क्या आप जानते है मिताली राज ने अब तक क्यूँ नहीं की शादी Mithali Raj marriage, साल 1982 की बात है 3 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में तमिल परिवार में एक बच्ची ने पहली सांस ली। ये छोटी लड़की कोई और नही बल्कि मिताली राज है। बचपन के शुरुआती दिनों में मिताली राज को डांस का शौक था, लेकिन जल्द ही उन्होंने क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए सबकुछ छोड़ दिया। बाकी इतिहास है। मिताली राज के नाम तमाम रिकॉर्ड हैं जिन्में अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री और विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड शामिल हैं।
मिताली राज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो मिताली खुशी से सिंगल हैं। एक इंटरव्यू में मिताली ने अपनी शादी mithali raj marriage की योजना और अपने सिंगल होने के पीछे के बारे में बातचीत की थी। साल 2018 में मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू में मिताली राज ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बातचीत करते हुए आश्चर्यजनक रूप से खुलासा किया था कि वह खुशी से सिंगल हैं और शादी नहीं करना चाहती हैं।
जब दिग्गज कप्तान से इसके पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह शादी का विचार मेरे दिमाग में बहुत समय पहले ता। जब मैं बहुत यंग थी। लेकिन, अब जब मैं शादीशुदा लोगों को देखती हूं तो यह मेरे दिमाग में नहीं आता। मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं।’
एक अन्य इंटरव्यू में मिताली राज ने खुलासा किया था कि वह पास्ट में कुछ रिश्तों में रही चुकी हैं। वहीं एक अन्य सवाल कि क्या वो अपनी शादी के बाद भी क्रिकेट खेलेंगी या नहीं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, ‘यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं है।
लेकिन हां, अगर मैं फिट रहूंगी और अपने परिवार से पर्याप्त सहयोग प्राप्त कर पाऊंगी तो बेशक क्यों नहीं!’
एक बार जब मिताली राज से यह पूछा गया कि क्या उन्हें पुरुषों का बहुत ध्यान मिला है या नहीं, क्योंकि वह इतनी बड़ी खिलाड़ी हैं? जिस पर मिताली ने जवाब देते हुए खुलासा किया था, ‘सच कहूं, तो वास्तव में उस तरह से अटेंशन नहीं मिला जिस तरह से पुरुष टीम को उनकी महिला फैंस से मिलता है।’

