IPL 2024 Riyan Parag: 22 वर्षीय रियान पराग ने 45 गेंद पर 186.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 84* जड़कर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को संकट से बाहर निकाल लिया। उन्होंने 701 दिन बाद IPL में फिफ्टी ठोकी। पहले मैच में 29 गेंद पर 43 बनाने वाले रियान पराग दूसरे मैच में भी राजस्थान रॉयल्स (RR) के हीरो बन गए। पहले 10 ओवर में 57/3 बनाने वाली RR ने अगले 10 ओवर में 128/2 बनाए। कुल स्कोर 185/5 पहुंच गया।
IPL 2024 Riyan Parag: राजस्थान की शुरुआती हालत खस्ता
DC के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान का स्कोर 7.2 ओवर में 36 पर 3 आउट था। यहां से रियान पराग ने अकेले ही मोर्चा संभाल लिया। अक्षर पटेल (Axer Patel) के नवें ओवर की पांचवीं गेंद शॉर्ट बॉल डाउन लेग साइड थी। बैक वर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में गैप ढूंढ कर रियान पराग ने गेंद को पुल किया, चौका अपने नाम कर लिया। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के 13वें ओवर की तीसरी गेंद फ्रैक्शन शॉर्ट थी। रियान पराग ने डीप मिड विकेट की दिशा में पूरी ताकत के साथ पुल शॉट खेला, छक्का क्राउड के बीच जाकर गिरा।
IPL 2024 Riyan Parag: रियान का जलजला

IPL 2024 Riyan Parag: खलील अहमद (Khalil Ahmed) के 15वें ओवर में रियान पराग टूट कर पड़े। तीसरी शॉर्ट बॉल रियान पराग के कमर के हाइट की थी। रियान पराग ने गेंद की गति का इस्तेमाल किया, छक्के के लिए डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग स्टैंड में डिपॉजिट कर दिया। चौथी लोअर फुल टॉस पर रियान पराग ने बल्ले का मुंह खोला, फ्रंट ऑफ स्क्वायर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद खलील अहमद ने धीमी गति के साथ डाली। परंतु यह गेंद रियान पराग के स्लॉट में आ गई। रियान पराग ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में वन बाउंस चौका लगा दिया।
IPL 2024 Riyan Parag: रियान का अर्धशतक

IPL 2024 Riyan Parag: मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) के 16वें ओवर की चौथी गेंद रियान पराग के पैड्स पर हाफ फॉली थी। स्क्वायर लेग फील्डर सर्किल के अंदर था। रियान पराग ने उसी दिशा में फ्लिक शॉट खेल कर चौका अपने नाम कर लिया। इस ओवर की अंतिम गेंद पर मुकेश कुमार यॉर्कर चूक गए। रियान पराग ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में फ्लैट सिक्सर जड़कर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के 17वें ओवर की अंतिम शॉर्ट बॉल को जल्दी पिक करते हुए रियान पराग ने मिड विकेट की दिशा में ताबड़तोड़ छक्का जड़ा।
IPL 2024 Riyan Parag: एनरिक के लास्ट ओवर में रियान पराग ने 25 रन जड़े
एक्सप्रेस स्पीड तेज गेंदबाज माने जाने वाले एनरिक नॉर्टजे के लास्ट ओवर में रियान पराग ने 25 रन कूटे। पहली गेंद परफेक्ट यॉर्कर के तौर पर ब्लॉक होल में थी। रियान पराग के बल्ले का टो एंड थर्डमैन बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए चला गया। दूसरी गेंद धीमी गति के साथ शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी थी। रियान पराग ने मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच से पुल शॉट खेलकर चौका हासिल कर लिया।
तीसरी फुलर लेंथ डिलीवरी आउट साइड ऑफ वाइडर लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्के के लिए गई। चौथी फुलर लेंथ गेंद यॉर्कर होने के काफी करीब थी। पराग ने विकेट कीपर और शॉर्ट थर्डमैन के बीच से चौका निकाल दिया। पांचवीं शॉर्ट बॉल पर डीप मिड विकेट की दिशा में सिक्सर आया। अंतिम हाफ फॉली पर सिंगल लेकर रियान पराग ने राजस्थान को 185 तक पहुंचा दिया।
2 thoughts on “IPL 2024 Riyan Parag: आँखों में आंसू, दिल में जज्बा -अवॉर्ड मिलने के बाद रोने लगे रियान पराग, ”