ये दास्तां है मध्य प्रदेश के क्रिकेट खिलाडी Kumar Kartikey की, हर कामयाब खिलाड़ी को हर दर्शक अपनी आँखों मे बसा लेता है लेकिन कामयाबी ऐसे ही चलकर आपके पास नहीं आती है उसके लिए कठिन तप और मेहनत करनी पड़ती है लोगों को आपकी कामयाबी दिखती है लेकिन उसके पीछे का त्याग और परिश्रम हर किसी को नहीं दिखता है इस खिलाड़ी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
Kumar Kartikey का क्रिकेट करिअर
Kumar Kartikey का जन्म 26 दिसंबर 1997 को कुवासी, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश (Kuwasi Sultanpur Uttar Pradesh) में हुआ था इनके पिताजी का नाम श्याम नाथ सिंह है, जो कि झांसी पुलिस में सिपाही हैं।
Kumar Kartikey एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो कि घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश (MP) के लिए खेलते हैं वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और धीमे बाएं हाथ के गेंदबाज हैं।
घर छोड़ा कम उम्र मे, मजदूरी की, करीब 10 साल बाद परिवार से की मुलाकात
kumar kartikey के नाम प्रथम श्रेणी में 12 मैचों में 55 विकेट हैं। वहीं, लिस्ट ए मैचों में 18 और 12 टी20 मैचों में 14 विकेट उनके नाम पर है। कार्तिकेय के लिए मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में शामिल होने तक का सफर बहुत ही मुश्किल भरा रहा है करीब नौ साल पहले जब इनकी उम्र तकरीबन 15 साल रही होगी तभी इन्होंने कानपुर (Kanpur) छोड़कर दिल्ली (Delhi) जाने का निर्णय कर लिया था। उन्होंने घरवालों से वादा किया था कि अपने क्रिकेट के कारण कभी भी परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं डालेंगे।

मुंबई इंडियंस (MI) के क्रिकेटर कुमार कार्तिकेय ने नौ साल बाद अपने परिवारों से मुलाकात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ फोटो शेयर कर इस बारे में बताया। कार्तिकेय को 20 लाख रुपये में मुंबई (Mumbai) की टीम ने मोहम्मद अरशद खान के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया था। आईपीएल (IPL) के अपने पहले ही सीजन के पहले ही ओवर में उन्होंने संजू सैमसन को आउट किया उसके बाद इनके खेल की हर जगह बातें होने लगी।
24 वर्षीय कार्तिकेय ने फोटो शेयर करते हुए कहा, ”9 साल 3 महीने बाद अपने परिवार और मां से मिला। इस बात की खुशी मे शब्दों मे बयान नहीं कर सकता हूँ ‘ इसके बाद उन्होंने एक और फोटो अपने पिता के साथ शेयर की। कार्तिकेय को इस सीजन आईपीएल में चार मैचों में खेलने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने पांच विकेट लिए।
Kumar Kartikey के दोस्त ने दिल्ली में दिया था सहारा
कार्तिकेय को दिल्ली (Delhi) में उनके दोस्त राधेश्याम (Radheshyam) के अलावा कोई नहीं जानता था। राधेश्याम लीग क्रिकेट में खेलते थे। उन्होंने कार्तिकेय की मदद की। दोनों कई क्रिकेट एकेडमी में गए, लेकिन सभी ज्यादा पैसे मांग रहे थे।
तब दोनों क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज के पास गए। वहां राधेश्याम ने कहा कि कार्तिकेय के पास उन्हें देने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके बावजूद भारद्वाज ने दोनों की मदद की। उन्होंने कार्तिकेय को ट्रायल देने के लिए कहा। नेट पर एक गेंद देखने के बाद भारद्वाज ने उनका चयन कर दिया।
Kumar Kartikey ने गांव में की मजदूरी
अब कोचिंग तो कार्तिकेय को मिल गई थी, लेकिन उसे रहने और खाने का प्रबंध करना था। इसके लिए वह गाजियाबाद (Gajiyabad) के पास मसूरी (Masuri) गांव में मजदूरी करने लगे। वह उनके एकेडमी से 80 किलोमीटर दूर था। फैक्टरी के नजदीक रहने के लिए उन्हें जगह मिल गई थी। वह रात में फैक्ट्री में काम करते थे और दिन में एकेडमी जाते थे। कई किलोमीटर पद यात्रा करके बिस्किट के लिए 10 रूपये बचाते थे।
Kumar Kartikey को नजरअंदाज कर दिया था डीडीसीए ने
इसके बाद भारद्वाज ने कार्तिकेय का एक स्कूल में दाखिला करा दिया। कार्तिकेय स्कूल की ओर से खेलने लगे और डीडीसीए लीग (DDCA League) में 45 विकेट लिए। वह दिल्ली (Delhi) में प्रतिष्ठित ओम नाथ सूद टूर्नामेंट सहित तीन टूर्नामेंटों में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद कार्तिकेय का सिलेक्शन डीडीसीए ने टॉप-200 में नहीं किया था।
Kumar Kartikey दिल्ली से मध्य प्रदेश पहुंचे

