IPL 2025: आईपीएल 2025 इस साल हुआ Adult, आईपीएल 2025 मे क्या कुछ खास है? आइए यहाँ जानते है

IPL 2025: आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग है। इस लीग को बीसीसीआई का मास्टर स्ट्रोक माना जाता है, जिसने भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की दशा और दिशा को बदल दिया।

आईपीएल का पहला सीजन 2008 में हुआ था और तब से हर साल ये लीग आयोजित की जा रही है, आईपीएल में कुल 10 टीमें खेलती हैं। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस लीग में हिस्सा लेती हैं।

आईपीएल को सबसे ज्यादा 5-5 बार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने ये टूर्नामेंट 2 बार जीता है। वहीं गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स ने इसे एक बार जीता है. इससे पहले डेक्कन चार्जर्स टीम भी एक बार आईपीएल जीत चुकी है।

आईपीएल के हर सीजन से पहले खिलाड़ियों को खरीदने के लिए एक नीलामी आयोजित की जाती है जिसमें टीमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाती हैं। आईपीएल हर साल अप्रैल से मई के आसपास आयोजित की जाती है और भारत के कई शहरों में इसके मुकाबले आयोजित किए जाते हैं।

आईपीएल की सबसे खास बात ये है कि इस लीग में दुनियाभर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं हालांकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इसमें हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है। इसकी अहम वजह पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ होने वाली आतंकी गतिविधियां हैं।

Table of Contents

IPL 2025: IPL 2025 के टिकट और कीमत की डिटेल

IPL 2025: आईपीएल 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसमें 74 मैच खेले जाएंगे. इसके लिए टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। फैंस ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं. आइये जानते हैं फैंस टिकट कैसे खरीद पाएंगे और इसके लिए कितनी कीमत चुकानी होगी।

आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब गिनती के दिन रह गए हैं. 18वें सीजन का ओपनर मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। इसके साथ ही करीब दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी।

फैंस अपनी पसंदीदा टीम के मुकाबलों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसलिए आज हम आपको आईपीएल के टिकट से जुड़ी हर जानकारी देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं मैच देखने के लिए आप टिकट कब और कैसे खरीद पाएंगे और इसके लिए आपको कितनी कीमत चुकानी होगी।

IPL 2025: कितनी होगी टिकट की कीमत?

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 74 मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें 2 क्वालिफायर, 1 एलिमिनेटर और फाइनल मैच भी शामिल हैं. इन सभी मैचों को 13 वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा, जिनकी कीमत स्टेडियम, मैच और सीटिंग कैटेगरी के आधार पर तय होंगी।

आरसीबी, सीएसके और एमआई जैसी टीमों के मैच बड़े माने जाते हैं और इनके लिए फैंस को ज्यादा पैसे भी देने पड़ सकते हैं जनरल, प्रीमियम और वीआईपी कैटेगरी की सीट के लिए फैंस को 800 से 30000 रुपये तक की कीमत चुकानी पड़ सकती है. टिकट के ये दाम अनुमानित हैं, बुकिंग के समय कम या ज्यादा हो सकते हैं।

IPL 2025: ऑनलाइन टिकट कहां खरीदें?

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए टिकट की बिक्री शुरू हो गई है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए कुछ आधिकारिक प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप इसे खरीद सकते हैं। सबसे पहला है IPLT20.com, जो आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट है. इसके अलावा Book My Show, Paytm Insider, और Ticket Genie पर भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

IPL 2025: टिकट कैसे बुक करें?

IPL 2025:
IPL 2025:

मैच को चुनें: मैचों की लिस्ट से उस मैच को चुनें, जिसे आप देखना चाहते हैं।

कैटेगरी: जनरल, प्रीमियम और वीआईपी जैसी मौजूद कैटेगरी में अपनी पसंदीदा सीटिंग कैटेगरी को चुनें।

पर्सनल डिटेल: नाम, ईमेल, फोन नंबर जैसी अपनी जरूरी पर्सनल डिटेल भरें।

पेमेंट: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट पूरा करें।

टिकट की पुष्टि: आपको टिकट की डिटेल्स के साथ ईमेल या एसएमएस के जरिए पुष्टि मिल जाएगी।

यह भी देखें: Shreyas Iyer, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net worth भारतीय टीम मे मध्य क्रम के सबसे Strong और भरोसेमंद खिलाड़ी, IPL 2024 मे केकेआर को चैंपियंस बनाकर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया

IPL 2025: ऑफलाइन कैसे खरीदें टिकट?

