Indian Cricket Team की जर्सी पर अब ड्रीम इलेवन का लोगो। बीसीसीआई ने जानकारी दी।    

Indian Cricket Team (भारतीय क्रिकेट टीम)  के खिलाड़ी अब जब भी मैदान में खेलने के लिए आयेगे तो सभी क्रिकेट प्रेमी दर्शकों को उनकी जर्सी पर बायजूस (Byju “s) की जगह पर ड्रीम इलेवन (Dream 11)  का लोगो लगा ही दिखेगा। बीसीसीआई ने ड्रीम इलेवन के साथ तीन साल के लिए कान्ट्रैक्ट कर लिया है और अब इसके बाद ड्रीम इलेवन ही अब टीम इंडिया के सभी मैचों का लीड स्पॉन्सर होगा। ये जानकारी बीसीसीआई ने अपने एक बयान में दी है।

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team का पहले स्पॉन्सर बायजूस

Indian Cricket Team का अभी तक बायजूस ही लीड स्पॉन्सर था लेकिन अब ड्रीम इलेवन के साथ बीसीसीआई ने करार किया है। भारतीय टीम जब वेस्टइंडीज के विरुद्द टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए उतरेगी तो जर्सी पर ड्रीम इलेवन का लोगो होगा और अगले तीन सालों तक यही लोगो टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा।

बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रॉजर बिन्नी ने बयान जारी कर ड्रीम इलेवन के साथ करार की जानकारी दी उन्होंने अपने एक बयान में कहा,

यह भी पढ़ें: Abhimanyu Easwaran Biography, Wife, IPL, Domestic Cricket ” The Prodigy from Bengal Abhimanyu Easwaran !

Indian Cricket Team का अब स्पॉन्सर ड्रीम इलेवन

Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

मैं ड्रीम इलेवन का धन्यवाद करता हूं और दोबारा उनका स्वागत करता हूं। बीसीसीआई (BCCI) का ऑफिशियल स्पॉन्सर बनने से लेकर अब लीड स्पॉन्सर बनने तक बीसीसीआई और ड्रीम इलेवन की साझेदारी और मजबूत होती गई है। भारतीय क्रिकेट जो एक भरोसा, विश्वास और ग्रोथ कायम करती है, उसका ये एक बड़ा उदाहरण है। हम इस साल वर्ल्ड कप होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं और इसी वजह से  दर्शकों के अनुभव को और बेहतरीन करना यह  हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस साझेदारी की वजह से फैंस को एक अलग तरह का एक्सपीरियंस देने में हमें काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के संग कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

आपको बता दें कि भारतीय टीम को इस महीने वेस्टइंडीज (West Indies) के दौरे पर जाना है, जहां पर टीम को टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है। इसके बाद टीम इंडिया (Team India) आयरलैंड टूर (Ireland Tour) के लिए रवाना हो जाएगी और उसके बाद एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन है। अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप (World Cup) का आयोजन भारत (India) में होगा।

Leave a Comment