LSG Vs MI Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम (Lucknow Super Giants Team) का सामना मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians Team) के साथ होना है। लखनऊ की टीम (Luchnow Team) को अपने आखिरी मैच में राजस्थान की टीम (Rajasthan Team) से 7 विकेट से हार मिली थी। दूसरी तरफ मुंबई की टीम (Mumbai Team) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों से 10 रन से हार झेलनी पड़ी थी। दोनों ही टीमें अपने –अपने आखिरी मैच मे हार के साथ लखनऊ पहुंची है। और इसीलिए अब दोनों ही टीम अपना यह मैच जीतना चाहेंगी।
LSG Vs MI Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स की आज मुंबई इंडियंस के साथ भिड़ंत

LSG Vs MI Pitch Report: आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होना है। लखनऊ को अपने आखिरी मैच में राजस्थान से 7 विकेट से हार मिली। लखनऊ की टीम अब अपने होम ग्राउंड (Home Ground) में मुंबई (Mumbai) की टीम को हराने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Icana Stadium Luchnow) में खेला जाएगा। ऐसे में जानते हैं लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी?
LSG Vs MI Pitch Report: लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा है?

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच मौजूदा सीजन में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही। वैसे तो इस मैदान पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। बल्लेबाज अक्सर इस पिच पर संघर्ष करते नजर आते हैं। इस मैदान पर आसानी से 200 रन नहीं बन पाते हैं। बाद में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।
आईपीएल (IPL) के मौजूदा सीजन में लखनऊ ने राजस्थान के खिलाफ इस मैदान पर 196 रन बनाए थे, जिसका रन चेज राजस्थान ने लिया था।
LSG Vs MI Pitch Report: यहाँ के आकंड़े क्या बताते है?
आईपीएल में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें 5 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं, वहीं एक मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला करना चाहेंगी। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है, वहीं दूसरी पारी में औसतन 122 रन ही बने हैं।
LSG Vs MI Pitch Report: लखनऊ और मुंबई के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
यहाँ पर अगर हम बात करें मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की, तो आपको यह बता दें कि दोनों टीमों ने अभी तक चार बार एक दूसरे का सामना किया है, जिसमें से तीन बार लखनऊ और एक बार मुंबई ने जीत हासिल की है। यानी पलड़ा लखनऊ का मुंबई पर भारी है। मुंबई ने लखनऊ के सामने अपना सबसे बड़ा स्कोर 199 रन का बनाया है, वहीं लखनऊ ने मुंबई के सामने 182 रन का सबसे बड़ा टोटल बनाया।

