Indian Cricketers and their Favorite Food: भारत में क्रिकेट को देखना वा खेलना बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं क्रिकेटरों से जुड़ी हर छोटी और बड़ी बात जानने के लिए क्रिकेट प्रेमी हमेशा उत्सुक रहते हैं। चाहे वो क्रिकेटरों की निजी जिंदगी हो या प्रोफेशनल लाइफ हर बात वा जानकारी से फैंस अपडेट रहना चाहते हैं।
सब कोई जानना चाहता है कि मैदान पर सबके छक्के छुड़ाने वाले क्रिकेटर्स क्या क्या खाते हैं। अन्य स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों की तरह हमेशा फिट और हेअल्थी रहने के लिए क्रिकेटरों को भी अच्छी खासी डाइट लेनी होती है जो की बहुत जरूरी है। भारतीय क्रिकेटर्स नॉन वेज के साथ वेज खाना भी खूब पसंद करते हैं। वहीं कुछ क्रिकेटर्स घर के बने खाने को ही पसंद करते है।
विराट कोहली (Virat Kohli)
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Virat Kohli अक्सर अपने लुक्स और खेल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। क्रिकेट खलने के साथ-साथ विराट खाने के भी बेहद शौकीन है।
एक इंटरव्यू मे उन्होंने इस बात का खुलासा किया था जब उसने ये पूछा गया की क्या वे खाने के शौकीन हैं तब विराट ने कहा हा मैं एक पंजाबी फैमिली से आता हू। हमारे यहां लोग खाने को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
खास बात ये है कि हम हर तरह का खाना पसंद करते हैं चाहे वो वेजिटेरीअन हो या नॉन वेजिटेरीअन विराट ने कहा कि वे हमेशा से फूडी रहे हैं। Virat Kohli ने बताया कि उन्हें मशरूम खाना काफी पसंद है लेकिन अब वह नॉन वेज को खाना पसंद नहीं करते हैं।
ड्राइ mushroom रेसपी पढ़ने के लिए क्लिक करें :
वह अब केवल हेल्दी खाने पर ही ज्यादा ध्यान देते है। उन्होंने कहा कि खाने के साथ-साथ अपने फिटनेस पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। विराट को अक्सर जिम में पसीना बहाते भी आपने बहुत बार देखा होगा।
- विराट कोहली का फेवरेट डेजर्ट (मिठाई)?
- मालवा पुडिंग (जो की दक्षिण अफ्रीका में खाया था)
- विराट कोहली का पसंदीदा देसी डेजर्ट?
- गाजर का हलवा
- विराट कोहली का पसंदीदा खाना?
- छोले भटूरे
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम बड़े खिलाड़ियों में शामिल हो चुका है। पांड्या की बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर उनकी तुलना कपिल देव जैसे दिग्गज ऑलराउंडर से होने लगी थी। इसके अलावा वह अपने हेयर स्टाइल, लुक्स और फिटनेस को लेकर अक्सर ही सुर्खियां बटोरते नजर आते रहते है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका शर्टलेस अवतार नजर आया था। रही बात उनके खाने की तो वो जादा कुछ पसंद नहीं करते है। वह अक्सर बाहर के खाने से परहेज करते हैं और घर का बना ही खाना पसंद करते हैं। वह दिन में तीन बार भोजन करते हैं।
जिसमें सलाद, जूस, हरी सब्जियां और ताजे फल शामिल हैं। वह कम फेट वाला भोजन लेते हैं। इसके अलावा हार्दिक फिट रहने के लिए अच्छी नींद को जरूरी मानते हैं साथ ही वो दाल चावल और गुजराती खिचड़ी को ज्यादा खाना पसंद करते है।
केएल राहुल (KL Rahul)

