Indian Cricket Team: टीम इंडिया (Team India) के सबसे बेहतरीन और सबसे कामयाब तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। बुमराह का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में बहुत ही यादगार भरा रहा। बुमराह ने विश्व कप (WC) में शानदार बॉलिंग करते हुए 11 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी आज 29 साल के हो गए हैं।
Indian Cricket Team: भारत के पांच खिलाड़ी का आज एक साथ जन्मदिन

Indian Cricket Team: आज यानी 6 दिसंबर को भारतीय टीम (Indian Team) के पांच खिलाड़ी एक साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, आरपी सिंह और करुण नायर (Jasprit Bumrah, Shreyas Iyer, Ravindra Jadeja, RP Singh and Karun Nair) का आज बर्थडे है। भारत को कई मैचों में अपनी धारदार गेंदबाजी से जीत दिलाने वाले बूम-बूम बुमराह 30 साल के हो गए हैं। वहीं, अय्यर आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
Indian Cricket Team: 30 के हुए बुमराह

भारत के सफल बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। बुमराह का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप 2023 में बेहद यादगार रहा। बुमराह ने विश्व कप में शानदार बॉलिंग करते हुए 11 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे। टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में 35 रन बनाने का अनोखा कारनामा भी बुमराह कर चुके हैं।
Indian Cricket Team: अय्यर मना रहे 29वां जन्मदिन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज 29 साल के हो गए हैं। विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में अय्यर का बल्ला भी जमकर बोला था और उन्होंने लगातार दो शतक जमाए थे। अय्यर के बल्ले से 11 मैचों में 66.25 की औसत से 530 रन निकले थे।
Indian Cricket Team: जड्डू कर रहे 35वां बर्थडे सेलिब्रेट

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। जडेजा की गिनती सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड (World) के बेस्ट ऑलराउंडर में से एक हैं। जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर कई मैचों में टीम इंडिया (Team India) को जीत दिलाई है। जड्डू आईपीएल (IPL) में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने खेल के दम पर चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभा चुके हैं।
Indian Cricket Team: 32 के हुए करुण नायर
टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जमाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल करुण नायर (Karun Nair) का भी आज जन्मदिन है। करुण 32 साल के हो गए हैं। करुण ने भारत (IND) के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले और उन्होंने इस दौरान 374 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में खेले दो मैचों में करुण ने 46 रन बनाए। करुण भारतीय टीम (Indian Team) से काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2017 में खेला था।
Indian Cricket Team: आरपी सिंह मना रहे 38वां जन्मदिन
साल 2007 में खेले गए टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) में शानदार गेंदबाजी करने वाले भारत (India) के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह (R P Singh) भी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आरपी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले। इस दौरान फास्ट बॉलर ने टेस्ट में 40, वनडे में 69 और टी-20 में 15 विकेट अपने नाम किए।
