Navjot Singh Sidhu की कमेंट्री में वापसी, IPL 2024 के कमेंट्री पैनल में नजर आएंगे Best सिद्धू, आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी

Navjot Singh Sidhu:  भारतीय टीम के पूर्व ओपनर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 (Former Indian team opener cricketer Navjot Singh Sidhu IPL 2024) के जरिये एक बार फिर से कमेंट्री बॉक्‍स (commentary box) में अपनी वापसी करने जा रहे हैं। 22 मार्च से आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत होगी जहां पर उद्घाटन मैच गत चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (The opening match was between defending champions Chennai Super Kings and Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा। 60 साल के नवजोत सिंह सिद्धू का आईपीएल के प्रसारणकर्ता चैनल ने सोशल मीडिया के जरिये स्‍वागत किया।

Navjot Singh Sidhu का नाम कमेंट्री पेनलिस्‍ट में शामिल

Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu:  भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे। 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 के लिए सिद्धू का नाम कमेंट्री पेनलिस्‍ट में शामिल है।

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आगामी आईपीएल 2024 का उद्घाटन मैच गत चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) में खेला जाएगा। आईपीएल (IPL) के प्रसारणकर्ता स्‍टार स्‍पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से नवजोत सिंह सिद्धू के कमेंट्री पैनल (commentary panel) में जुड़ने की पुष्टि की।

यह भी देखें: Cricket IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन में 8 खिलाड़ी अपना कमबैक करते हुए दिखाई देंगे। इसमें ऋषभ पंत जसप्रीत बुमराह श्रेयस अय्यर और मिचेल स्टार्क जैसे Best खिलाड़ी शामिल हैं।

Navjot Singh Sidhu का स्‍टार स्‍पोर्ट्स ने स्वागत किया

स्‍टार स्‍पोर्ट्स (Star Sports) ने ट्वीट किया, ‘एक बुद्धिमान व्‍यक्ति ने कहा, ‘उम्‍मीद सबसे बड़ी तोप है।’ और यह बुद्धिमान महान नवजोत सिंह सिद्धू खुद, हमारे शानदार स्‍टारकास्‍ट से जुड़ेंगे। उनकी गजब कमेंट्री और शानदार एक लाइनर आप मिस न करें।’

Navjot Singh Sidhu विवादों में फंसे

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि कमेंट्री से दूर रहने के समय ही सिद्धू विवादों में फंसे थे। जब साल 2019 में उन्‍हें द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से बाहर किया गया था। वैसे, 60 साल के नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2001 में अपनी कमेंट्री के जरिये एक अलग ही अपना जलवा बिखेरा था। उनके द्वारा की जाने वाली शेर और शायरी व वन-लाइनर लोगों को बहुत ही रास आने लगे थे। क्रिकेट की बारीकी को मजेदार अंदाज में पेश करने की कला सिद्धू में रही, जिस की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग गजब की रही।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Navjot Singh Sidhu की कमेंट्री रही लाजवाब

नवजोत सिंह सिद्धू अपने खेलने वाले दिनों में बहुत ही शांत स्‍वभाव के क्रिकेटर माने जाते थे, लेकिन कमेंट्री में आने के बाद उनका एक अलग ही अवतार लोगों को देखने को मिला था। सिद्धू की क्रिकेट की समझ और उसे पेश करने का अंदाज लोगों को एकदम अलग हटकर लगा। और शायद यही वजह रही होगी कि नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय शीर्ष कमेंटरों (Indian top commentators) में से एक माने जाने लगे।

Navjot Singh Sidhu का क्रिकेट करिअर

नवजोत सिंह सिद्धू का अंतरराष्‍ट्रीय करियर करीब 15 साल का रहा है। उन्‍होंने साल 1983 से लेकर साल 1998 तक भारतीय टीम (Indian Team) को अपनी सेवाएं दी। इस दौरान सिद्धू ने 51 टेस्‍ट और 136 वनडे मैच (One Day Match) खेले है। उन्‍होंने टेस्‍ट मैच (Test Match) में 3203 रन और वनडे में 4413 रन बनाए है। दाएं हाथ के इस बैटर खिलाड़ी ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर में 15 शतक और 48 अर्धशतक भी जडे़ थे।

1 thought on “Navjot Singh Sidhu की कमेंट्री में वापसी, IPL 2024 के कमेंट्री पैनल में नजर आएंगे Best सिद्धू, आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी”

Leave a Comment