PAK Vs AFG Semifinal Asian Games: एशियन गेम्स (Asian Games) में पाकिस्तान Vs अफगानिस्तान मैच (Pakistan Vs Afghanistan) में गजब का मुकाबला देखने को मिला, इस मैच में अफगानी (Afghani) कप्तानी गुलबदीन नईब (Gulbadin Naib) ने जोरदार पारी खेली। जिसकी बदौलत पाकिस्तान (Pakistan) का भारत (India) के खिलाफ 7 अक्टूबर 2023 को गोल्ड मेडल के लिए खेलने का सपना टूट गया है। अब एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच भारत और अफगानिस्तान (India Vs Afghanistan) के बीच खेला जाएगा।
PAK Vs AFG Semifinal Asian Games: अफगानिस्तान और पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच

PAK Vs AFG Semifinal Asian Games: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मैच मे बहुत ही रोमांच देखने को मिला, इस सांस रोक देने वाले ‘थ्रिलर मैच’ को अफगानिस्तान की टीम ने 4 विकेट से जीतकर अपने नाम किया, अब कल शनिवार 7 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान और भारत के बीच एशियन गेम्स मे गोल्ड मेडल के लिए भिड़त होगी। भारत (Bharat) ने आज 6 अक्टूबर 2023 को बांग्लादेश (Bangladesh) टीम को 9 विकेट से रौंदतें हुए फाइनल मे अपनी जगह बनाई है।
PAK Vs AFG Semifinal Asian Games: पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब
अफगानिस्तान के साथ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मैच मे पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम अपने निर्धारित पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18 ओवर मे 115 रन पर ही सिमट गई पाकिस्तान की और से सबसे ज्यादा रन ओपनर ओमर यूसुफ ने 24 रन सर्वाधिक बनाए।
पाकिस्तान के नियमित अंतराल पर विकटों का पतन होता गया, कोई भी बल्लेबाज टिककर लंबी पारी नहीं खेल पाया। अफगानिस्तान की और से गेंदबाजी मे सबसे ज्यादा 3 विकेट फरीद अहमद ने लिए, तो वही दूसरे गेंदबाज जाहिर खान को दो सफलता हासिल हुई इसके अलावा करीम जनात और गुलबदीन नईब को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
PAK Vs AFG Semifinal Asian Games: अफगानिस्तान की शुरुआत भी खराब
इसके जवाब मे खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत भी बहुत खराब रही मात्र 9 रन के टीम स्कोर पर सेदिकुल्लाह अटल मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए।
PAK Vs AFG Semifinal Asian Games: अफगानिस्तान के कप्तान ने जीत दिलाई

35 रन के स्कोर तक अफगानिस्तान ने मोहम्मद शहजाद 9 रन और शाहिदुल्लाह 0 का विकेट खो दिया फिर नूर अली जारदान ने 39 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। लेकिन 71 के स्कोर पर चौथा और पाँचवा विकेट गिर गया, 84 के स्कोर पर छँठवा विकेट गिरा। लेकिन अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नईब एक छोर पर डटे रहे और 19 गेंद पर 26 रन की पारी खेलते हुए अफगानिस्तान को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।
यहाँ पर हम आपको यह याद दिला दे कि 7 अक्टूबर 2023 को एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट मे गोल्ड मैडल के लिए भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।


1 thought on “PAK Vs AFG Semifinal Asian Games: पाकिस्तान का सपना हुआ चकनाचूर, अब टीम इंडिया क्रिकेट गोल्ड मेडल के लिए अफगानिस्तान की टीम से 7 अक्टूबर को भिड़ेगी”