IPL 2024 की नीलामी में कैसे बना एक भारतीय क्रिकेटर बलि का बकरा, और क्यों उस क्रिकेटर को 1 करोड़ का नुकसान हुआ?

IPL 2024:  दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) ने आईपीएल 2024 (IPL2024) के हुए मिनी ऑक्‍शन के दौरान सुमित कुमार (Sumit Kumar) नामक क्रिकेटर को 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। झारखंड (Jharkhand) के इस विकेट कीपर बल्‍लेबाज सुमित कुमार की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी। लेकिन सच्‍चाई यह निकली कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने इसी नाम के हरियाणा (Haryana) के खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये में खरीदा. जबकि प्रसारणकर्ता ने सुमित कुमार की फोटो नीलामी के समय दिखाई।

और इस तरह से झारखंड के विकेट कीपर बल्‍लेबाज सुमित कुमार के साथ नाइंसाफी हो गई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने IPL 2024 नीलामी में सुमित कुमार को 1 करोड़ रुपये में खरीदा। प्रसारणकर्ता ने सुमित कुमार का गलत फोटो दिखाया, जिसके चलते क्रिकेटर को तगड़ा नुकसान हो गया।  

IPL 2024:  आईपीएल 2024 की नीलामी का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोला एरीना (Coca Cola Arena) में सफलतापूर्वक हुआ। नीलामी के दौरान कई युवाओं का दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलने का सपना साकार हुआ। कई युवाओं को फ्रेंचाइजी ने मोटी रकम पर खरीदा।

इसी तरह एक खिलाड़ी हैं झारखंड़ के विकेटकीपर बल्‍लेबाज सुमित कुमार। सुमित कुमार की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी, जिन्‍हें दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। सुमित की मां ने अपने बेटे को फोन पर यह खुशखबरी सुनाई। मां की आंखें खुशी से गीली थीं।

यह भी देखें:  Hindi News ऐसे 5 SUPER बल्लेबाज कौन से है जिन्होंने T20I फॉर्मेट में साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाये, एक भारतीय खिलाड़ी भी इसमे शामिल है?

IPL 2024: क्रिकेटर को तगड़ा झटका लगा है

हालांकि, परिवार का आनंद ज्‍यादा देर नहीं टिका क्‍योंकि सुमित ने पता किया कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने किसी और क्रिकेटर का फोटो पोस्‍ट किया, जो कि हरियाणा से है और उन्‍हें शुभकामनाएं दी। हरियाणा के इस क्रिकेटर का नाम भी सुमित कुमार है। विकेट कीपर बल्‍लेबाज ने यह खुलासा अपनी मां के सामने किया। मां को यह जानकर बहुत बुरा लगा कि एक फोटो के कारण उनका बेटा इतनी बड़ी गलती का शिकार हो गया। मां के आंसूओं को रोक पाना बेहद मुश्किल हो रहा था।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ- साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024:  सुमित ने इस बात का खुलासा किया है

सुमित कुमार ने टीओआई से बातचीत में कहा, ”मेरी मां बहुत खुश थीं। वो लगातार मेरे लिए प्रार्थना कर रही थीं। मगर यह कैसे संभव हुआ? मैं मानता हूं कि नाम एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन टीवी स्‍क्रीन पर फ्लैश हुए फोटो का क्‍या? मेरी फोटो वहां थी, मेरा नाम वहां था।”

सुमित ने साथ ही खुलासा किया कि नीलामी प्रसारणकर्ता ने बोली के समय उनका फोटो दिखाया। उन्‍होंने कहा, ”मैं अपनी मां को भावुक होने से रोकने में नाकाम रहा। वो बहुत ज्‍यादा भावुक थीं। वो मेरा नाम और फोटो टीवी पर देखकर बहुत खुश थीं। फिर यह हैरानी भरी घटना घट गई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स बड़ी टीम है। मैंने उम्‍मीद नहीं की थी कि वो क्रिकेटर की भावनाओं से इस तरह खिलवाड़ करेंगे। मेरा परिवार और मैं इसको लेकर काफी दुखी हैं।”

IPL 2024:  दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पोस्‍ट डिलीट कर दिया

IPL 2024: सुमित कुमार ने बताया कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स के इंस्‍टाग्राम हैंडल ने भी पोस्‍ट के माध्यम से उन्‍हें शुभकामनाएं दी थी। मगर बाद में यह पोस्‍ट डिलीट कर दिया गया था। सुमित ने कहा, ”दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर मेरा फोटो पोस्‍ट किया था। वो मेरी तलाश में थे। उन्‍होंने मुझे टैग भी किया था। जब मुझे नोटिफिकेशन मिला, तो मुझे 100 प्रतिशत विश्‍वास हो गया था। मगर जब कुछ घंटों के बाद उन्‍होंने पोस्‍ट डिलीट किया तो मैं हैरान और सन्‍न रह गया।”

Leave a Comment