NZ Vs SA: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड (South Africa And New Zealand) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसके पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका (SA) की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड (NZ) की तरफ से केन विलियमसन और रचिन रवींद्र (Kane Williamson and Rachin Ravindra) ने दूसरे दिन का खेल शुरू किया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 511 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। दूसरे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका की टीम 80 रन पर अपने 4 विकेट गंवा बैठी।
NZ Vs SA: विलियमसन लौटे पवेलियन

दूसरे दिन की शुरुआत में विलियमसन (Kane Williamson) 118 रन पर आउट हो गए। डी स्वार्ड्ट (de swardt) ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा। विलियमसन और रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए 232 रन की साझेदारी की। इसके बाद डेरिल मिचेल (Darryl Mitchell) 34 रन बनाकर पवेलियन रवाना हो गए।
NZ Vs SA: रवींद्र की तूफानी पारी

रवींद्र ने एक बार फिर मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 103 रन की शतकीय पार्टनरशिप की। इसके बाद डी स्वार्ड्ट ने विकेट कीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) का विकेट लेकर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। रचिन ने ग्लेन फिलिप्स (Glen Phillips) के साथ छठे के लिए अर्धशतकीय 82 रन की पार्टनरशिप की।
NZ Vs SA: नील ब्रांड को मिली 6 विकेट

साउथ अफ्रीका के कप्तान नील ब्रांड ( Neel Brand) ने रचिन को क्लीन बोल्ड करके 240 रन पर पवेलियन भेजा। रचिन ने 65.57 की स्ट्राइक रेट से 366 गेंदों में 26 चौके और 3 छक्के लगाकर दोहरा शतक जड़ा। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 511 रन का स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्रांड ने शानदार 6 विकेट लिए। साथ ही रुआन डी स्वार्ट ने 2 विकेट अपने नाम किए। त्शेपो मोरेकी और डेन पैटरसन (Tshepo Moreki and Dan Patterson) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
NZ Vs SA: दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत
511 रनों का पीछा करने के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम कप्तान ब्रांड के रूप में 26 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा बैठी, जो कि मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। रेनार्ड वैन टोंडर (Renard Van Tonder) 0 पर पवेलियन लौट गए। ओपनर एडवर्ड मूर (Edward Moore) 23 रन पर मैट हेनरी (Matt Henry) के हाथों अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए।
NZ Vs SA: काइल जैमीसन ने दो सफलता हासिल की
जुबैर हमजा (Zubair Hamza) के रूप में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया। स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 80 रन पर 4 विकेट गंवा बैठी। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन (kyle jamieson) ने 2, मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) और मैट हेनरी ने 1-1 विकेट लिया।


1 thought on “NZ Vs SA: Rachin Ravindra के तूफानी दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैच मे पकड़ मजबूत की, केन विलियमसन ने भी शतक लगाया ”