Mohammed Shami World Cup Wickets: World Cup 2023 मे अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को धूल चटाते हुए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मैन ऑफ द टूर्नामेंट के सही हकदार।  

Mohammed Shami World Cup Wickets: पहले 4 मैच बेंच पर बैठने वाले मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) सबसे ज्यादा 23 विकेट के साथ वर्ल्ड कप फाइनल (World Cup Final) खेलने के लिए उतरेंगे। जो किसी ने भी कभी सपने में भी नहीं सोचा था, मोहम्मद शमी ने उसे हकीकत में बदल कर रख दिया। सेमीफाइनल मैच में 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट झटकने वाले मोहम्मद शमी मैन ऑफ द मैच (Player Of The Tournament) चुने गए।

Mohammed Shami World Cup Wickets: नई गेंद से विकेट निकालने की कोशिश

Mohammed Shami World Cup Wickets:
Mohammed Shami World Cup Wickets:

Mohammed Shami World Cup Wickets: इसके बाद मोहम्मद शमी ने कहा, वह इस वर्ल्ड कप (WC) में अपने मौके का इंतजार कर रहे थे। शमी ने कहा, मैं इसके पहले ज्यादा वाइट बॉल क्रिकेट खेल भी नहीं रहा था। क्रिकेट में अक्सर यॉर्कर और धीमी गेंद पर विकेट चटकाने की बात होती है। मैंने नई गेंद से विकेट हासिल करने का प्रयास किया। अब मेरी हर मैच में यही कोशिश रहती है कि मैं नई गेंद से अधिक से अधिक विकेट निकाल कर टीम को दे सकूं।

सेमीफाइनल में मुझसे केन विलियमसन का कैच छूट गया था और मुझे इसके लिए बुरा लग रहा था। न्यूजीलैंड (New Zealand) के सामने लक्ष्य बड़ा था और इसलिए उसके बल्लेबाज बड़े शॉट के लिए जा रहे थे। ऐसे में मैंने कीवी बल्लेबाजों को आउट करने की तरकीब निकाली।

यह भी देखें: AUS Vs SA: World Cup 2023 का अपना आखिरी वनडे मैच सेमी फाइनल मे खेलने के बाद स्टार खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा।    

Mohammed Shami World Cup Wickets: शमी ने कीवी के खिलाफ लिए 7 विकेट

Mohammed Shami World Cup Wickets:
Mohammed Shami World Cup Wickets:

विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और ओस का भी डर था। इसलिए मैंने सीम पोजीशन के साथ धीमी गेंद का भी इस्तेमाल किया। अगर ओस आ जाती, तो शायद मेरी धीमी गेंद उस तरीके से असर नहीं डाल पाती। सेमी फाइनल मैच में 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट चटका कर मैं बहुत खुश हूं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Mohammed Shami World Cup Wickets: शमी के वर्ल्ड कप मे अभी तक 23 विकेट

Mohammed Shami World Cup Wickets:
Mohammed Shami World Cup Wickets:

Mohammed Shami World Cup Wickets: 2015 और 2019 सेमीफाइनल (Semi Final) हारने के बाद यह जीत मायने रखती है। मुझे नहीं पता ऐसा मौका दोबारा कब आएगा। मैं किसी भी कीमत पर भारत (India) के लिए वर्ल्ड कप फाइनल जीतना चाहता हूं। वर्ल्ड कप के 6 मैच में सर्वाधिक 23 विकेट चटकाना बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है फाइनल में भी प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

मोहम्मद शमी की बीवी हसीन जहां लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। ऐसे में इस सबके बावजूद भारत (IND) के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस करना बताता है कि मोहम्मद शमी खास खिलाड़ी हैं। मोहम्मद शमी 17 वर्ल्ड कप पारियों के बाद सर्वाधिक 54 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 बार पंजा खोला है। अगर मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सभी 10 मैच खेल होते, तो निश्चित तौर पर उनके विकेट का आंकड़ा 30 के पार होता।

जैसे ही मोहम्मद शमी सेमीफाइनल में 7 विकेट चटकाने के बाद ड्रेसिंग रूम पहुंचे, आर. अश्विन (R Ashwin) ने उनके हाथ चूम लिए। अश्विन ने कहा, मोहम्मद शमी ने अकेले दम पर भारत को वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट बना दिया। विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल था, ऐसे में 7 विकेट हासिल करना बताता है कि मोहम्मद शमी कितने महान गेंदबाज हैं।

Mohammed Shami World Cup Wickets: सेमी फाइनल मे घातक गेंदबाजी

Mohammed Shami World Cup Wickets:
Mohammed Shami World Cup Wickets:

Mohammed Shami World Cup Wickets: भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 398 के टारगेट का बचाव कर रहा था। मोहम्मद शमी ने 39 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को लौटा दिया। यहां से तीसरे विकेट के लिए केन विलियमसन और डेरिल मिचेल के बीच 148 गेंद पर 181 रन की साझेदारी हो गई। लग रहा था कि यह मैच भारत के हाथ से रेत की तरह फिसल रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में भी सन्नाटा पसर गया था।

33वें ओवर में कप्तान रोहित ने विकेट की उम्मीद में मोहम्मद शमी की तरफ गेंद उछाली। दूसरी गेंद पर 69 रन बनाकर विलियमसन और चौथी गेंद पर टॉम लैथम बगैर खाता खोले पवेलियन पहुंच चुके थे। 220 पर 2 आउट से स्कोर 220 पर 4 आउट हो गया। यह मैच का टर्निंग पॉइंट था।

जिस डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 134 रन बनाए, वह भी 46वें ओवर में मोहम्मद शमी का शिकार बने। टिम साऊदी और लॉकी फर्ग्यूसन को 49वें ओवर में रवाना कर मोहम्मद शमी ने भारत को 70 रन से जीत दिला दी। भारत इतिहास में कभी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच नहीं जीत पाया था।

भारत ने कभी वानखेड़े में भी कोई सेमीफाइनल मैच नहीं जीता था। मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से इतिहास बदल दिया।

1 thought on “Mohammed Shami World Cup Wickets: World Cup 2023 मे अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को धूल चटाते हुए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मैन ऑफ द टूर्नामेंट के सही हकदार।  ”

Leave a Comment