LSG Captain KL Rahul: Mayank Yadav IPL के इतिहास में डेब्यू के बाद लगातार 2  मैन ऑफ द मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें। कप्तान मयंक से बहुत प्रभावित हुए।   

LSG Captain KL Rahul: LSG कैप्टन केएल राहुल ने कहा है कि मैं विकेट के 20 यार्ड पीछे खड़ा रहता हूं, जब मयंक यादव (Mayank Yadav) गेंदबाजी करता है। इससे मैं खुद को सुरक्षित महसूस करता हूं। एक बार उसकी गेंद पर मुझे कीपिंग करते हुए उंगली में बहुत तेज चोट लग चुकी है। RCB के खिलाफ हमारा ओवर ऑल परफॉर्मेंस बहुत ही  शानदार रहा। विकेट ट्रिकी था, जहां तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद थी।

LSG Captain KL Rahul: क्विंटन डी कॉक ने शानदार शुरुआत दी

LSG Captain KL Rahul:
LSG Captain KL Rahul:

56 गेंद पर 144.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 81 रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक (quinton de kock) ने हमें बहुत ही शानदार शुरुआत दी। जब तक RCB के गेंदबाजों को यह समझ मे आया कि इस विकेट पर किस जगह पर बॉल डालनी है, तब तक हम लोग मैच में बहुत आगे निकल चुके थे। हम लोग जिस स्कोर तक पहुंचने का सोच रहे थे, उससे 10-15 रन ज्यादा ही बन गए। 20 ओवर में 181/5 काफी अच्छा टोटल था।

यह भी देखें:LSG Vs RCB: LSG के रफ्तार के नए सौदागर मयंक यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत LSG ने RCB को उसी के घर में 28 रन से करारी शिकस्त दी।

LSG Captain KL Rahul: हमारी प्लानिंग थी, प्रेशर नहीं लेना है

पहली पारी के बाद हमने आपस में चर्चा की। प्लानिंग यह थी कि विकेट में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद है,  और इसी वजह से हमें सीधे यॉर्कर के साथ शुरुआत नहीं करनी है। विकेट में जो मदद है, उसका लाभ उठाना है। चिन्नास्वामी (Chinnaswami) में छोटी बाउंड्री है। ऐसे में 1-2 चौके या छक्के लगते ही प्रेशर सीधा आप पर आ सकता है। इसलिए शांत रहकर विकेट पर भरोसा करना चाहिए कि वह हमारी मदद करेगा।

मयंक यादव के खिलाफ विकेट कीपिंग करते हुए एक गेंद मुझे बहुत तेज लगी। पिछले दो मैच में मयंक यादव ने जिस तरह से गेंदबाजी की है, वह देखकर मुझे बहुत खुशी मिली है।

LSG Captain KL Rahul: मयंक यादव ने मौके का इंतजार किया

मयंक यादव ने लगातार 2 सीजन डग आउट में बैठकर अपने मौके का इंतजार किया है। लास्ट ईयर मयंक इंजरी (Last Year Mayank Injury) की वजह से नहीं खेल सका था। इस दौरान उसने मुंबई (Mumbai) में फिजियो के साथ में फिटनेस पर बहुत काम किया था। मयंक को एहसास है कि यंग एज 155Kmph की रफ्तार के साथ लगातार गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है। उसे कुछ इंजरी भी हो चुकी है। इसलिए मयंक को अपने शरीर का बहुत ध्यान रखना है। मयंक यादव का टेंपरामेंट (Temperament) बहुत शानदार है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

LSG Captain KL Rahul: मुझे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद

T-20 क्रिकेट में आमतौर पर मैं टॉस जीत कर गेंदबाजी करना पसंद करता हूं। यही ट्रेंड भी रहा है। अच्छा है कि मैं टॉस हार जाता हूं और हमारी टीम को पहले बल्लेबाजी मिलती है। अगर किसी मैच में अपोजिशन हमारे खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर देता है या हम बैटिंग करते हुए ऑल आउट हो जाते हैं, तो हमारे पास वापस जाकर सोचने का वक्त होता है।

LSG Captain KL Rahul: मयंक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

LSG Captain KL Rahul: इस दौरान ज्यादा स्ट्रेस (stress) नहीं लेना चाहिए। पहला मैच हम हार गए थे और वह हमारे लिए मुश्किल था, पर उसके बाद हमने बेहतरीन अंदाज में बाउंस पैक किया है। हम लगातार पावरप्ले में विकेट चटकाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। RCB के सामने तो पता था कि स्पिनर्स पावरप्ले (spinners powerplay) में लाकर सफलता हासिल की जा सकती है।

आगे भी हम अच्छा करने की भरपूर कोशिश करेंगे। 182 के जवाब में RCB 19.3 ओवर में 153 पर आउट हो गई। 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले मयंक यादव को मैन ऑफ द मैच (Player Of The Match) का पुरस्कार दिया गया।

1 thought on “LSG Captain KL Rahul: Mayank Yadav IPL के इतिहास में डेब्यू के बाद लगातार 2  मैन ऑफ द मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें। कप्तान मयंक से बहुत प्रभावित हुए।   ”

Leave a Comment