भारद्वाज ने पहले भी इन मुद्दों को निपटाया था। गौतम गंभीर के बचपन के कोच के रूप में प्रसिद्ध भारद्वाज ने अमित मिश्रा के साथ ऐसा ही देखा था। तब उन्होंने मिश्रा को हरियाणा जाने के लिए कहा था। अब कार्तिकेय को उन्होंने मध्य प्रदेश भेज दिया। राज्य के ट्रायल मैचों में कार्तिकेय ने हर मुकाबले में पांच-पांच विकेट लिए। जल्द ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। उन्हें मध्य प्रदेश अंडर-23 में भी खेलने का मौका मिला। जब कार्तिकेय ने 2018 में डेब्यू किया तो कार्तिकेय ने भारद्वाज को अपने पिता से बात करवाई। इसके चार साल बाद कार्तिकेय को आईपीएल में खेलने का मौका मिला।
कुमार कार्तिकेय का परिचय
पूरा नाम कुमार कार्तिकेय सिंह
उपनाम – कार्तिकेय
जन्म – 26 दिसंबर 1997
जन्म स्थान- कुवासी, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
आयु/उम्र 25 वर्ष (2023 तक)
जन्मदिन – 26 दिसंबर
पेशा – क्रिकेटर
राष्ट्रीयता -भारतीय
धर्म -हिंदू धर्म
नेट वर्थ – 40 लाख रुपए
क्रिकेट कोच- ज्ञात नहीं
बल्लेबाजी शैली- दाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैली-धीमे बाएं हाथ के गेंदबाज
भूमिका – गेंदबाज
घरेलू टीम-मध्य प्रदेश
प्रमुख टीमें-मध्य प्रदेश और
मुंबई इंडियंस
kumar kartikey की बल्लेबाजी करियर सारांश
| मैच | पारी | गेंद | रन | विकेट | बेस्ट | इकोनोमी | औसत | स्ट्राइकरेट | 4 विकेट |
| 9 | 9 | 180 | 238 | 8 | 22/2 | 7.93 | 29.75 | 22.5 | 0 |
kumar kartikey करियर की जानकारी
डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में आईपीएल की शुरुआत, 30 अप्रैल, 2022
वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी आईपीएल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 09 मई, 2023
kumar kartikey की गेंदबाजी
| खेल का प्रकार | मैच | पारी | गेंद | रन | विकेट | बेस्ट | औसत | इकोनोमी | 4 विकेट |
| फर्स्ट क्लास | 23 | 42 | 5418 | 2210 | 99 | 20/6 | 22.32 | 2.44 | 2 |
| लिस्ट ए | 25 | 23 | 1215 | 811 | 23 | 28/3 | 35.26 | 4.00 | 0 |
| टी 20 | 24 | 24 | 492 | 588 | 24 | 10/3 | 24.50 | 7.17 | 0 |
kumar kartikey की बल्लेबाजी
| खेल का प्रकार | मैच | पारी | नॉट आउट | रन | गेंद खेली | बेस्ट | औसत | स्ट्राइक रेट | अर्धशतक |
| फर्स्ट क्लास | 23 | 32 | 5 | 303 | 661 | 61 | 11.22 | 45.83 | 1 |
| लिस्ट ए | 25 | 18 | 8 | 90 | 150 | 21 | 9.00 | 60.00 | 0 |
| टी 20 | 24 | 5 | 3 | 12 | 13 | 5* | 6.00 | 92.30 | 0 |
पदार्पण/अंतिम मैच – खिलाड़ी
एफसी मैच
प्रथम प्रवेश
केरल बनाम एम. प्रदेश थुंबा में – 28 नवंबर – 01 दिसंबर, 2018
अंतिम
रेस्ट ऑफ़ इंड बनाम म.प्रदेश ग्वालियर में – 01 मार्च – 05 मार्च, 2023
सूची एक मैच
प्रथम प्रवेश
एम. प्रदेश बनाम सौराष्ट्र, दिल्ली – 26 सितंबर, 2018
अंतिम
डीवाई पाटिल में एम. प्रदेश बनाम बड़ौदा – 23 नवंबर, 2022
टी20 मैच
प्रथम प्रवेश
मध्य प्रदेश बनाम सिक्किम, इंदौर – 02 मार्च, 2019
अंतिम
वानखेड़े में मुंबई बनाम टाइटन्स – 12 मई, 2023
kumar kartikey का सालाना आईपीएल आय
| साल | रिटेन | टीम | वेतन |
| 2022 | मुंबई इंडियंस | ₹ 2,000,000 | |
| 2023 | रिटेन | मुंबई इंडियंस | ₹ 2,000,000 |
| कुल | ₹ 4,000,000 |
kumar kartikey आईपीएल प्रोफाइल
कुमार कार्तिकेय सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो कि इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। कुमार कार्तिकेय सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1997 को हुआ था और साल 2023 तक उनकी उम्र करीब 26 साल की है। कुमार कार्तिकेय सिंह कुवासी, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश के एक गेंदबाज हैं और स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2022 में आईपीएल में पदार्पण किया था।

