IPL 2024 KKR: कोलकाता की टीम (Kolkata Team) ने 2012 और 2014 में आईपीएल (IPL) खिताब जीता था। इस टीम ने दोनों ही खिताब गौतम गंभीर (Goutam Gambhir) की कप्तानी में जीते थे। ऐसे मे गंभीर इस बार फिर से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। और वह बतौर मेंटॉर टीम के साथ हैं हालांकि उनके आने के बाद से ये टीम बदली हुई दिखी है। अब बस देखना यह होगा कि क्या ये टीम अपना तीसरा खिताब जीत पाती है या नहीं। कैसा रहा है कोलकाता का प्लेऑफ में प्रदर्शन?
IPL 2024 KKR: आईपीएल इतिहास में पहली बार कोलकाता ने नंबर-1 पर रहते हुए किया क्वालिफाई।
IPL 2024 KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Nights Raiders) ने आईपीएल-2024 (IPL 2024) में लीग चरण का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया है। इस टीम ने आईपीएल इतिहास (IPL History) में पहली बार ये काम किया है। इससे पहले हालांकि ये टीम प्लेऑफ (Playoff) में पहुंची है लेकिन कभी भी पहले नंबर पर नहीं रही थी। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली इस टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए अपनी बादशाहत कायम रखी है। बस इस टीम को अब अपने तीसरे आईपीएल खिताब का इंतजार है।
IPL 2024 KKR: कोलकाता के 2014 के बाद से हाथ खाली है।
कोलकाता ने 2012 और 2014 में आईपीएल (IPL) जीता था। इस टीम ने दोनों खिताब गौतम गंभीर की कप्तानी में जीते थे। गंभीर इस बार फिर टीम के साथ जुड़े हैं। वह बतौर मेंटॉर टीम के साथ हैं और उनके आने से ये टीम बदली हुई दिखी है। अब देखना होगा कि क्या ये टीम अपना तीसरा खिताब जीत पाती है या नहीं। कैसा रहा है कोलकाता का प्लेऑफ में प्रदर्शन? बताते हैं आपको।
IPL 2024 KKR: प्लेऑफ में कोलकाता का प्रदर्शन कैसा रहा?
2011: इस साल ये टीम पहली बार प्लेऑफ में पहुंची थी। इसी साल गंभीर ने टीम की कप्तानी संभाली थी। लेकिन ये टीम एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हार गई थी। मुंबई (Mumbai) ने इस टीम को चार विकेट से मात दी थी।
IPL 2024 KKR: कोलकाता ने पहला आईपीएल खिताब जीता

2012: इस साल कोलकाता की टीम ने लीग चरण का अंत दूसरे स्थान पर रहते हुए किया था। पहले क्वालिफायर में कोलकाता का सामना दिल्ली (Delhi) से हुआ था। कोलकाता ने 18 रनों से मैच जीता था और सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में इस टीम ने दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को मात देकर अपना पहला खिताब जीता था। कोलकाता की जीत के हीरो मानवेंद्र बिस्ला रहे थे।
IPL 2024 KKR: कोलकाता ने दूसरा आईपीएल खिताब जीता

2014: खिताब जीतने के अगले साल यानी 2013 में कोलकाता की टीम प्लेऑफ में नहीं जा सकी थी। 2014 में ये टीम फिर प्लेऑफ में पहुंची थी और इस बार भी इस टीम ने लीग चरण का अंत दूसरे स्थान पर रहते हुए किया था। पहले क्वालिफायर में इस टीम ने पंजाब (Punjab) को हराया था और सीधे फाइनल का टिकट कटाया था। फाइनल में इस टीम के सामने फिर पंजाब आई थी और फिर कोलकाता ने बाजी मारते हुए अपना दूसरा खिताब जीता था।
2016: लीग चरण में टीम चौथे स्थान पर रही थी इसलिए इस टीम को एलिमिनेटर मैच खेलना पड़ा था। इस मैच में टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) से हुआ था। इस मैच में कोलकाता को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
IPL 2024 KKR:
2017: कोलकाता का सामना इस साल एलिमिनेटर में फिर हैदराबाद से हुआ था। इस बार फिर ये टीमें एलिमिनेटर में भिड़ी थीं और इस बार कोलकाता ने जीत हासिल की थी। लेकिन कोलकाता क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस (MI) से हार गई थी।
2018: कोलकाता ने इस साल फिर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था और एलिमिनेटर मैच खेला था। इस मैच में टीम का सामना हुआ था राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से। कोलकाता ने राजस्थान को 25 रनों से हरा दिया था। लेकिन दूसरे क्वालिफायर में ये टीम इस बार हैदराबाद से हार गई थी।
IPL 2024 KKR: कोलकाता फाइनल मे हारी
2021: ऑयन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता इस साल बेहतर रन रेट के कारण प्लेऑफ में पहुंची थी। इस टीम ने एलिमिनेटर में आरसीबी (RCB) को मात दी। दूसरे क्वालिफायर में इस टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से हुआ था। कोलकाता ने दिल्ली को तीन विकेट से हरा दिया था। फाइनल में फिर ये टीम चेन्नई (Chennai) से भिड़ी थी और एमएस धोनी (M S Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई ने 2012 की हार का बदला लेकर खिताब अपने नाम किया था।


1 thought on “IPL 2024 KKR: Strong कोलकाता ने पहली बार नंबर-1 पर रहते हुए किया क्वालिफाई। 2014 के बाद से खिताब नहीं जीता KKR, क्या तीसरे खिताब को अपने नाम करेगी? जानिए ”