केएल राहुल (KL Rahul) Indian Cricket Team के सबसे मजबूत और धांसू बल्लेबाजों में से एक हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन को बहुत लोगों ने खूब सराहा है वह एक स्वादिष्ट जापानी खाना खाने के लिए क्रिकेटर डेविड माथिअस के साथ खाना खाने एक होटल मे गए थे।
केएल राहुल और डेविड माथिअस ने मुंबई के टाउनहॉल में अपनी ‘डेट नाइट‘ पर स्वादिष्ट जापानी खाना खाया।
केएल राहुल का पसंदीदा खाना समुद्री भोजन, डोसा और जापानी भोजन है। डोसा की कम्प्लीट रेसपी देखने के लिए यह क्लिक करे।
डोसे की रेसपी पढ़ने के लिए क्लिक करें :
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा कई सालों तक भारतीय टीम के भीतर व बाहर होते रहे। साल 2012 में जब उन्हें टीम से बाहर निकाला गया तब वह दिखने में एवरेज नजर आते थे। लेकिन अगले कुछ दिनों में जब रोहित ने टीम में वापसी की तब वह बहुत बदले हुए लग रहे थे।
उनके साथी खिलाड़ियों के मुताबिक रोहित उबले हुए अंडे खाना खूब पसंद करते हैं। साथ मै उनको आलू बरे एवं आलू के पराठे काफी पसंद है। आलू पराठे की कम्प्लीट रेसपी देखने के लिए यहा क्लिक करे।
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

दिनेश कार्तिक इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। जो बल्लेबाजी और विकेटकीपर के लिए जाने जाते हैं। वे 2004 से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए है। दिनेश कार्तिक का असली नाम कृष्णा कुमार कार्तिक है।
उनका जन्म 1 जून 1985 को चेन्नई में एक तमिल परिवार में हुआ था। दिनेश कार्तिक को आलू पनीर बहुत ज्यादा पसंद है। वे चाय के भी काफी शौकीन है।
Rishabh Pant (ऋषभ पंत) – Indian Cricketers and their Favorite Food

ऋषभ पंत को भला कौन नहीं जनता पंत ने टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करवाई थी। पंत क्रिकेट के साथ-साथ खाने के भी काफी शौकीन है ऋषभ को कई प्रकार के खाने व डिश पसंद है| पोड़ी डोसा और मसाला आमलेट, स्प्रिंग अनियन, और उट्स के साथ क्विनोआ मेकरोनी चीज, और घर का बना खाना ही पसंद करते है| पोड़ी डोसा और मसाला आमलेट की कम्प्लीट रेसपी देखने के लिए यह क्लिक करे।
अक्षर पटेल (Axar patel)
अक्षर का पूरा नाम राजेश भाई पटेल है लोग इन्हे अक्षर पटेल के नाम से ही जानते है। ये एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं। अक्षर पटेल बाएं हाथ के बल्लेबाज और धीमे बाएं हाथ के रूढ़िवादी गेंदबाज हैं।
अक्षर ने कई सारे अवार्ड भी अपने नाम दर्ज करवाये है। बीसीसीआई अंडर-19 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2014 आईपीएल में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके है। अक्षर को बर्गर,आइसक्रीम, चॉकलेट ,ये सब खाना बहुत ज्यादा पसंद है अक्षर ज्यादातर घर का खाना ही पसंद है।
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)
चहल को भारतीय ‘चाट’ और ‘गोल गप्पे’ बहुत पसंद है। वह अपने भोजन को मसालेदार बनाने के लिए प्याज और विभिन्न प्रकार की चटनी जोड़ना पसंद करते हैं। साथ ही मसालेदार खाना काफी पसंद करते है।
मोहम्मद शमी (Mohammed shami )

इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक है मोहम्मद शमी। शमी खाने पीने के भी शौकीन हैं। जो मांसाहारी वस्तुओं को काफी हद तक पसंद करते हैं। और उन्हें बिरयानी बहुत पसंद है। मोहम्मद शमी को सभी प्रकार की बिरयानी पसंद है।
रवि चंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin )
रवि चंद्रन अश्विन को उनकी मां के हाथ का खाना ही अच्छा लगता है उन्हें पनीर की सब्जियाँ शिमला मिर्च बहुत अच्छी लगती है। साथ ही उनको पनीर भी काफी पसंद है पनीर से बनी चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते है और फिट रहते है।
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)

