आई पी एल 2022 लाइव: आई पी एल 2022 में आज 24 वां मुकाबला खेला जाना है जो कि राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा जिसके हाई वोल्टेज होने की उम्मीद है क्योकि दोनों ही टीमें इस साल शानदार प्रदर्शन कर तहलका मचा रही है और इस मैच का इंतजार समर्थकों द्वारा बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है।
आई पी एल 2022 लाइव: मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जाएगा
यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जाएगा.इस सीजन में पहली बार होगा कि यह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में जहां गुजरात ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और अच्छे प्रदर्शन के साथ तीन मुकाबलों में जीत हासिल कि है , वहीं दूसरी ओर युवा संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान भी अच्छी लय में है और टीम ने चार मैचों में से तीन जीतकर अंक तालिका में नंबर एक पर काबिज कर रखा है।
आई पी एल 2022 लाइव: राजस्थान ने इस मैदान पर अब तक तीन मैच खेले हैं
राजस्थान ने इस मैदान पर अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में हार और दो मे जीत दर्ज की है जिसमें उसे सबसे बड़ी जीत मुंबई के खिलाफ मिली थी वहीं गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो उसने सनराइजर्स के हाथों पिछला मुकाबला आठ विकेट से गवाया था और यह उसकी पहली हार भी थी लेकिन अच्छी बात यह रही कि इस मैच में हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाया था।
स्पिनर को मदद मिल सकती है
गेंदबाजी की बात की जाए तो यहां स्पिनर को मदद मिल सकती है तेज गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं होगी. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 165 से 175 का स्कोर बनाती है तो यह एक अच्छा लक्ष्य होगा जिसे गेंदबाजों द्वारा बचाया जा सकता है इस मैदान पर ओस की भी अहम भूमिका होती है देखना अहम होगा कि इस हाईवोल्टेज मुकाबले में किसकी जीत होती है राजस्थान को अंक तालिका में टॉप पर बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा ।
| यह भी पढ़े – क्रिकेट का उभरता हुआ खिलाड़ी KL Rahul and Athiya Shetty के लाइफ के बारे मे। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे और अधिक जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव #2. दिनेश कार्तिक #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह #10. राहुल द्रविड़ |

