IPL 2024 DC captain ऋषभ पंत पर क्यों 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा, दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

IPL 2024 DC captain: दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत (Delhi Capitals captain Rishabh Pant) पर आईपीएल (IPL) की आचार संहिंता के उल्‍लंघन के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Chennai Super Lings) के खिलाफ समय पर ओवर पूरे नहीं किए जिसका खामियाजा कप्‍तान ऋषभ पंत को भुगतना पड़ा है। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

यह भी देखें: IPL 2024 Riyan Parag: आँखों में आंसू, दिल में जज्बा -अवॉर्ड मिलने के बाद रोने लगे रियान पराग,   

IPL 2024 DC captain ऋषभ पंत पर जुर्माना लगा

IPL 2024 DC captain: दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के कप्‍तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान को रविवार (Sundey) को आईपीएल की आचार संहिंता के उल्‍लंघन का दोषी पाया गया। दिल्‍ली ने बेशक विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में आईपीएल 2024 (IPL 2024) की अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ एक गलती उसे भारी पड़ गई।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने सीएसके के खिलाफ धीमी ओवर गति रखी, जिसके कारण पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। ऋषभ पंत मौजूदा आईपीएल में दूसरे कप्‍तान बन गए हैं, जिन पर आईपीएल की आचार संहिंता के उल्‍लंघन के कारण जुर्माना लगा है। इससे पहले गुजरात टाइटंस (Gujrat Taitans) के कप्‍तान शुभमन गिल (Shubhman Gil) पर जुर्माना लग चुका है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 DC captain: क्या है दिल्‍ली और चेन्‍नई का 1 से कनेक्‍शन

IPL 2024 DC captain
IPL 2024 DC captain

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच रविवार को विशाखापट्टनम में आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों का 1 से अनोखा कनेक्‍शन बना। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की तो वहीं चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने पहली शिकस्‍त का सामना किया।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स घर से दूर पहला मैच खेल रही थी। कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Night Raiders) मौजूदा आईपीएल में एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने घर के बाहर जाकर मैच जीता है। केकेआर (KKR) ने आरसीबी (RCB) को उसके होमग्राउंड एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में मात दी थी।

IPL 2024 DC captain: अगर दोबारा गलती हुई तो…

पंत और गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा क्‍योंकि यह टीम का पहला अपराध था। अगर ये गलती दोहराई गई तो कप्‍तानों पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा टीम के अन्‍य सदस्‍यों पर भी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगेगा।

अगर टीम से तीसरी बार गलती हुई तो कप्‍तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगेगा। वहीं अन्‍य टीम सदस्‍यों पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगेगा।

Leave a Comment