IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL League) को अब एक ऐसे मंच के रूप मे पहचाना जाना जाता है जहां पर, यहाँ के हर सीजन में कोई ना कोई नई-नई प्रतिभा उभर कर सामने आती ही रहती है। हमने हर सीजन मे ऐसे कई उदाहरण देखें हैं। जैसे कि पिछले साल आयुष बडोनी हो या फिर रियान पराग जैसे युवा बल्लेबाज उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में भी ऐसे ही कुछ युवा खिलाड़ियों पर खास नजर होगी जो कि अपने जोरदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत सकते हैं। आइए आज हम आपको 5 ऐसे ही भारतीय युवा खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो कि इस बार भी छुपा रुस्तम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

IPL 2023 की 5 युवा खिलाड़ी पर होगी नजर

IPL 2023 मे नंबर 1 पर अविनाश सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- 150 की रफ्तार से गेंदबाजी फेंकने वाले अविनाश सिंह आरसीबी (Avinash Singh RCB) के लिए प्रमुख गेंदबाज साबित हो सकते हैं। हालांकि वह पहली बार इस आईपीएल (IPL) जैसे बड़े मंच पर उतरेंगे। इनको आर सी बी (RCB) की टीम ने इसी साल खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है।
IPL 2023 मे नंबर 2 पर यश ढुल (दिल्ली कैपिटल्स)- साल 2022 में भारत (Bharat) को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन (Under-19 World Cup Champion) बनाने वाले इस बल्लेबाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और ये उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पिछले एक साल में करके दिखाया है। पिछले साल वह दिल्ली (Delhi) के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

ऐसे में अगर उन्हे इस सीजन में मौका मिला तो वह खुद को एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में जरूर साबित करना चाहेंगे। ढुल ने 8 टी20 मैच में 72 की औसत से 363 रन बनाए हैं। दिल्ली कपिटल्स की यह बेहतरीन खोज है परंतु अभी उन्हे अपनी प्रतिभा दिखने का अवसर नहीं प्राप्त हो पा रहा है।

IPL 2023 मे नंबर 3 पर विधवत कावेरप्पा (पंजाब किंग्स)- कर्नाटक (Karnatak) का यह उभरता हुआ तेज गेंदबाज को पंजाब (Punjab) ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा है। 24 साल के इस तेज गेंदबाज ने अपनी टीम के लिए रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में 30 विकेट लिए थे। वह नई गेंद से और डेथ ओवर में भी गेंदबाजी कर सकते हैं जो पंजाब (Punjab) की टीम के लिए प्रभावी साबित हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने डोमेस्टिक सीजन में शानदार गेंदबाजी करके अपने आप को साबित किया है लेकिन अब देखना यह होगा कि पंजाब इनको कब मौका देती है।

IPL 2023 मे नंबर 4 पर साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)- गुजरात की टीम की खोज सुदर्शन को साल 2022 में सुदर्शन (Sudershan) को केवल 5 मैच खेलने का अवसर मिला था, लेकिन उन्होंने अपने उन्ही मैच मे अपना शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी और खींचा था। बस इसी तरह से वह इस सीजन मे भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वैसे 5 मैच में सुदर्शन ने 145 रन बनाए।

IPL 2023 मे नंबर 5 पर मुकेश चौधरी (चेन्नई सुपर किंग्स)- हीरों को तराशना महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) अच्छे से जानते हैं। पिछले सीजन की खोज मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhri) पर इस बार भी सबकी नजर होगी। पिछली बार उन्होंने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी करके सीएसके (CSK) की मुश्किल आसान कर दी थी और उन्होंने 13 मैच में 16 विकेट लिए थे।


2 thoughts on “IPL 2023 इन Exciting युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजर होगी, इसमें यश ढुल से लेकर मुकेश चौधरी तक खिलाड़ी है”