IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल 2024 (IPL 2024) की ओपनिंग सेरेमनी का एलान हो गया है। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एआर रहमान (Oscar award winner AR Rahman) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक अपने परफॉर्मेंस से फैंस का मनोरंजन करेंगे। आईपीएल 2024 का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium between defending champions Chennai Super Kings and Royal Challengers Bangalore) में खेला जाएगा। फैंस के लिए निश्चित ही आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी एक यादगार लम्हा बनेगी। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा
IPL 2024 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान, अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स रंग जमाएंगे,

IPL 2024 Opening Ceremony: ‘इंडिया का त्योहार’ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। सभी 10 टीमों के फैंस अपनी टीम के समर्थन की तैयारी में जुटे हुए हैं। फैंस का मनोरंजन पहले ही दिन डबल होगा जब एआर रहमान से लेकर अक्षय कुमार तक अपना परफॉर्मेंस देंगे। आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) का एलान हो गया है।
बॉलीवुड के स्टार्स ओपनिंग सेरेनमी में रंग जमाते हुए नजर आएंगे। चेपॉक में एआर रहमान की धुन पर फैन्स झूमते नजर आएंगे, तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपने डांस से फ्लोर पर आग लगाएंगे।
IPL 2024 Opening Ceremony धमाकेदार होगी

आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी धमाकेदार होने वाली है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स चेपॉक में फैन्स का मनोरंजन करते नजर आएंगे। मशहूर सिंगर एआर रहमान और सोनू निगम अपनी सुरीली आवाज से फैन्स को झूमने पर मजबूर करेंगे। वहीं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी स्टेज पर अपने डांस मूव्स से धमाल मचाती नजर आएगी।
IPL 2024 Opening Ceremony कितने बजे शुरू होगी?
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी का आगाज भारतीय समय के अनुसार, शाम 6 बजकर 30 मिनट के बाद होगा। लगभग आधे घंटे चलने वाली ओपनिंग सेरेमनी में यह चार स्टार्स रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। सेरेमनी की लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकेंगे। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर फ्री (Live Streaming Free on Jio Cinema) में देख पाएंगे।
IPL 2024 Opening Ceremony: ब्लॉक ब्लास्टर होगा पहला मैच
आईपीएल 2024 की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार मैच के द्वारा होगी। एमएस धोनी (M S Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम अपने ही घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम को चुनौती देती हुई नजर आएगी। लेकिन अगर दोनों टीमों की बात करें, तो कागज पर आरसीबी हर विभाग में काफी संतुलित दिखाई दे रही है। वहीं, सीएसके का बॉलिंग अटैक थोड़ा कमजोर दिख रहा है। इसके साथ ही डेवोन कॉनवे और पथिराना की इंजरी (Devon Conway and Pathirana’s injury) ने भी सीएसके की टेंशन बढ़ाई है।


1 thought on “IPL 2024 Opening Ceremony में एआर रहमान, अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ समेत कई स्टार्स रंग जमाएंगे, धमाकेदार होगी ओपनिंग सेरेमनी, आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा”