India vs Sri Lanka 2nd ODI Match Highlights: केएल राहुल के अर्धशतक के दम पर जीता भारत, सीरीज में ली 2-1 की बढ़त

India vs Sri Lanka 2nd ODI Match Highlights

India vs Sri Lanka 2nd ODI Match Highlights :  इंडिया (India) ने कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन (Eden Garden) मे खेला गया दूसरा वनडे मैच 4 विकेट से जीत लिया है। लो स्कोर के इस मैच में इंडिया (India) को 216 रन बनाने का लक्ष्य मिला था, उसे टीम इंडिया (Teem India) ने 6 विकेट खोकर 40 गेंद बाकी रहते बना लिया था। भारत (Bharat) की तरफ से केएल राहुल (K L Rahul) ने 64 रन की नाबाद पारी खेली। राहुल (Rahul) के अलावा हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya ) ने 36 रन की पारी खेली।

दोनों ने 5वें विकेट के लिए 75 रन की पार्टनरशिप (Partnership) करके टीम इंडिया (Teem India) की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक समय पर टीम इंडिया (Teem India) 86 रन के मामूली स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर संकट मे फसी हुई नजर आ रही थी। टीम इंडिया (Teem India) ने इस जीत के साथ ही 3 मैच की सीरीज (Series) में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका (Sri Lanka) के लिए लाहिरू कुमारा (Lahiru  Kumara) और करुणारत्ने (Karunaratne) ने 2-2 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान का गुरूर खत्म, जय शाह से मिलने का जुगाड़ खोजते पीसीबी चीफ, जानें क्या है पूरा मामला?

इससे पहले श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते समय श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने मजबूर नजर आई और केवल 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका (Sri Lanka) की तरफ से डेब्यूटेंट नुवानिडु फर्नांडो ने 50, जबकि कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने 34 रन की पारी खेली।

एक समय पर श्रीलंका (Srilanka) टीम 177 रन के स्कोर पर अपने 8 विकेट खो चुकी थी, लेकिन आखिर में दुनिथ वेलालेग ने 32 रन की पारी खेल कर श्रीलंका टीम के स्कोर को 215 तक पहुंचा दिया।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा उमरान मलिक (Umran Malik) ने 2 विकेट और अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने एक विकेट लिया। 3 मैच की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया उस मैच में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

Leave a Comment