KKR Vs SRH Pitch Report: IPL 2024 क्वालीफायर-1 केकेआर और एसआरएच के बीच आज, अहमदाबाद मे बैटर्स या बॉलर्स, किसका चलेगा सिक्का?

KKR Vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-1 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (Kolkata Knight Riders will clash with Sunrisers Hyderabad today in the Qualifier-1 match of IPL 2024) के साथ आज होने जा रही है। और यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाना है।

वैसे भी यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही अहम है क्योंकि जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करती है वह सीधे फाइनल (Final) में एंट्री कर लेगी। हालांकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

KKR Vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2024 का क्वालीफायर-1 मैच केकेआर और एसआरएच के बीच

KKR Vs SRH Pitch Report: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल (Point Table) पर टॉप पर विराजमान है। केकेआर की टीम (KKR Team) ने मौजूदा सीजन में 14 मैचों में से 9 जीत हासिल की, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम दूसरे नंबर पर है। अब केकेआर (KKR) की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) से आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-1 मैच (IPL 2024 Qualifier-1 matches) में होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी देखें; IPL 2024 Points Table: एलिमिनेटर-1 में RR की होगी RCB से भिड़ंत, KKR और SRH के बीच होगा क्वालीफायर-1 देखिए, सभी टीम किस स्थान पर रही?  

KKR Vs SRH Pitch Report: हारने वाली टीम खेलेगी क्वालीफायर-2

इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में सीधा एंट्री करेगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी। ऐसे में अहमदाबाद (Ahmadabad) की पिच पर बैटर्स या बॉलर्स, किसे फायदा होगा, आइए जानते है?

KKR Vs SRH Pitch Report: अहमदाबाद की पिच कैसी है?

KKR Vs SRH Pitch Report:
KKR Vs SRH Pitch Report:

अगर बात करें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तो, यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि इस मैदान पर  बैटर्स को जमकर रन बनाते हुए देखा जाता है। नई गेंद के साथ शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच बढ़ता है तो स्पिनर्स के लिए भी पिच मददगार साबित होती है। हालांकि, यहां हमेशा लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम फायदे में रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करेगी।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ- साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

KKR Vs SRH Pitch Report: यहाँ के आंकड़े क्या दर्शाते है?

अगर हम बात करें यहाँ के आंकड़ों की तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने आईपीएल (IPL) के कुल 33 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 15 मैच जीते है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 18 मैचों में जीत मिली। यहां पर पहले बैटिंग का औसत स्कोर 168 रन है, जबकि इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 233 रन का बना है, जो कि गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेले गए मैच में बनाया था।

मौजूदा आईपीएल सीजन में इस मैदान पर कुल 6 मैच खेले गए, जहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को 2 जीत मिी, जबकि 4 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते।

KKR Vs SRH Pitch Report: केकेआर बनाम हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर बात करें केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR Vs SRH) के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए है, जिसमें 17 मैच में केकेआर को जीत मिली, जबकि 9 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हुई, जिसमें केकेआर ने हैदराबाद को मात दी। ऐसे में अब क्वालीफायर-1 मैच में हैदराबाद की टीम केकेआर से हार का हिसाब चुकता करना चाहेंगी।

Leave a Comment