Ms Dhoni Untold Story : महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों घुटनों के दर्द से परेशान हैं सुदूर गांव में पेड़ के नीचे बैठकर मरीजों को देखनेवाले वैद्य से करवा रहे हैं इलाज

Ms Dhoni Untold Story : क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों घुटनों के दर्द से परेशान हैं और इसका इलाज वह रांची के एक सुदूर गांव में पेड़ के नीचे बैठकर मरीजों को देखने वाले वैद्य से करवा रहे हैं.

Ms Dhoni Untold Story मे वैद्य से इलाज

आईपीएल के बाद सुर्खियों से दूर रहने वाले धोनी अब अपनी एक परेशानी की वजह से वापस खबरों में आ गए हैं. जंगली जड़ी-बूटियों की मदद से पारंपरिक तौर पर इलाज करने वाले वैद्य बंधन सिंह खरवार का कहना है कि वह प्रत्येक मरीज की तरह धोनी से भी दवा की एक खुराक के लिए 40 रुपये चार्ज करते हैं.

Ms Dhoni Untold Story
Ms Dhoni Untold Story

वैद्य बंधन सिंह खरवार रांची से करीबन 70 किलोमीटर दूर लापुंग थाना से लगने वाले क्षेत्र के कातिंगकेला में पिछले 28 सालों से पेड़ के नीचे तिरपाल का तंबू लगाकर हड्डियों की कई तरह की बीमारियों का इलाज करते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से हर चार दिन के अंतराल पर धोनी आकर दवा की खुराक लेने पहुंचते हैं.

यह भी देखें :Kathal Ki Sabji घर पर बनाएं मटन जैसी स्वादिष्ट Tasty और perfect कटहल की सब्जी, सब चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Ms Dhoni Untold Story
Ms Dhoni Untold Story

दरअसल वैद्य जी हड्डियों की बीमारी के इलाज के लिए जो दवा तैयार करते हैं, उसे मरीजों के लिए घर ले जाने की सुविधा नहीं है. धोनी के पहले उनके माता-पिता ने इस वैद्य से इलाज कराया था. उन्हें राहत मिली तो धोनी भी वहां पहुंचे. वैद्य बंधन सिंह खेरवार ने कहा कि वह शुरू में न तो धोनी के माता-पिता को पहचानते थे और न ही पहली बार में धोनी को पहचान पाए.
उन्होंने भी अपने बारे में कुछ नहीं बताया.

यह भी पढ़ें :https://cricketwisdom.in/web-stories/kl-rahul-wedding-not-happend-after-marriage/

जब आस-पास के युवाओं ने उनके साथ फोटो के लिए भीड़ लगायी तब उन्हें इसकी जानकारी हुई. वैद्य के अनुसार, धोनी बिना किसी तामझाम के सामान्य मरीज की तरह आते हैं. उनमें बड़ा आदमी होने का कोई गुरुर नहीं है. हालांकि अब हर चार दिन पर धोनी के यहां पहुंचने की खबर से उनके फैंस की काफी भीड़ जुटने लगी है. इसलिए अब वह गांव पहुंचकर गाड़ी में ही बैठते हैं, जहां उन्हें दवा की खुराक दी जाती है. पिछले एक महीने के दौरान गांव के कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं.

Leave a Comment