AUS Vs SA: ये जो क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) की आंखें हैं ना, किसी भी सच्चे क्रिकेट प्रेमी को अगले कई दिनों तक परेशान करेंगी। चोकर्स का टैग दुनिया की सबसे खराब चीज है। हमारी आपकी रोजाना की जिंदगी में भी कई मौके ऐसे आते हैं, जहां हम उम्मीद के मुताबिक डिलीवर नहीं कर पाते। जो चीज हम सबसे अच्छा करते हैं, सबसे जरूरी वक्त में हमसे नहीं होती। उस एक पल में हम अपने करीबियों की तरफ देखते हैं।
AUS Vs SA: क्विंटन डीकॉक वनडे क्रिकेट से हुए रिटायर
उम्मीद करते हैं, कोई तो हमारी नैया पार लगा देगा। जब ऐसा नहीं होता, तो ये आंखें दिल का हाल बयां करती हैं। दिल रोता है, लेकिन जुबान कुछ कह नहीं पाती। 30 साल की उम्र में अपना आखिरी वनडे मैच खेलकर क्विंटन डी कॉक रिटायर हो गए।

AUS Vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमी फाइनल मे साउथ अफ्रीका को हराया
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका (SA) 49.4 ओवर में 212 पर सिमट गई। बदले में ऑस्ट्रेलिया (AUS ने 47.2 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच 10…रन 594…एवरेज 59.40… शतक 4…! क्विंटन डी कॉक के आंकड़े उनकी दास्तान खुद बयां कर रहे हैं।

AUS Vs SA:आखिरी वनडे मे क्विंटन डीकॉक हुए प्लॉप

क्विंटन डी कॉक इस वर्ल्ड कप (WC) की शुरुआत से आग उगल रहे थे। उनके लिए वर्ल्ड कप का अंत भी सुखद होना चाहिए था। पहले ओवर की आखिरी लेंथ बॉल पर विकेटकीपर को कैच देकर कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) बगैर खाता खोले जा चुके थे। इस वजह से क्विंटन डी कॉक संभल कर खेलने लगे। नए बल्लेबाज रासी वान डर डसन (Rassie Van Der Dussen) तो बिल्कुल ही रन नहीं बना रहे थे।
लगातार डॉट बॉल का प्रेशर डी कॉक के सिर चढ़कर बोल रहा था। जोस हेजलवुड (Josh Hazlewood) के छठे ओवर की चौथी लेंथ बॉल अराउंड ऑफ थी। 13 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे डी कॉक बड़े शॉट के लिए गए। शॉर्ट में कोई टाइमिंग नहीं थी। मिड ऑन पर पीठ के बल गिर कर भी पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कैच पकड़ लिया। कमिंस जानते थे, यह कैच नहीं मैच है। डीकॉक 14 गेंद खेलकर सिर्फ 3 रन बना सके।
AUS Vs SA: साउथ अफ्रीका लगातार 5वें सेमीफाइनल से बाहर
साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम लगातार 5वें सेमीफाइनल से बाहर हुई है। इससे पहले यह टीम 1992, 1999, 2007 और 2015 वर्ल्ड कप (World Cup) के सेमीफाइनल से हारकर बाहर हुई है।


2 thoughts on “AUS Vs SA: World Cup 2023 का अपना आखिरी वनडे मैच सेमी फाइनल मे खेलने के बाद स्टार खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा। ”