Nepal Vs Namibia: नेपाल ट्राई नेशन टी20आई सीरीज (Nepal Tri Nation T20I Series) की शुरुआत आज से हो गई है। और जहां पर पहला मैच नामीबिया और नेपाल (Nepal Vs Namibia) के बीच किर्तीपुर (Kirtipur) में खेला जा रहा है। इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की टीम की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार रही।
Nepal Vs Namibia: मलन करुगर की भी शानदार बल्लेबाजी

नामीबिया की टीम की तरफ जान निकोल लॉफ्टी ईटन (Jan Nicole Lofty Eaton) ने तूफानी शतक जमाया। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी शतक जमाया। इस शतक के बाद टी20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक तितर-बितर हुई। नामीबिया की टीम की तरफ से मलन करुगर (Malan Karugar) ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक मजबूती दिलाई।
Nepal Vs Namibia: Jan Nicol Loftie का टी20I मे सबसे तेज शतक

दरअसल, नेपाल के कुशल मल्ला (Kushal Malla of Nepal) ने मंगोलिया (Mongolia) के खिलाफ एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में 34 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 Inter National Cricket) का सबसे तेज शतक जमाया था, लेकिन अब यह शतक जान निकोल लॉफ्टी ईटन (Jan Nichol Loftie) ने तोड़ डाला है। निकोल लॉफ्टी ईटन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज सेंचुरी (Century) जमाई। 33 गेंदों का सामना करते हुए जान ने शतक जड़कर टी20 क्रिकेट का इतिहास ही पलट डाला।
Nepal Vs Namibia: तीसरे नंबर पर डेविड मिलर

कुशल मल्ला के बाद तीसरे नंबर पर डेविड मिलर (David Millar) का नाम है, जिन्होंने साल 2017 में 35 गेंदों पर यह कारनामा किया था। भारतीय टीम (Indian Team) की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम ही है, जिन्होंने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ 35 गेंदों पर यह कारनामा किया था।
Nepal Vs Namibia: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
1. यान निकोल लॉफ्टी – 33 गेंदों पर शतक जमाया (2024)
2.कुशल मल्ला- 34 गेंदों पर शतक जमाया (2023)
3. डेविड मिलर- 35 गेंदों पर शतक जमाया (2017)
4.रोहित शर्मा- 35 गेंदों पर शतक जमाया (2017)
Nepal Vs Namibia: नामीबिया की पहले बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की टीम ने 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। टीम की तरफ से मलन करुगर ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। उनके अलावा जान निकोल लॉफ्टी ईटन ने 101 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को यह स्कोर खड़ा करने में अहम मदद की। इस तरह नेपाल की टीम को मैच जीतने के लिए 207 रन का लक्ष्य मिला है।
