IPL 2024 CSK Vs RCB मैच मे RCB की कोशिश धोनी के किंग्‍स को उनके घर में मात देने की होगी। दोनों टीमों के बीच आंकड़ों में किस का पलड़ा भारी है? आइए जानते है

IPL 2024 CSK Vs RCB: सीएसके (CSK) और आरसीबी (RCB) की टीम के बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024) का उद्घाटन मैच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम (Inaugural match MA Chidambaram Stadium, Chennai) में खेला जाएगा। सीएसके आंकड़ों के मामले में आरसीबी पर बहुत भारी है। हालांकि यह मैच बहुत ही रोमांचक होने की सभी क्रिकेट प्रेमियों को उम्‍मीद है। आरसीबी ने एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में साल 2008 के बाद से आईपीएल (IPL) मैच नहीं जीता है।

IPL 2024 CSK Vs RCB: आंकड़ों में सीएसके का पलड़ा भारी

IPL 2024 CSK Vs RCB: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का उद्घाटन मैच चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Chennai Super Kings and Royal Challengers Bangalore) के बीच 22 मार्च यानी शुक्रवार के दिन खेला जाएगा। इस मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

हालांकि पिछले कई सालों से इन दोनों खिलाड़ियों के बीच गजब की टक्कर देखने को मिली है और शायद इसी वजह से इनके मुकाबले का रोमांच फैंस के सिर-चढ़कर बोला है और इस बार भी बात अलग नहीं है। सीएसके (CSK) और आरसीबी (RCB) के बीच मुकाबला चेन्‍नई (CHENNAI) के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी देखें: IPL 2024 Delhi Capitals: क्या दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत को पलटेगा यह खिलाड़ी? इस बैटर के नाम 29 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

IPL 2024 CSK Vs RCB: सीएसके के सामने आरसीबी कमजोर टीम

दो सबसे लोकप्रिय टीमों की टक्‍कर होने जा रही है तो चलिए जानते हैं कि आंकड़ों में कौन सी टीम किस टीम पर  भारी होती हुई दिखाई देती है। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आईपीएल इतिहास (IPL History) में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अभी तक कुल 31 मैच खेले गए हैं।

सीएसके इसमे विजेता नजर आता है, क्योंकि उन्होंने 20 मुकाबले जीते है जबकि आरसीबी की टीम 10 मैच जीतने में कामयाब रही। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। 22 मार्च के दिन इन दोनों टीमों के बीच 32वीं बार भिड़ंत होने जा रही है। और इस बार भी फाफ डू प्‍लेसी के चैलेंजर्स (Faf du Plessis’s challengers) की कोशिश धोनी के किंग्‍स को उनके घर में मात देने की होगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 CSK Vs RCB: दोनों टीमों के बीच पहली टक्कर 2008 मे हुई

IPL 2024 CSK Vs RCB
IPL 2024 CSK Vs RCB

गौर तलब है कि दोनों टीमों के बीच पहली बार भिड़ंत साल 2008 में हुई थी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम (Bengaluru’s M Chinnaswamy Stadium) में खेला गया था। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने इस मैच को 13 रन से जीत कर अपने नाम किया था।

IPL 2024 CSK Vs RCB: आरसीबी चेपॉक स्‍टेडियम में 16 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी

एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में सीएसके का आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। सीएसके ने इस मैदान पर 7-1 की बढ़त बना रखी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेपॉक स्‍टेडियम (Royal Challengers Bangalore Chepauk Stadium) में साल 2008 से कोई मुकाबला नहीं जीता है। आरसीबी की टीम अपनी इस कसक को आगामी मुकाबले में तोड़ना चाहेगी।

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि जब सीएसके और आरसीबी ( CSK Vs RCB) के बीच आखिरी बार जब भिड़ंत हुई थी, तब एमएस धोनी (M S Dhoni) की कप्तानी वाली येलो ब्रिगेड (Yellow Brigade) ने 8 विकेट से आसानी के साथ जीत दर्ज की थी। सीएसके अपने घर में विजयी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

Leave a Comment