IPL 2025: बहुत सारे फैंस ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन यानी खुद जाकर आईपीएल की टिकट खरीदना पसंद करते हैं, BCCI ने उनका भी ध्यान रखते हुए सुविधाएं उपलब्ध की हैं। ऑफलाइन टिकट खरीदने का सबसे पहला माध्यम है स्टेडियम बॉक्स ऑफिस। फैंस जिस भी मैच को देखना चाहते हैं, उसे मेजबानी करने वाले स्टेडियमों में मौजूद बॉक्स ऑफिस पर जा सकते हैं. ये बॉक्स ऑफिस आमतौर पर मुकाबले से कुछ दिन पहले खुलते हैं।

बॉक्स ऑफिस के अलावा, अधिकृत रिटेल आउटलेट के जरिए भी आईपीएल का ऑफलाइन टिकट खरीदा जा सकता है., इसके लिए अलग-अलग शहरों में रिटेल आउटलेट का नेटवर्क बनाया गया है। आईपीएल की ओर से इन आउटलेट्स को टिकट बेचने के लिए आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है. फैंस यहां से भी टिकट खरीद सकते हैं।

IPL 2025: किस बॉल से खेला जाता है आईपीएल, क्या है उसकी कीमत?

IPL 2025: IPL में चौके और लंबे-लंबे छक्के लगते तो आप खूब देखते हैं, उसका पूरा मजा भी लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है जिस गेंद पर वो छक्के लगते हैं, वो कौन सी होती है। उसकी प्राइस क्या होगी? चलिए हम आपको IPL की गेंद की पूरी हिस्ट्री बताते हैं।

IPL का मतलब चमक-दमक वाली क्रिकेट तो है ही लेकिन, उसके अलावा इसमें क्रिकेट फैंस के लिए ढेर सारा रोमांच और मजा भी है। अब वो रोमांच और मजा आएगा कहां से, तो उसका जवाब है मैदान पर होने वाली रनों की बौछार।

 IPL में गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों की तूती बोलती है और, वो इसलिए है क्योंकि यहां जो गेंद इस्तेमाल होती है, वो अगर सही से बल्ले पर आ जाती है तो फिर उसका ठीकाना बाउंड्री के पार ही होता है। अब सवाल ये है कि IPL में ऐसी कौन सी बॉल इस्तेमाल होती है? और, सबसे बड़ी बात की उसकी कीमत क्या है?

IPL में इस्तेमाल में लाई जाने वाली गेंद से जुड़े दोनों सवाल अपने आप में दिलचस्प हैं। गेंद और उसकी कीमत के बारे में जानने की बेचैनी हर क्रिकेट फैंस को रहती ही है। तो आइए इन दोनों सवालों के जवाब से हम आपको रूबरू कराते हैं।

IPL 2025: कूकाबूरा गेंद का होता है IPL में इस्तेमाल

IPL में जो गेंद इस्तेमाल में लाई जाती है, वो कूकाबूरा की होती है, गेंद का रंग सफेद होता है। इस बॉल का इस्तेमाल सिर्फ IPL में ही नहीं बल्कि ICC टूर्नामेंट से लेकर किसी भी बाइलेटरल सीरीज में भी होता है? दुनिया में कहीं भी व्हाइट बॉल क्रिकेट होती है तो कूकाबूरा बॉल ही इस्तेमाल होती है?

 तो ऐसा क्या खास है इस बॉल में? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको कूकाबूरा बॉल का इतिहास समझना होगा। इसकी शुरुआत 1970 के दशक से होती है. यानी जब वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट की शुरुआत हुई और डे-नाइट मैच का कॉन्सेप्ट आया तो पहली बार कूकाबूरा ने ही व्हाइट बॉल बनाई।

IPL 2025: क्या है कूकाबूरा गेंद की खासियत?

IPL 2025: अब सवाल है कि इस बॉल में ऐसा क्या खास है? तो वो है इस बॉल की लेदर क्वालिटी, जिसके चलते इस गेंद को लंबी दूरी ट्रेवल करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि आप IPL में लंबे-लंबे छक्के पड़ते देखते हैं. इस गेंद की मेकिंग पर जाएं तो इसकी सीम बहुत ज्यादा बाहर निकली नहीं है। गेंद की सीम के अंदर की दो लेयर ही बस हाथों से सिली होती है. बाकी सारी सिलाई गेंद में मशीन से की जाती हैं।

IPL 2025: गेंद की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

IPL के हरेक सीजन की तरह 2025 में भी कूकाबूरा बॉल का ही इस्तेमाल होने वाला है, इस गेंद की कीमत की बात करें तो वो लगभग 18000 रुपये है।

IPL 2025: IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी होगी बेहद खास

आईपीएल 2025 का उद्घाटन 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. BCCI ने टूर्नामेंट के 18वें साल को खास बनाने के लिए सभी 13 वेन्यू पर ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने का फैसला किया है। बॉलीवुड कलाकारों सहित कई प्रसिद्ध हस्तियां इन कार्यक्रमों में प्रदर्शन करेंगी।

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच के साथ होगी. इस ओपनिंग मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लिया है.

दरअसल, इस बार टूर्नामेंट का 18वां साल है. बोर्ड इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के साथ-साथ फैंस के लिए भी खास बनाना चाहता है। इसलिए उसने सभी 13 वेन्यू पर ओपनिंग सेरेमनी कराने का फैसला किया है. सिर्फ कोलकाता ही नहीं, बल्कि हर वेन्यू के मैच से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी. इस दौरान कई कलाकार फैंस के सामने प्रदर्शन करके धूम मचाएंगे।

IPL 2025: कोलकाता में 30 मिनट की सेरेमनी

IPL 2025: ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार और संगीत जगत की मशहूर हस्तियां 30 मिनट के इवेंट में परफॉर्म करेंगी। इसी तरह का सेलिब्रेशन पूरे सीजन के दौरान जारी रहेगा। BCCI ने हर वेन्यू के पहले मैच की शुरुआत पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का फैसला किया है, जिसमें कई मशहूर कलाकार शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2025: ये कलाकार करेंगे परफॉर्म

IPL 2025: सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि BCCI इस बार टूर्नामेंट में और फ्लेवर लाना चाहती थी, ताकि हर जगह के दर्शक ओपनिंग समारोह का लुत्फ उठा सकें। इसलिए हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की एक लाइन-अप बनाने की प्लानिंग चल रही है।

मौजूदा जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी 22 मार्च को कोलकाता में उद्घाटन समारोह के दौरान परफॉर्म करेंगी. इस दौरान आईसीसी के चेयरमैन और पूर्व BCCI सेक्रेटरी जय शाह भी मौजूद रहेंगे।

IPL 2025: फाइनल स्टेज पर बातचीत

IPL 2025: रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता के अलावा दूसरी 12 जगहों पर इवेंट के लिए कुछ प्रसिद्ध कलाकारों के साथ बोर्ड की बातचीत लगभग अंतिम स्टेज में है. सूत्र ने कहा, ‘विचार यह है कि सभी इवेंट के लिए बॉलीवुड कलाकारों का एक अलग समूह प्रदर्शन करे और इनिंग के बीच सीमित समय के साथ, इन कार्यक्रमों के लिए दो से तीन कलाकारों को शामिल किया जा सकता है. इसके लिए 19 मार्च तक कलाकारों और मशहूर हस्तियों की लिस्ट तैयार कर ली जाएगी।

सूत्र ने आगे कहा, ‘यह पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हो रहा है, इसलिए कुछ लॉजिस्टिक समस्याएं आ रही हैं. इसके लिए BCCI और स्टेट एसोसिएशन मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मैचों में रुकावट आए बिना कार्यक्रम ठीक से पूरा हो सके।

IPL 2025: IPL में नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों को कैसे मिलते हैं लाखों-करोड़ों?