कुमार कार्तिकेय सिंह ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 10 मैच खेले हैं और उन्होंने 2/22 के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत आंकड़े के साथ लगभग 8.33 रन प्रति ओवर खर्च करते हुए 27.50 के औसत के साथ 10 विकेट लिए हैं।
आईपीएल नीलामी 2023 में, मुंबई फ्रेंचाइजी ने 20.00 लाख रुपये में कुमार कार्तिकेय सिंह को रिटेन किया है।
मई 2023 को, उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच गुजरात के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, भारत में खेला और उनके पास 37/2 के गेंदबाजी आंकड़े थे।

कुमार कार्तिकेय जन्म 26 दिसंबर, 1997
टीम मुंबई
आईपीएल डेब्यू 2022
नीलामी मूल्य 20.00 लाख
kumar kartikey की आईपीएल मे बल्लेबाजी
| साल | मैच | पारी | नॉटआउट | रन | बेस्ट | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
| 2022 | 4 | 1 | 0 | 3 | 3 | 3.00 | 60.00 | 0 | 0 |
| 2023 | 6 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| कुल | 10 | 1 | 0 | 3 | 3 | 3.00 | 60.00 | 0 | 0 |
| साल | मैच | पारी | ओवर | रन | विकेट | औसत | इकोनोमी | बेस्ट | 4 विकेट |
| 2022 | 4 | 4 | 13 | 102 | 5 | 20.40 | 7.85 | 22/2 | 0 |
| 2023 | 6 | 6 | 20 | 173 | 5 | 34.60 | 8.65 | 37/2 | 0 |
| कुल | 10 | 10 | 33 | 275 | 10 | 27.50 | 8.33 | 22/2 | 0 |
kumar kartikey की आखिरी 10 आईपीएल पारी गेंदबाजी के आंकड़े
मैच 57 बनाम गुजरात 2/37 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, भारत
मैच 54 बनाम बैंगलोर 1/35 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, भारत
मैच 46 बनाम पंजाब 0/24 आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली, चंडीगढ़, भारत
मैच 42 बनाम राजस्थान 0/14 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, भारत
मैच 35 बनाम गुजरात 1/39 नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, भारत
मैच 12 बनाम चेन्नई 1/24 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, भारत
मैच 59 बनाम चेन्नई 2/22 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, भारत
मैच 56 बनाम कोलकाता 2/32 डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई, भारत
मैच 51 बनाम गुजरात 0/29 ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई, भारत
मैच 44 बनाम राजस्थान 1/19 डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई, भारत


2 thoughts on “Kumar Kartikey Biography, IPL, Wife, Net Worth, यूं ही नहीं मिल जाती है मंजिल सबको यहाँ पर, पैर मे छाले भी हो तो चलना पड़ता है”