MS Dhoni enjoys smoking hookah: वीडियो मे दिखाई दे रहा है कि धोनी (Dhoni) के हाथ में हुक्के का पाइप है और वो हुक्के का कश लेकर धुआं छोड़ रहे हैं हालांकि ये वीडियो कब का है और कहां का है? क्रिकेट विज़्डम दी इसकी पुष्टि नहीं करता।
MS Dhoni enjoys smoking hookah: धोनी का हुक्का वीडियो वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में माही सूट पहने हुए हैं, और अगल-बगल कुछ लोग हैं और कथित तौर पर वो हुक्का पी रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है, धोनी के हाथ में हुक्के का पाइप है और वो हुक्के का कश लेकर धुआं छोड़ रहे हैं वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।
हालांकि ‘डीपफेक’ के इस मौजूदा दौर में हमने ऐसी ही कई हस्तियों के फर्जी वीडियो भी देखे ही हैं।
MS Dhoni enjoys smoking hookah: जनता की प्रतिक्रिया
मगर जनता ने तो वीडियो को पकड़ लिया और अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रही है कुछ लोग इस दौरान धोनी के साथ दिखे, कई ने पूर्व भारतीय कप्तान को ट्रोल कर दिया।
राजीव नाम के एक यूज़र ने उन्हें विराट कोहली से सीखने की नसीहत दे दी. लिखा,
“धोनी का हुक्का पीने वाला किस्सा हम हमेशा सुनते आए हैं और अब इसे हम देख भी सकते हैं। देश के युवाओं पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ेगा. उन्हें ऐसी सभी चीजों से बचना चाहिए, क्योंकि जब उन्हें यह पता है कि वो कितने प्रभावशाली हैं। धोनी को कम से कम विराट कोहली से सीखना चाहिए.”
MS Dhoni enjoys smoking hookah: एक दूसरे यूजर ने लिखा,
“यही वजह है कि मुझे ये आदमी कभी पसंद नहीं आया हैं हालांकि अब धोनी के फैन्स यही कहेंगे कि यकीन मानो भाई, फ्लेवर वाला हुक्का हेल्थ के लिए कभी खराब नहीं होता है.”
MS Dhoni enjoys smoking hookah: ध्रुवी ने लिखा,
“इस साल हम धोनी को हुक्का पीते हुए देखेगे ऐसा हमने कभी भी सोचा नहीं था.”
MS Dhoni enjoys smoking hookah: अनीकेत नाम के यूजर ने लिखा,
“धोनी की पूजा करने वाले लोग उनका हुक्का वाला वीडियो देखने के बाद भी बिल्कुल चुप हैं.”
एक और यूजर ने माही को डिफेंड किया. लिखा,
“धोनी जो हुक्का पी रहे हैं, उसमें तंबाकू नहीं होता.”
एक और यूजर ने लिखा,
‘’हर किसी की अपनी निजी जिंदगी होती है और जाहिर तौर पर इस वीडियो को उनकी इजाजत के बिना कैमरे में कैद किया गया इसलिए इसका ज्यादा हउवा नहीं बनाए.”
MS Dhoni enjoys smoking hookah: धोनी और जॉर्ज बैली
![](https://cricketwisdom.in/wp-content/uploads/2024/01/FotoJet-1-min-5-1-copy.jpg)
महेंद्र सिंह धोनी पीते हैं हुक्का! चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी का चौंकाने वाला खुलासा जॉर्ज बैली ने आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेला है, उन्होंने धोनी को काफी करीब से देखा है और उन बातों का खुलासा किया है।
सीएसके के पूर्व खिलाड़ी जॉर्ज बैली ने बताया है कि धोनी के दरवाजे सभी खिलाड़ियों के लिए खुले रहते हैं और वह मिलने से मना नहीं करते हैं। बैली ने कहा कि धोनी थोड़ा हुक्का या शीशा पीना पसंद करते हैं। अक्सर वह अपने रूम में इसका सेटअप रखते हैं। उनके दरवाजे सबके लिए खुले रहते हैं और जब आप उनके कमरे में जाते हो तो वहां कई युवा खिलाड़ी दिखते हैं। भारत या अन्य देशों में ये चीजें सीनियर के हिसाब से हो सकती है लेकिन धोनी ने इस प्रथा को तोड़ दिया।
बैली ने कहा कि अगर आप देर रात को धोनी के कमरे में गेम या अन्य किसी पहलू पर बात करते हैं, तो यह बाधाओं को तोड़ने वाली बात है। गौरतलब है कि बैली ने आईपीएल में धोनी के साथ खेला था। वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए भी बैली उनके साथ खेले थे। उस समय बैली ने धोनी को काफी करीब से देखा था।