IPL 2024 के लिए दुबई (Dubai) में आईपीएल 2024 का ऑक्शन अब समाप्त हो गया हैं। ऐसे में अब IPL 2024 के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है। मैच मे और भी ज्यादा रोमांच को पैदा करने के लिए यह नया नियम आईपीएल (IPL) में लागू किया गया है। बल्ले और गेंद के बीच मैच मे बराबरी करने के लिए यह पहल की गई है। ऐसे में यह नया नियम क्या है। यह आज हम आपको बताते है।
आखिर कार वो दिन आ ही गया, जिसका क्रिकेट फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। 19 दिसंबर यानी आज दुबई में आईपीएल 2024 का ऑक्शन हो रहा हैं। ऐसे में अब आईपीएल में एक बड़ा बदलाव किया है।
IPL 2024 मे यह नया नियम लागू होगा

आईपीएल 2024 में अब तेज गेंदबाजों को प्रति ओवर दो बाउंसर डालने की अनुमति होगी। बल्ले और गेंद के बीच के यह मुकाबले को बराबर करने के लिए यह पहल की गई है।
यह भी देखें: Pat Cummins IPL Auction 2024 मे महंगे बिके, उन्हे सन राइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
IPL 2024 के नए नियम पर क्या बोले जयदेव उनादकट-

इस बदलाव को सबसे पहले भारत (India) के घरेलू टी20 टूर्नामेंट 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Domestic T20 Tournament 2023-24 Syed Mushtaq Ali Trophy) मे किया गया था। हालांकि इस बीच अनुभवी खिलाड़ी जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने इस बदलाव का स्वागत किया है। उनादकट ने कहा कि मुझे लगता है कि एक ओवर में दो बाउंसर बहुत उपयोगी होते हैं और मुझे लगता है कि यह गेंदबाज को बल्लेबाजों पर ज्यादा फायदा देने वाला होगा।
डेथ ओवर में होंगे ज्यादा ऑप्शन-
उनादकट ने कहा कि अब डेथ ओवर में तेज गेंदबाजों के पास ज्यादा ऑप्शन होंगे। अब यॉर्कर, धीमी गेंद और बाउंसर होंगे। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि पिछले साल आईपीएल में एक नया नियम इम्पैक्ट प्लेयर रूल लागू किया गया था। इस नियम का बहुत ज्यादा असर होगा। गेंदबाज होने के नाते मैं कहूगा यह नियम बहुत जरूरी था।
IPL 2024 कब हो सकता हैं

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से मई के अंत तक होने की संभावना है। अभी आईपीएल के लिए शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। दरअसल अहले साल भारत (IND) में चुनाव भी होने है और ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान होने के बाद ही शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।


1 thought on “IPL 2024 में गेंदबाजों का रहेगा दबदबा, नीलामी से पहले नया नियम लागू हुआ, जिसमे गेंदबाज बल्लेबाजों की परीक्षा लेगे,”