इंडिया और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच अगले महीने से तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज शुरू हो रही है। दौरे की शुरूआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी, भारत और श्रीलंका के बीच मैच से पहले हम बात करें दोनों टीमों की इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कैसी टक्कर रही है, तो वह इस प्रकार है –
India vs Sri Lanka (भारत और श्रीलंका) की T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टक्कर

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इंडिया और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच अभी तक 29 मैच खेले गए है। इस दौरान श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने श्रीलंका के विरुद्द जहां 21 मैच में जीत हासिल की है, वहीं भारतीय टीम के विरुद्द श्रीलंका को 7 मैच में जीत नसीब हुई है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा है।
India vs Sri Lanka वन डे मैच
वहीं बात करें वनडे प्रारूप में दोनों टीमों की टक्कर के बारे में तो यहां दोनों टीमों का 162 मैच में आमना सामना हुआ है। यहां भी श्रीलंकाई टीम के विरुद्द भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका के विरुद्द जहां 93 मैच में जीत नसीब हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम को 57 मैच में सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया है, वहीं एक मैच टाई हुआ है।
इंडिया ने श्रीलंका के विरुद्द सबसे ज्यादा वनडे खेले

यदि श्रीलंका के विरुद्द सबसे अधिक वनडे खेलने की बात करें तो इस मामले में टीम इंडिया टॉप पर है। भारत (India) ने अभी तक 159 मैच खेले, जबकि पाकिस्तान 155 वनडे के साथ दूसरे नंबर पर है। इनके अलावा कोई भी टीम अब तक श्रीलंका के खिलाफ 100 वनडे नहीं खेल सकी। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसने 99 वनडे खेले।
भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में सबसे ज्यादा बार हराया
श्रीलंका को उसी के घर में हराने के मामले में भारतीय टीम पहले से ही सबसे आगे है। उसने अब तक श्रीलंका को उसी की जमीन पर 61 में से 28 वनडे में हराया है। यहां दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जिसने श्रीलंका से उसके घर में 41 में से सिर्फ 18 ही मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम 30 में 13 वनडे जीत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।
भारत – श्रीलंका का रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए मैचों में तीन बार 400 से ज्यादा का स्कोर बना है, जिसमें सबसे बड़ा टीम टोटल 414 रन है। साल 2009 में राजकोट में खेले गए इस मैच में भारत ने 414 रन बनाए थे, इसके जवाब में श्रीलंका ने भी 411 रन बना डाले थे।
दोनों देशों में अनेक शानदार बल्लेबाज आए है, लेकिन जब रन बनाने की बात होती है, तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सबसे आगे थे। सचिन ने इन दोनों टीमों की टक्कर में 84 मैच खेले और सबसे ज्यादा 3113 रन बनाए है।
वहीं अगर सबसे ज्यादा शतकों की बात हो, तो इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली बराबरी पर हैं, दोनों ने 8-8 शतक लगाए हैं, श्रीलंका के लिए सनथ जयसूर्या ने 7 शतक लगाए है।
हालांकि गेंदबाजी के मामले मे श्रीलंका टीम इंडिया को पीछे करती है। दोनों ही टीमों के बीच मे हुए वन डे मैच मे सबसे अधिक 74 विकेट महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने लिए है। वही इंडिया की तरफ से तेज गेंदबाज जहीर खान ने सबसे अधिक 66 विकेट लिए है। वनडे क्रिकेट के इतिहास मे दो देशों के बीच सबसे ज्यादा मैच इंडिया और श्रीलंक के बीच खेले गए है दोनों ही टीमों ने आज तक 159 वनडे मैच खेलने का रिकार्ड बनाया है।
इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 1979 के विश्व कप मे हुआ था, उस मैच को श्रीलंका जैसी नई टीम ने जीत लिया था। लेकिन इसके बाद भी इंडिया का दबदबा बना हुआ है। इंडिया टीम ने श्रीलंका टीम पर काफी जीत हासिल की है।
इन दोनों टीमों के बीच पिछला मैच साल 2019 के विश्व कप मे खेला गया था वहा पर इंडिया ने श्रीलंका पर आसानी से अपनी जीत हासिल की थी।

