IPL 2024 Auction: टीमों के बीच खिलाड़ियों के एक्चेंज का दौर शुरू, क्या है IPL Trade के नियम?

IPL 2024 Auction: आईपीएल ट्रेड (IPL Trade) का मतलब जब आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी आपस में किसी खिलाड़ियों को एक्सचेंज करती है। ट्रेड या स्वैप के जरिए दोनों टीमों के प्लेयर्स (Khiladi) को आपस में बदला जा सकता है। हाल ही में आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले टीमों के बीच ये ट्रेडिंग जारी है। ऐसे में सभी टीम अपनी रिटेंशन लिस्ट 26 नवंबर तक भेजनी है। 26 नवंबर तक ही टीम प्लेयर्स बदल सकती है।

IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को

IPL 2024 Auction:

IPL 2024 Auction: वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) की समाप्ति के बाद अब आईपीएल 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अगले साल होने वाले आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई (Dubai) में होगी।

यह भी देखें; IND Vs AUS Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच आज, विशाखापट्टनम की पिच से बल्‍लेबाजों या गेंदबाजों में से किसे मिलेगी मदद?

IPL 2024 Auction: आईपीएल ट्रेंड शुरू

इस ऑक्शन से पहले टीमों के बीच प्लेयर्स एक्सचेंज का दौर जारी है। इन दिनों आईपीएल ट्रेड का जिक्र काफी सुनने को मिल रहा है, लेकिन कुछ लोगों को इसका मतलब नहीं पता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं क्या होता है आईपीएल ट्रेड और इसका नियम क्या है?

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 Auction: इस तारीख तक टीमें एक्सचेंज कर सकती हैं अपने प्लेयर्स

दरअसल, आईपीएल ट्रेड (IPL Trade) का मतलब यह होता है कि जब आईपीएल की फ्रेंचाइजी आपस में किसी भी  खिलाड़ियों को एक्सचेंज करती है। ट्रेड या स्वैप के जरिए दोनों टीमों के प्लेयर्स को आपस में बदला जा सकता है। हाल ही में आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले टीमों के बीच ये ट्रेडिंग जारी है। ऐसे में सभी टीम अपनी रिटेंशन लिस्ट 26 नवंबर तक भेजनी है। 26 नवंबर तक ही टीम प्लेयर्स बदल सकती है।

अभी तक रोमारियो शेफर्ड (50 लाख)- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मुंबई इंडियंस (MI) में गए हैं।

देवदत्त पडिक्कल- (7.5 करोड़)- राजस्थान रॉयल्स (RR) से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में गए हैं।

आवेश खान (10 करोड़)- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से राजस्थान रॉयल्स (RR) में गए हैं।

IPL 2024 Auction: IPL Trade के नियम

IPL 2024 Auction:

किसी भी एक खिलाड़ी को दो तरह से ही ट्रेड किया जा सकता है। पहला उस खिलाड़ी की फ्रेंचाइजी खुद उसे बेचने के लिए तैयार हो या फिर दूसरा ये कि कोई फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखा रही हो।

किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड करने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच मे केवल पैसों को लेकर ही बात होनी चाहिए। अगर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की अनुमति नहीं मिली है, तो यह ट्रेड नहीं हो सकता।

अगर किसी एक खिलाड़ी को खरीदने के लिए एक से ज्यादा फ्रेंचाइजी अपनी दिलचस्पी दिखाती हैं, तो यहाँ पर  फिर पूरा मामला बेचने वाली फ्रेंचाइजी पर आ जाता है। किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड करने या दूसरी टीम में भेजने से पहले उसकी मंजूरी भी लेनी होती है।  

1 thought on “IPL 2024 Auction: टीमों के बीच खिलाड़ियों के एक्चेंज का दौर शुरू, क्या है IPL Trade के नियम?”

Leave a Comment