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था लेकिन 395 अनसोल्ड रहे थे। सीजन शुरू होने से पहले इनमें से कुछ खिलाड़ियों की किस्मत खुल गई है और बंपर फायदा हुआ है। BCCI के एक नियम की वजह से ये खिलाड़ी मालामाल हुए हैं. आइये जानते हैं क्या है वो नियम?

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया हालांकि, इनमें से 395 खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्हें खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसका नतीजा यह हुआ कि वे इस सीजन के लिए नहीं बिक पाए।  

इसके बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले किस्मत अचानक खुल गई है और उन्हें लाखों-करोड़ों रुपये मिले हैं। यह सब इस टूर्नामेंट के एक नियम की वजह से हुआ है. आइए जानते हैं कि वह नियम क्या है?

IPL 2025: इस नियम से हुआ बंपर फायदा

दरअसल, आईपीएल के प्लेयर रिप्लेसमेंट नियम की वजह से कुछ खिलाड़ी ऑक्शन के बाद मालामाल हो गए हैं. इस नियम के बारे में जानने से पहले आइए यह जान लेते हैं कि किन खिलाड़ियों को इससे फायदा हुआ है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेतन साकारिया को पेसर चोटिल उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है. इसके लिए उन्हें 75 लाख रुपये मिलेंगे।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने वियान मुल्डर को इंजरी से जूझ रहे ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है, जिसके लिए उन्हें भी 75 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुंबई इंडियंस की टीम में दो खिलाड़ी इसी तरह से शामिल हुए।

सबसे पहले, अल्लाह गजनफर की जगह मुजीब उर रहमान को शामिल किया गया। इसके लिए मुंबई ने उन्हें 2 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई इसके अलावा, लिजाड विलियम्स की जगह कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया है, जिन्हें 30 लाख रुपये मिलेंगे।

IPL 2025: क्या कहता है ये नियम?

IPL 2025: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को लेकर नियम बनाए हैं इसके तहत, अगर कोई खिलाड़ी चोट या बीमारी का शिकार हो जाता है, तो टीमें उनकी जगह आईपीएल में अनसोल्ड खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं। यह नियम सीजन शुरू होने से पहले और सीजन के दौरान दोनों पर लागू होता है. रिप्लेसमेंट के तौर पर आए खिलाड़ियों की सैलरी के लिए BCCI ने ये शर्तें रखी हैं:

रिप्लेसमेंट के तौर पर आने वाला खिलाड़ी रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (RAPP) का हिस्सा होना चाहिए।

उसकी फीस बेस प्राइस के बराबर होगी, लेकिन बाहर होने वाले खिलाड़ी की फीस से ज्यादा नहीं हो सकती।

रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की फीस टीम के मौजूदा सीजन के सैलरी कैप में नहीं जोड़ी जाएगी।

अगर खिलाड़ी का कॉन्ट्रैक्ट अगले सीजन के लिए बढ़ाया जाता है, तो उसकी फीस सैलरी कैप में जोड़ी जाएगी।

टीम को स्क्वॉड के नियमों का पालन करना होगा और खिलाड़ियों की संख्या को तय सीमा के अंदर रखना होगा।

अगर खिलाड़ी का कॉन्ट्रैक्ट अगले सीजन के लिए बढ़ाया जाता है, तो उसे मुख्य स्क्वॉड के सदस्य की तरह माना जाएगा।

इन नियमों का पालन करते हुए ही टीम ने अपने चोटिल खिलाड़ियों की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर पूल में अनसोल्ड खिलाड़ियों को उनकी ब्रेस प्राइस पर आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2025: बहुत बड़ा बदलाव करने के मूड में BCCI

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है और इस टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई एक बहुत बड़ा नियम बदल सकती है. खबर है कि बीसीसीआई आईपीएल 2025 में लार से बैन हटाने के मूड में है।

आईसीसी ने जिस नियम पर बैन लगाया हुआ है अब वो आईपीएल 2025 में होता दिख सकता है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक ऐसे फैसले पर विचार कर रहा है जिसका पूरे क्रिकेट वर्ल्ड पर असर हो सकता है।

BCCI आईपीएल 2025 में गेंद पर लार लगाने पर लगी रोक को हटाने की योजना बना रहा है। ये प्रस्ताव BCCI के भीतर लंबी चर्चा के बाद तैयार किया गया है और इसे गुरुवार को मुंबई में होने वाली बैठक में सभी आईपीएल टीमों के कप्तानों के सामने रखा जाएगा।

आईसीसी ने COVID-19 महामारी के दौरान सावधानी के तौर पर गेंद पर लार लगाने की प्रथा पर रोक लगा दी थी। 2022 में, ICC ने इस बैन को स्थायी बना दिया. आईपीएल ने भी महामारी के बाद अपने खेल नियमों में इस बैन को शामिल किया था, लेकिन आईपीएल के दिशा-निर्देश ICC के दायरे से बाहर हैं।

IPL 2025: क्या कहा BCCI अधिकारी ने?

IPL 2025: BCCI के एक बड़े अधिकारी ने PTI को बताया, ‘COVID से पहले गेंद पर लार लगाना खेल का एक अहम हिस्सा था।  अब जब ये खतरा नहीं है, तो हमें लगता है कि आईपीएल में लार पर लगी रोक हटाने में कोई नुकसान नहीं है।  हम समझते हैं कि ये लाल गेंद क्रिकेट में ज्यादा प्रभाव डालता है, लेकिन अगर ये सफेद गेंद क्रिकेट में भी गेंदबाजों की मदद कर सकता है, तो इसे आईपीएल में शुरू करना चाहिए।

आईपीएल एक ट्रेंड सेटिंग टूर्नामेंट है. देखते हैं कि कप्तान गुरुवार को क्या फैसला लेते हैं.’ अगर आईपीएल में ये प्रतिबंध हटा दिया जाता है, तो ICC को भी इस मुद्दे पर अपना रुख बदलने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

IPL 2025: मोहम्मद शमी ने भी की थी बैन हटाने की वकालत

IPL 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गेंद पर लार लगाने की इजाजत देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि ये कदम गेंदबाजों के लिए अहम है, खासकर जब क्रिकेट एक बैटिंग फ्रेंडली खेल बनता जा रहा है।

शमी के इस बयान को वर्नॉन फिलेंडर और टिम साउथी जैसे दिग्गज गेंदबाजों का भी समर्थन मिला था. शमी ने कहा था, ‘हम लगातार अपील करते रहे हैं कि हमें गेंद पर लार लगाने की इजाजत दी जाए, ताकि रिवर्स स्विंग को वापस लाया जा सके और खेल को और दिलचस्प बनाया जा सके।

IPL 2025: आईपीएल के मौजूदा नियम क्या कहते हैं?

IPL 2025: आईपीएल के मौजूदा नियमों के अनुसार, अगर गेंद पर लार लगाने का पहला मामला सामने आता है, तो फील्डिंग टीम के कप्तान को चेतावनी दी जाती है। अगर ये दूसरा मामला होता है, तो कप्तान को दूसरी और आखिरी चेतावनी दी जाती है। तीसरे या उससे ज्यादा मामलों में, खिलाड़ी पर 10 लाख रुपये या उसकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जा सकता है।

IPL 2025: पाकिस्तान की दोबारा बेइज्जती

IPL 2025: कॉर्बिन बॉश जल्द ही आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे लेकिन इस बीच उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल छोड़ने पर नोटिस भेज दिया था. अब इस नोटिस का साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने गजब जवाब दिया है।

पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने पीसीबी को उसके नोटिस का जवाब दिया है। कॉर्बिन बॉश ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने आईपीएल के लिए पीएसएल को ठुकरा दिया। बॉश ने कहा कि उनका इरादा PSL का अनादर करना नहीं था, लेकिन उन्हें अपने भविष्य के लिए बेहतर फैसला लेना पड़ा।

