India Vs Sri Lanka 1st ODI Highlight : मैच मे श्रीलंका के विरुद्द वनडे सीरीज के पहले ही मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने 70 रन की शानदार बल्लेबाजी की। गेंदबाजी मे उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए।
भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 67 रन से हरा दिया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए थे। उसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 306 रन ही बना पाई। भारत के लिए विराट कोहली ने लाजबाव शतक लगाया। कप्तान रोहित ने 83 रन बनाए। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 108 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
India Vs Sri Lanka 1st ODI मैच मे रोहित और गिल ने दी शानदार शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में 75 रन जोड़ दिए। पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल 70 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा भी 83 रन बनाकर आउट हो गए।
तीसरे नंबर पर आए विराट ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। श्रेयस अय्यर 28, लोकेश राहुल 39 और हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर आउट हुए। टी 20 में बल्ले के साथ कमाल करने वाले अक्षर पटेल भी नौ रन बनाकर आउट हो गए।
विराट (Virat) की शानदार शतक(Century)

20वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंद में 113 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्का निकला। कोहली जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब भारत का स्कोर 143 रन था। वहीं, जब कोहली पवेलियन गए तो भारतीय टीम 364 रन बना चुकी थी। कोहली ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 45वां शतक पूरा किया। वनडे में यह उनका लगातार दूसरा शतक था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें : विराट ने ऐसा क्या किया बेटी और बीवी के साथ
400 रन बनाने से चूका भारत
भारत ने शानदार शुरुआत की थी और ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 400 से ज्यादा का स्कोर बनाएगी। भारत ने 44 ओवर में चार विकेट पर 329 रन बना लिए थे। विराट और हार्दिक क्रीज पर थे। ऐसे में भारत के लिए 400 का स्कोर बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन हार्दिक, अक्षर और अंत में विराट भी गलत समय पर आउट हो गए। मैच की आखिरी 10 गेंदें शमी और सिराज ने खेलीं। इसी वजह से भारतीय टीम 400 का स्कोर नहीं बना सकी।
इस मैच में श्रीलंका के सभी गेंदबाज मंहगें साबित हुए। कसून रजिता को तीन विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 88 रन दिए। उनके अलावा मदुशंका, करुणारत्ने, शनाका और धनंजय डीसिल्वा को एक-एक विकेट मिला।
India Vs Sri Lanka 1st ODI Highlight
श्रीलंका की शुरुआत खराब

374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। 19 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा और 23 रन के स्कोर पर दो विकेट लौट चुके थे। पाथुम निशांका ने 80 गेंद में 72 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरी तरफ से अविश्वका फर्नांडो पांच, कुशल मेंडिस शून्य, चरिथ असालंका 23 और धनंजय डीसिल्वा 47 रन बनाकर आउट हुए।
161 रन तक श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इस समय दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए और एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। हालांकि, शनाका को भी दूसरी तरफ से किसी का साथ नहीं मिला। वानिंदू हसरंगा 16, दुनिथ वेलाल्गे शून्य, चमिका करुणारत्ने 14 रन बनाकर आउट हुए। शनाका अंत तक डंटे रहे और 88 गेंद में 108 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
भारत के लिए उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और युजवेन्द्र चहल ने एक-एक विकेट लिए।
और इस तरह भारत पहला वन डे मैच 67 रन से जीता। भारत ने 3 वनडे मैच की सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा वन डे मैच 12 जनवरी 2023 को खेला जाएगा। हम आपके साथ 1.00 बजे से लाइव जुड़ेगे।

