IPL Shashank Singh किस्मत भी उसी का साथ देती है, जो जंग लड़ने की हिम्मत करता है। IPL 2024 मे दिखा शशांक सिंह का जलवा।  

IPL Shashank Singh: जिस शशांक सिंह का IPL इतिहास में टॉप स्कोर 25 रन था, उसने नॉट आउट 61 रन बनाकर पंजाब किंग्स को IPL 2024 की पहली जीत दिला दी। शशांक सिंह का जन्म 21 नवंबर, 1991 को हुआ था। वो IPL में इससे पहले पंजाब और हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि पंजाब की तरफ से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था, जबकि पिछले सीज़न उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 10 IPL मैच खेले। इनमें उनके नाम 17.25 की औसत से केवल 69 रन रहे।

बैटिंग के साथ-साथ शशांक पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करते हैं। IPL 2024 के ऑक्शन में इनकी खूब चर्चा हुई थी। पंजाब की टीम ने कंफ्यूजन के कारण दूसरे शशांक को खरीद लिया था, लेकिन आज उसी शशांक ने पंजाब को जीत के उस पार पहुंचाया है।

Table of Contents

IPL Shashank Singh: पंजाब ने गलती से शशांक को खरीदा

IPL Shashank Singh: टीम 19 साल वाले शशांक को खरीदना चाहती थी, लेकिन खरीद लिया 32 साल वाले शशांक सिंह को। 32 साल के इसी शशांक ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जो बैटिंग की, उसे देखकर टीम मैनेजमेंट को अपनी गलती पर अब ज़रा भी दुख नहीं होगा। गुजरात के खिलाफ पंजाब की टीम 200 रनों का टारगेट चेज़ करने उतरी थी।

टीम को तेज शुरुआत तो मिली, लेकिन विकेट गिरते रहे। दूसरे ओवर में कप्तान धवन एक रन बनाकर उमेश यादव की बॉल पर बोल्ड हो गए। पंजाब ने 5 ओवर में 48 रन बना लिए थे। 6वें ओवर की पहली गेंद पर बेयरस्टो को नूर अहमद ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 13 गेंद में 22 रन की पारी खेली। इसके बाद प्रभसिमरन ने 35 और सैम करन ने 5 रन बनाए।

यह भी देखें: PBKS Vs GT: शशांक, प्रभसिमरन और आशुतोष शर्मा की आतिशी पारी की बदौलत पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से शिकस्त दी।

IPL Shashank Singh: शशांक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर पंजाब को जिताया

IPL Shashank Singh
IPL Shashank Singh

IPL Shashank Singh: सैम करन के विकेट के बाद क्रीज़ पर शशांक सिंह ने कदम रखा। टीम का स्कोर 70 रन था, 4 विकेट गिर चुके थे। शशांक को पिच पर जमने में ज्यादा देर नहीं लगी। नूर अहमद के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शशांक ने लॉन्ग ऑफ पर शानदार छक्का लगाया। अगले ओवर में उमेश यादव को दो चौके और एक छक्का मारा। वह 7 गेंद पर वो 21 रन बना चुके थे। पंजाब का स्कोर 11 ओवर में 100 रन था। 13वें ओवर में सिकंदर रज़ा का विकेट गिरा, लेकिन शशांक पर्सेंटेज क्रिकेट खेलते रहे।

25 गेंद में शशांक ने अपनी फिफ्टी पूरी की। इससे पहले उनका टॉप स्कोर 25 रन था। पंजाब के खिलाफ मैच में शशांक ने 29 गेंद पर 61 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। शशांक ने आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर पंजाब को 200 रन के टारगेट तक पहुंचाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। आशुतोष ने 17 गेंद में 31 रन की पारी खेली।

IPL Shashank Singh: शशांक की तूफ़ानी पारी

IPL Shashank Singh: जिस वक्त GT के खिलाफ शशांक सिंह 200 के लक्ष्य का पीछा करने उतरे, PBKS का स्कोर 8.4 ओवर में 70 पर 4 आउट था। शशांक सिंह ने 29 गेंद पर 210.34 की स्ट्राइक रेट के साथ 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61* रन बनाकर टीम को मंजिल तक पहुंचा दिया। नूर अहमद के दसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर शशांक सिंह ने हाथ से ही रॉन्ग वन को पढ़ दिया। शशांक डाउन द ट्रैक जाकर गेंद की पिच तक पहुंचे और लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का उड़ा दिया।

उमेश यादव के 11वें ओवर में शशांक सिंह टूट कर पड़े। चौथी शॉर्ट एंड वाइड डिलीवरी आउटसाइड ऑफ पर शशांक ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में गोली की रफ्तार से चौका जड़ा। ओवर की पांचवीं डिलीवरी लेग स्टंप पर शॉर्ट बॉल थी और इस दौरान फाइन लेग का फील्डर सर्कल के अंदर था। शशांक सिंह गेंद की लाइन में आए और फाइन लेग की दिशा में हुक करते हुए छक्का लगा दिया।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL Shashank Singh: शशांक ने चौके –छक्कों की बारिश की

 उमेश यादव के 11वें ओवर की अंतिम गेंद शॉर्ट बॉल आउटसाइड ऑफ थी। बल्ले का बाहरी किनारा शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बगल से सीमा रेखा पार 4 रन के लिए चला गया। कहावत है कि किस्मत भी उसी का साथ देती है, जो जंग लड़ने की हिम्मत करता है। नूर अहमद के 12वें ओवर की चौथी डिलीवरी शॉर्ट बॉल आउटसाइड ऑफ थी। शशांक सिंह ने मिडविकेट की दिशा में चौका जड़ दिया।

मोहित शर्मा के 13वें ओवर की पांचवीं शॉर्ट बॉल अंदर की तरफ एंगल बनाती हुई आ रही थी। शशांक सिंह ने इंतजार किया, लास्ट मोमेंट शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से रैंप शॉट खेलते हुए चौका लगा दिया। राशिद खान के 14वें ओवर की अंतिम टॉड अप डिलीवरी पर शशांक सिंह ने डीप मिडविकेट की दिशा में स्लॉग स्वीप खेलते हुए छक्का उड़ा दिया।

IPL Shashank Singh: शशांक ने सभी गेंदबाजों को धोया

मोहित शर्मा के 15वें ओवर की चौथी बैंक ऑफ लेंथ बॉल पर मिड ऑफ के ऊपर से लॉफ्टेड शॉट खेल कर शशांक सिंह ने एक और चौका अपने नाम कर लिया। अजमतउल्लाह के 18वें ओवर की चौथी यॉर्कर पर कवर्स की दिशा में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दर्शन नाल्कंडे के 20वें ओवर की चौथी गेंद एंगल बनाती हुई अंदर की तरफ आ रही थी।

IPL Shashank Singh: शशांक ने पंजाब को गुजरात के खिलाफ जीत दिलाई

IPL Shashank Singh: शशांक सिंह ने शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से चौका लगा दिया। पांचवीं गेंद पर लेग बाय के रूप में सिंगल मिला और इसी के साथ पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसी के घर में घुसकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली। गुजरात टाइटंस 200 रन का स्कोर बनाकर भी अपने घर में हार गई। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी और पहले 15 ओवर तक लाजवाब गेंदबाजी के बाद कोई एक बल्लेबाज खड़ा हो जाएगा, अपनी टीम के लिए मैच निकाल ले जाएगा।

1 thought on “IPL Shashank Singh किस्मत भी उसी का साथ देती है, जो जंग लड़ने की हिम्मत करता है। IPL 2024 मे दिखा शशांक सिंह का जलवा।  ”

Leave a Comment