‘बॉश ने बताया कि पेशावर जालमी और मुंबई इंडियंस दोनों ने उन्हें लगभग बराबर पैसा देने की पेशकश की थी।  PSL ने उन्हें 50-75 लाख रुपये की पेशकश की, जबकि MI ने 75 लाख रुपये दिए. हालांकि, बॉश ने MI को चुना क्योंकि उन्हें लगा कि इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने से उनके करियर में नए मौके खुलेंगे।

IPL 2025: पीसीबी करेगी बॉश पर कार्रवाई?

PSL फ्रेंचाइजी ने PCB पर दबाव बनाया है कि बॉश पर कार्रवाई की जाए। उनका मानना है कि बॉश ने PSL का अपमान किया है और इसका जवाब देना चाहिए। PCB इस मामले में कन्फ्यूज है एक तरफ, वो बॉश पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है, जैसा कि BCCI ने हैरी ब्रूक के साथ किया था, जिन्होंने आईपीएल 2025 से पहले अपना नाम वापस ले लिया था. लेकिन दूसरी ओर, PCB को डर है कि बॉश पर बैन लगाने से दूसरे विदेशी खिलाड़ी PSL से दूर हो सकते हैं।

IPL 2025: क्या है बॉश का भविष्य?

IPL 2025: कॉर्बिन बॉश के लिए ये फैसला उनके करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर उन्हें न केवल आईपीएल में बल्कि MI की दूसरी लीग में चल रही दूसरी फ्रेंचाइजी में भी खेलने का मौका मिल सकता है हालांकि, PCB का फैसला अभी बाकी है, जो बॉश के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

IPL 2025: कॉर्बिन बॉश का करियर

कॉर्बिन बॉश अलग-अलग लीग में कई भारतीय फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं। वो एमआई केपटाउन में रहे हैं. बारबाडोस रॉयल्स और पार्ल रॉयल्स का भी वो हिस्सा रहे हैं, प्रीटोरिया कैपिटल्स के लिए भी वो खेले हैं। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने टी20 में 59 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 2 अर्धशतकों के दम पर उन्होंने 663 रन भी बनाए हैं बड़ी बात ये है कि उनका लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बैटिंग एवरेज 40 से ज्यादा का है।

IPL 2025: 10 टीमें और 74 मुकाबले, फुल स्क्वॉड से लाइव स्ट्रीमिंग तक

IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल का आईपीएल 2025 का टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होगा। आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस साल 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे।

हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले हम आपको सभी टीमों के स्क्वॉड, संभावित-11 (इम्पैक्ट प्लेयर को जोड़कर 12) और उस टीम के पूरे शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं…

मुंबई इंडियंस का भारतीय खिलाड़ियों का दल मजबूत है, लेकिन उन्होंने कई अपरिपक्व विदेशी खिलाड़ी चुने। ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर के अलावा अन्य छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो या तो चोट से ग्रसित रहे हैं या फिर वे आईपीएल में नियमित तौर पर खेलने वाले खिलाड़ी नहीं रहे हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और तेज गेंदबाज रीस टॉपले लीग में काफी अनुभवहीन हैं, जबकि न्यूजीलैंड के बेवन-जॉन जैकब्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन पहली बार आईपीएल खेलेंगे।

IPL 2025: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स और अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजानफर के चोटिल होने पर बाहर होने की वजह से टीम को पहले ही दो झटके लग चुके हैं। इनकी जगह मुजीब उर रहमान और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया है। चेन्नई ने आर अश्विन को 10 सीजन बाद वापस खरीद लिया। अश्विन ने आखिरी बार 2015 में उनके लिए खेला था और अब वह रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर स्पिन की कमान संभालेंगे। उन्होंने नूर अहमद को जोड़कर अपने स्पिन आक्रमण को और मजबूत किया।

इसके अलावा उन्होंने ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजों की खरीदारी की। उन्होंने राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, दीपक हुड्डा और श्रेयस गोपाल जैसे खिलाड़ियों को भी खरीदा है जिनके आईपीएल करियर को पुनरुत्थान की जरूरत है। आरसीबी ने ओपनिंग के लिए विराट कोहली के साथी के तौर पर विस्फोटक फिल सॉल्ट को खरीदा। साथ ही जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार में दो अनुभवी तेज गेंदबाजों को हासिल करने के लिए बहुत पैसा खर्च किया।

इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही गेंदबाजी समस्या को हल मिल सकता है। उनके पास शीर्ष और मध्य क्रम में बल्लेबाजी मजबूत है और लंबे समय में पहली बार, उनका लाइन-अप सिर्फ कुछ स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं दिख रहा है। हालांकि, रजत पाटीदार का कप्तान बनना सबसे कमजोर कड़ी है।

रजत को विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी करने का अनुभव तो है, लेकिन आईपीएल में वह पहली बार कमान संभालेंगे। कुछ समय पहले तक उनकी प्लेइंग-11 में जगह तक पक्की नहीं थी। हालांकि, अपनी कप्तानी में पिछले साल वह मध्य प्रदेश को फाइनल तक ले गए थे।

IPL 2025: हैदराबाद के पास एक विस्फोटक शीर्ष पांच बल्लेबाजी क्रम है। इसके अलावा उनका गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत दिख रहा है। इसमें कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर या आईपीएल में या फिर घरेलू क्रिकेट में विकेट लेते रहे हैं। हालांकि, लोअर ऑर्डर या फिर कहें ऑलराउंडर में टीम थोड़ी कमजोर दिख रही है। उनके बैकअप विदेशी खिलाड़ी- कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर और ईशान मलिंगा ने पहले कभी आईपीएल नहीं खेला है। हालांकि, पिछले सीजन टीम 250+ स्कोर तक बना रही थी।

इतने स्कोर के बाद गेंदबाजी औसत भी रहे तो चलता है, क्योंकि सामने वाली टीम मनोवैज्ञानिक दबाव में होती है। शमी, कमिंस और हर्षल पटेल की तिकड़ी कमाल दिखा सकते हैं, वहीं टीम के पास विशेषज्ञ स्पिनर्स के अलावा कई पार्ट टाइमर्स भी हैं। ईशान किशन के आने से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है और यह टीम इस सीजन 400 का आंकड़ा भी छू ले तो हैरानी नहीं होगी।

कोलकाता ने आईपीएल 2024 में अपनी खिताब जीतने वाली टीम के छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था और छह और को नीलामी से खरीदा। उन्होंने कई अन्य पुराने खिलाड़ियों को भी वापस खरीदने की कोशिश की, लेकिन वेंकटेश अय्यर के लिए उनका 23.75 रुपये खर्च करना, उन्हें इसकी इजाजत नहीं दे सका।

कोलकाता के पास कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं था जो कप्तान का मजबूत दावेदार हो और ऐसे में उन्हें अजिंक्य रहाणे को कप्तान और वेंकटेश को उपकप्तान बनाना पड़ा। उन्होंने सॉल्ट और स्टार्क की जगह क्विंटन डी कॉक और एनरिक नॉर्त्ज और स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया, जो शायद उनके जितनी क्षमता नहीं रखते हैं।

मनीष पांडे और अजिंक्य रहाणे के लिए उनकी बोली थोड़ी चौंकाने वाली थी। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले सीजन केकेआर ने विस्फोटक क्रिकेट खेली थी, लेकिन बल्लेबाजी में दो पुराने बल्लेबाज सटीक नहीं दिख रहे। फिर भी इस टीम के पास काफी फायर पावर है।

IPL 2025: रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रसेल और रमनदीप सिंह बड़ी हिट लगाने की क्षमता रखते हैं। पंजाब ने श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए 26.75 करोड़ रुपये खर्च किए, जो उनके नए कप्तान भी हैं। उनके नए कोच रिकी पोंटिंग का प्रभाव उनके आठ में से पांच विदेशी खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलियाई होने से स्पष्ट था।

