गेंद से उछाल हासिल करने की उनकी क्षमता। उनके पास हमेशा सटीकता थी, और जब उन्होंने अपनी गति बढ़ा दी, तो वे और भी अधिक प्रभावी हो गए।

साल 2021 में पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू पर, उन्होंने 54 रन देकर 4 विकेट लिए, जो उस समय भारत के लिए डेब्यू करने वाले किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। वह बीच के ओवरों में भारत के प्रवर्तक बनने की राह पर थे, लेकिन चोटों की एक श्रृंखला ने उनके करियर को विफल कर दिया।

प्रसिद्ध ने 19 साल की उम्र में साल 2015 में मैसूर में बांग्लादेश ए के खिलाफ एक टूर मैच में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर एक विकेट लिया, और पारी में पांच विकेट लिए, लेकिन कर्नाटक का व्यवस्थित तेज आक्रमण इसका मतलब था कि उन्हें प्रारूप में अपने अगले अवसर के लिए तीन साल तक इंतजार करना पड़ा।

वह 50 ओवर के क्रिकेट में कहीं अधिक नियमित थे। जब कर्नाटक ने 2017-18 में विजय हजारे ट्रॉफी जीती, तो वह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। आईपीएल 2018 के दौरान, वह चोट के प्रतिस्थापन के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए; टूर्नामेंट के अंत तक, वह उनका मुख्य सीमर था।

लेकिन उनके अगले कुछ वर्ष चोटों के कारण बाधित रहे। 2019 में उनके बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ, 2022 में पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ और 2024 में क्वाड्रिसेप्स चोट लगी। इस बीच, राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2022 से पहले 10 करोड़ रुपये में खरीदा, और उन्होंने अपना टी20I और 2023 में टेस्ट डेब्यू। लेकिन वापसी अल्पकालिक थी।

Prasidh Krishna के बॉलिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीगेंदरनविकेटबेस्टऔसतइकोनोमीस्ट्राइक4 विकेट5 विकेट10 विकेट
टेस्ट2316813021/2765.004.6484.0000
वनडे1717794742294/1225.585.6027.3200
टी20आई5512022083/4127.5011.0015.0000
एफसी203630201532696/3522.203.0443.7331
सूची ए6767307126851136/3323.765.2427.1720
टी20828218022585814/3031.918.6022.2100

Prasidh Krishna के बैटिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकशतकअर्धशतकचौकेछक्के
टेस्ट232000.00160.00 0000
वनडे177522*1.001711.760000
टी 20500000.0000.000000
एफसी202510113347.5328639.5100145
सूची ए6723183009*6.00   7440.540021
टी2082128104*2.502934.480000

Prasidh Krishna की आईपीएल मे गेंदबाजी

IPLमैचपारीगेंदरनविकेटबेस्टऔसतइकोनोमीस्ट्राइक4 विकेट
2 टीम515111451703494/3034.758.9223.31

Prasidh Krishna की आईपीएल मे बैटिंग

IPLमैचपारी     नॉटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकशतक
2 टीम5110794*3.002437.500

Prasidh Krishna के हालिया मैच

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए 0 एवं 0 3/59 एवं 1/27 31-अक्टूबर-2024 मकाय एफसी

कर्नाटक बनाम म.प्रदेश — 1/20 11-अक्टूबर-2024 इंदौर एफसी

शेष भारत बनाम मुंबई 0 2/102 एवं 0/26 01-अक्टूबर-2024 लखनऊ एफसी

भारत ए बनाम भारत सी 34 0/55 एवं 3/50 19-सितंबर-2024 अनंतपुर एफसी

भारत ए बनाम भारत डी 8 1/30 एवं 0/37 12-सितंबर-2024     अनंतपुर एफसी

Prasidh Krishna का डेब्यू/आखिरी मैच

टेस्ट मैच

पदार्पण दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, सेंचुरियन – दिसंबर 26 – 28, 2023

अंतिम दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केपटाउन – 03 – 04 जनवरी, 2024

वनडे मैच

पदार्पण भारत बनाम इंग्लैंड, पुणे – 23 मार्च, 2021

अंतिम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट – 27 सितंबर, 2023

टी20आई मैच

पदार्पण आयरलैंड बनाम भारत, डबलिन (मलाहाइड) – 18 अगस्त, 2023

अंतिम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी – 28 नवंबर, 2023

एफसी मैच

पदार्पण बांग्लादेश ए बनाम कर्नाटक, मैसूर – 22 – 24 सितंबर, 2015

अंतिम भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए, मैके – 31 अक्टूबर – 03 नवंबर, 2024

सूची ए

पदार्पण ईडन गार्डन्स में कर्नाटक बनाम झारखंड – 25 फरवरी, 2017

अंतिम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट – 27 सितंबर, 2023

टी20 मैच

पदार्पण कर्नाटक बनाम पंजाब, कोलकाता – 21 जनवरी, 2018

अंतिम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी – 28 नवंबर, 2023

आईपीएल डेब्यू बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम में, 06 मई, 2018

आखिरी आईपीएल बनाम गुजरात टाइटंस, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, 29 मई, 2022

Prasidh Krishna की प्रोफ़ाइल

जब प्रसिद्ध कृष्णा को 2015 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया गया था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह टूरिंग के खिलाफ फाइफ़र हासिल करेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 49 रन देकर 5 विकेट लेने के उनके आंकड़े ने सुनिश्चित किया कि तत्कालीन रणजी चैंपियन एक अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रसिद्ध ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर एक विकेट भी लिया।

लेकिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए मौके नहीं आए, जिन्होंने अपना एक्शन ब्रेट ली की तर्ज पर बनाया है। लेकिन विजय हजारे, 2017-18 ने यह सब बदल दिया। प्रसिद्ध ने 8 मैचों में 17 विकेट लिए और टूर्नामेंट में दूसरे प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस प्रदर्शन में फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 37 रन देकर 3 विकेट का मैच जिताने वाला स्पैल भी शामिल है।

चेन्नई में एमआरएफ पेस अकादमी में ग्लेन मैकग्राथ और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जेफ थॉमसन द्वारा प्रशिक्षित होने के बाद, प्रसिद्ध ने अपने छोटे से करियर में यह सब देखा है।

Prasidh Krishna वर्षों से आईपीएल

आरसीबी के लिए नेट गेंदबाज के रूप में शुरुआत करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने 2018 में कमलेश नागरकोटी के प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में नामित होने के बाद तेजी से प्रगति की। प्रसिद्ध ने 7 आईपीएल मैच खेले और 10 विकेट लेकर अपने चयन को सही साबित करने में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया गया चौका भी शामिल है। शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी के 2019 आईपीएल के लिए फिर से बाहर होने के कारण, अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी कर्नाटक के तेज गेंदबाज पर होगी।

FAQs:

Q.प्रसिद्ध कृष्णा का जन्म कब और कहां हुआ।

A.प्रसिद्ध कृष्णा का जन्म 19 फरवरी 1996 को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ।

Q.प्रसिद्ध कृष्णा की उम्र कितनी है।

A. 27 वर्ष

Q.प्रसिद्ध कृष्णा की पत्नी का नाम क्या है।

A. रचना कृष्णा

Q.प्रसिद्ध कृष्णा के कितने बच्चे है।

A.फिलहाल, प्रसिद्ध कृष्णा का कोई बच्चा नहीं है।

Q.प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं।

A. राजस्थान रॉयल्स

Conclusion

साथियों हमें पूरी उम्मीद है कि आपको प्रसिद्ध कृष्णा की जीवनी (Prashid Krishna’s Biography in Hindi) पसंद आई होगी। अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment