IPL 2024 Playoffs Schedule: IPL 2024 प्‍लेऑफ के लिए चार टीमें तय हुईं, इन टीमों के बीच पहला क्‍वालीफायर, एलिमिनेटर और दूसरा क्‍वालीफायर खेला जाएगा, प्‍लेऑफ मैचों की पूरी डिटेल्‍स हासिल करें यहां।

IPL 2024 Playoffs Schedule: IPL 2024 का लीग चरण समाप्‍त हो चुका है जिसके बाद प्‍लेऑफ (Playoff) के लिए चार टीमें मिल चुकी हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स सनराइजर्स, सन राइजर्स हैदराबाद, राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Kolkata Knight Riders Sun Risers Hyderabad, Rajasthan Royals and Royal Challengers Bangalore) ने प्‍लेऑफ में जगह बनाई। लीग चरण का आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद तय हो गया है कि कौन सी टीम किस जगह किस टीम से दो-दो हाथ करेगी। यहां जानें सभी डिटेल्‍स।

IPL 2024 Playoffs Schedule: आईपीएल 2024 प्‍लेऑफ मे चार टीमें पहुंची

IPL 2024 Playoffs Schedule: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का लीग चरण समाप्‍त हो गया है। लीग चरण का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्‍थान रॉयल्‍स (KKR Vs RR) के बीच खेला जाना था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया। आईपीएल 2024 प्‍लेऑफ (IPL 2024 Playoff) के लिए चार टीमें- कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR, SRH, RR, RCB) तय हो गई हैं।

यह भी देखें: Mumbai Indians Captain Hardik Pandya को BCCI ने किस बात की इतनी तगड़ी सजा सुनाई? आखिर हुआ क्या है?

IPL 2024 Playoffs Schedule: आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल

बारिश के कारण राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम (RR Team) पहले क्‍वालीफायर (First qualifier)  में खेलने से चूक गई। आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल (IPL 2024 Point Table) पर अगर हम गौर करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम (KKR Team) शीर्ष स्‍थान पर रही। पंजाब (Punjab) को हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (SRH Team) दूसरे स्‍थान पर रही।

राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR And RCB) की टीमें क्रमश: तीसरे व चौथे स्‍थान पर रही। अब इन चार टीमों के बीच आईपीएएल 2024 के प्‍लेऑफ मैच (IPL 2024 Playoff Match) खेले जानें हैं। इसकी पूरी डिटेल्‍स हम आपको यहाँ पर बताएंगे।

IPL 2024 Playoffs Schedule: पहला क्‍वालीफायर मैच

IPL 2024 Playoffs Schedule:
IPL 2024 Playoffs Schedule:

आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल (IPL 2024 Point Table) में शीर्ष दो स्‍थानों पर काबिज कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR Vs SRH) के बीच मंगलवार को पहला क्‍वालीफायर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम (First qualifier match, Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) पर खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल (Final) में पहुंचेगी जबकि हारने वाली टीम दूसरे क्‍वालीफायर मैच (Second qualifier match)   में हिस्‍सा लेगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 Playoffs Schedule: एलिमिनेटर मैच

आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्‍थान पर काबिज टीमें राजस्‍थान रॉयल्‍स व रॉयल चैलेंजर्स  बेंगलुरु (RR And RCB) के बीच एलिमिनेटर मैच (Eliminator Match) खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम दूसरे क्‍वालीफायर में प्रवेश करेगी, जहां उसका सामना पहले क्‍वालीफायर में हारने वाली टीम से होगा। वहीं, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

IPL 2024 Playoffs Schedule: दूसरा क्‍वालीफायर

एलिमिनेटर मैच की विजेता और पहले क्‍वालीफायर की हारी हुई टीम के बीच दूसरा क्‍वालीफायर मैच खेला जाएगा। दोनों में से जो भी मैच जीतेगी, वो फाइनल में प्रवेश करेगी। यह मुकाबला शुक्रवार को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) पर खेला जाएगा।

IPL 2024 Playoffs Schedule: आईपीएल 2024 का फाइनल

पहले क्‍वालीफायर और दूसरे क्‍वालीफायर की विजेता टीमों की भिड़ंत फाइनल में होगी। यह मुकाबला रविवार को चेन्‍नई के चेपॉक स्‍टेडियम (Chepauk Stadium, Chennai) में खेला जाएगा।

IPL 2024 Playoffs Schedule आईपीएल 2024 प्‍लेऑफ कार्यक्रम

मैच                    टीमें                 स्‍थान                 तारीख                समय                                 

पहला क्‍वालीफायर केकेआर बनाम एसआरएच अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम) 21 मई 2024  शाम 7:30

एलिमिनेटर     आरआर बनाम आरसीबी  अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम)  22 मई 2024  शाम 7:30

दूसरा क्‍वालीफायर तय होना बाकी   चेन्‍नई (एमए चिदंबरम स्‍टेडियम)  24 मई 2024  शाम 7:30

आईपीएल 2024 फाइनल तय होना बाकी   चेन्‍नई (एमए चिदंबरम स्‍टेडियम)  26 मई 2024  शाम 7:30

Leave a Comment