इस साल टीम पूरी तरह से नई दिखेगी। पुराने खिलाड़ियों में केवल अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह और हरप्रीत बरार ही खेलते दिख सकते हैं। युजवेंद्र चहल के आने से टीम की स्पिन गेंदबाजी मजबूत हुई है। टीम संतुलित दिख रही है और अपने पहले खिताब के लिए जोर लगाएगी।

लखनऊ ने ऋषभ पंत को आईपीएल नीलामी (27 करोड़ रुपये) में बिकने वाला सबसे महंगा खिलाड़ी बनाकर इतिहास रच दिया और उन्हें अपना कप्तान भी बनाया। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने आक्रामक क्रिकेट शैली की बात की थी और उनके बल्लेबाजी क्रम में अगले सीजन यह शैली दिख सकती है।

हालांकि, टीम में पंत के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाला कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है। उनके पास अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों की कमी है। अब्दुल समद अब तक अपनी क्षमता नहीं दिखा सके हैं। वहीं, आयुष बदोनी पिछले सीजन फ्लॉप रहे थे। विदेशी बल्लेबाजों में टीम के पास डेविड मिलर, एडेन मार्करम, पूरन, मार्श हैं, लेकिन इनमें से कोई चार विदेशी ही खेल सकेगा। हालांकि, टीम की गेंदबाजी बेहद मजबूत दिख रही है और उनके पास भारतीय विकल्पों का खजाना है।

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने सभी को चौंकाते हुए अपने सबसे महंगे खिलाड़ी अक्षर पटेल को कप्तानी सौंपी है। इसके लिए उनके और फ्रेंचाइजी की नई साइनिंग केएल राहुल के बीच टक्कर थी। दिलचस्प बात यह है कि राहुल को उप कप्तान तक नहीं बनाया गया है और फाफ डुप्लेसिस उप कप्तानी करते दिखेंगे।

इसका मतलब यह भी हो सकता है कि राहुल प्लेइंग-11 के नियमित हिस्सा न हों या फिर फ्रेंचाइजी को उन पर भरोसा नहीं है। ओपनिंग में जेक फ्रेजर मैकगर्क के साथ फाफ को उतारा जा सकता है। राहुल किस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे, यह भी अभी तक तय नहीं है। उनकी तेज गेंदबाजी पिछले सीजन में चिंता का विषय थी, लेकिन इस साल यह कहीं अधिक मजबूत लग रही है।

पांच बल्लेबाजों और केवल एक गेंदबाज को बनाए रखने के बाद, आरआर ने नीलामी में गेंदबाजों के लिए खरीदारी की और जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षणा के रूप में क्वालिटी खिलाड़ियों पर बोली लगाई।

हालांकि, आर्चर और हसरंगा चोट लगने के बाद भी ऑक्शन में उतरे और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह फॉर्म में नहीं दिखे हैं। उनके दो विदेशी बैकअप खिलाड़ी भी बेहद कम अनुभवी हैं। क्वेना मफाका को अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन फजल हक फारूकी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। आईपीएल 2025 में राजस्थान के बेंच स्ट्रेंथ की अच्छी परीक्षा साबित हो सकती है।

गुजरात ने 12 मार्की खिलाड़ियों में से तीन जोस बटलर, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को लेकर शानदार काम किया। प्रसिद्ध कृष्णा को खरीदकर टीम ने अपनी बॉलिंग लाइन अप मजबूत की। हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण यह है कि ये खिलाड़ी फिट रहें, क्योंकि इन खिलाड़ियों के बैकअप टीम के पास नहीं हैं।

बटलर, रबाडा और प्रसिद्ध हाल फिलहाल में चोट से ग्रसित रहे हैं। न तो बटलर और न ही रबाडा चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कुछ खास कर सके थे। बटलर पिछले सीजन भी फॉर्म में नहीं दिखे थे। टीम का भारतीय तेज गेंदबाजी बैकअप भी कमजोर है। उनके मध्य क्रम में स्टार खिलाड़ी नहीं है। मध्य क्रम में गुजरात को सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर से काफी उम्मीदें होंगी।

Leave a Comment