IPL 2023 Auction – फ्रेंचाईजी द्वारा रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट BCCI को भेजी जा चुकी है, रिलीज किए हुए खिलाड़ी IPL की मिनी नीलामी मे उतरेगे।
IPL 2023 के नए सीजन के लिए सभी टीम तैयारी मे लग गई है। दिसंबर 2022 मे होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ी के बारे मे BCCI को बात दिया है। ट्रांसफर विंडो के द्वारा खिलाड़ियों को जोड़ने का काम भी टीमों ने कर लिया है। हालांकि कुछ खिलाड़ियों ने अपने व्यस्त रहने की बात करते हुए इस IPL से हट गए है।
कोलकाता के खिलाड़ी पेन्ट कॉमिन्स आगामी सीजन मे नहीं खेलेगे। मुंबई के कीरोन पोलार्ड ने सन्यास ले लिया है। IPL रिटेन्सन की सबसे बड़ी बात यही है, कि दो टीमों ने अपने कप्तान को रिलीज कर दिया है। पंजाब सुपर किंग्स ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल और सनराइजर्स टीम ने केन विलियम्स को रिलीज कर दिया है वही चेन्नई सुपर किंग्स ने ब्रावो को रिलीज कर दिया है।
जरूरी बात IPL 2023 Auction में रिटेन से जुड़ी हुई
मिनी नीलामी का पहला चरण 23 दिसम्बर को कोच्चि मे होगा। इस बार सभी टीमों को 5 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्चे को मिलेगे। सभी टीमो को अपने पर्स मे 5 करोड़ रुपए अतिरिक्त जोड़ने की अनुमति होगी। इसका आशय यह है कि टीम के पर्स मे 50 करोड़ की जगह 55 करोड़ होंगे।
IPL ने अपनी सभी 10 टीमों के फ्रेंचाईजी को 15 नवंबर से पहले खिलाड़ियों के रिटेन की लिस्ट देने कहा है। IPL 2023 मे खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई भी सीमा नहीं है, एक टीम कभी भी कितने भी खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पेन्ट कॉमिन्स, सेम बिलिंगस और आरोन फिंच ने खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी मे इस टीम मे कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। रवींद्र जडेजा को CSK ने रिटेन कर लिया है, वही ब्रावो को बाहर कर दिया है।
रिलीज किए गए खिलाड़ी के नाम- ब्रावो, उथप्पा, एडम मिलने, हरी निशांत, क्रिस जोर्डेन, भगत वर्मा के एम आसिफ, जगदीश नारायण, ट्रान्सफर विंडो – कोई भी नहीं। शेष राशि 20.45 करोड़, विदेशी सलाट – 2
मौजूद टीम – धोनी (कप्तान) रायडू, कॉनवे, गायकवाड, सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे राज्यवर्धन, सेन्टनर, तुषार देशपांडे, रवींद्र जडेजा, मुकेश चौधरी, पथिराना, सिमर, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी महेश
मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस के आल राउंडर खिलाड़ी कीरोंन पोलार्ड ने सन्यास ले लिया है। IPL 2023 का पहला ट्रैड मुंबई ने किया, उन्होंने बेगलूर टीम के जेसन बेहरान्डार्फ को लिया है।
मौजूदा टीम मुंबई इंडियंस की – रोहित शर्मा (कप्तान) टिम डेविड, सूर्य कुमार यादव, रमनदीप, तिलक वर्मा ईशान किशन, स्टब, ब्रेवीश, आर्चर, बुमराह, अर्जुन तेंडुलकर, अरशद खान, शौकीन, कुमार कार्तिकाये आकाश मध वाल, बहरेन्डार्फ।
मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी – पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह,आर्यन थमपी सेमस एलन उनदकत मुरूगन आश्विन राहुल मेरेडिथ संजय यादव और मिल्स