भुवनेश्वर कुमार को कौन नहीं जानता है ये बॉलिंग के साथ-साथ खाने के भी बहुत ही शौकिन है। ज्यादातर घर का खाना ही पसंद करते है इनका पसंदीदा खाना कढ़ी – चावल है।
हर्षल पटेल (Harshal Patel)
जहां टीम के एक्सपर्ट बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते हुए दिखे तो वहीं हर्षल ने 36 गेंद में 150 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बना डाले। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके और तीन बेहतरीन छक्का लगाया।
वैसे तो हर्षल अपनी सधी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बल्लेबाजी में पहली बार उनका यह रूप देखने को मिला। रही बात खाने की तो हर्षल पटेल को फास्ट फूड काफी ज्यादा पसंद है।
ये बात एक इंटरव्यू में खुद बताया था की उनको Burrito खाने में काफी पसंद है। साथ ही उनको बर्गर, चॉकलेट भी बहुत पसंद है।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

सूर्य कुमार यादव को भला कौन नहीं जनता है। ये तो क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा है, इस साल तो इनकी बात ही कुछ अलग है। ये काफी आक्रमक आनंदाज से बैटिंग करते हुए नजर आ रहे है।
खास बात तो है है की सूर्या ने टी 20 में बहुत सारे रिकार्ड आपने नाम दर्ज करवाये है।
आईपीएल से सूर्यकुमार यादव को क्रिकेट की दुनिया में असली पहचान मिली। आईपीएल 2012 में सूर्यकुमार यादव को सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने खरीदा सूर्यकुमार यादव दो साल तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन इस दौरान उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए गए।
बाद में साल 2014 में सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। जिसमे सूर्या ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव का यह कहना है कि वह 2-3 वड़ा पाव के साथ नास्ता खाना शुरू करते हैं और दोपहर का भोजन पाव-भाजी होना चाहिए, ऊपर से कुछ प्याज के साथ बहुत सारे मक्खन, और रात के खाने में चीनी भोजन।
उनका पसंदीदा चीनी भोजन ट्रिपल शेज़वान राइस है। जिसमें एक आमलेट, चावल का कटोरा और चिकन लेग्स होता है जो केवल मुंबई में ही मिल सकता है। साथ में वो आइस-क्रीम खाना भी पसंद करते है।
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)
अर्शदीप सिंह 5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना में पैदा हुए थे। अर्शदीप सिंह का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था और उनका गाँव खरार, पंजाब में है। अर्शदीप सिंह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
अर्शदीप सिंह भारतीय राष्ट्रीय टीम के तेज़ युवा गेंदबाज हैं जो बाएं हाथ से गेंदबाज़ी करते हैं। जुलाई 2022 में अर्शदीप सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई।
और उन्हें भारत की इंडियन टीम में शामिल कर लिया गया। इससे पहले अर्शदीप सिंह 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में विजयी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं और कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाए है। जैसा की हम सभी जानते है वो इस समय T20 विश्व कप में भारतीय टीम की तरफ से खेल रहे हैं और बहुत ही शानदार तरीके से विककेट्स निकाल रहे है। अर्शदीप को खाने में तो वैसे बहुत कुछ पसंद है लेकिन उनकी पसंदीदा डिस गुलाब जामुन है जो की इनको काफी पसंद है।
What is Rohit Sharma favourite food?
Vada Pav favourite food is Rohit Sharma.
What is Hardik Pandya Favourite food?
Rice and ghee favourite food is Hardik Pandya.
What is MS Dhoni favorite food?
Chicken tikka, Chicken Kebabs favourite food is MS Dhoni.
Is Sachin Tendulkar a vegetarian?
No, Sachin Tendulkar is not a vegetarian.
What is the Favourite food of VVS Laxman?
Continental Foods, South Indian Cuisines favourite food is VVS Laxman.


36 thoughts on “Famous Indian Cricketers and their Favorite Food in Hindi – जानें खाने में क्या क्या पसंद करते हैं आपके अपने फेवरेट क्रिकेटर्स”