भारत की पारी
India vs New Zealand T20 Series 2nd Match Highlights: 20 नवंबर 2022 को भारत और न्यूजीलेंड के बीच 3 टी 20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। जिसमे न्यूजीलेंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया, और भारत को पहले बल्लेबाजी को आमंत्रित किया। भारत की तरफ से ओपनिंग करने ऋषभ पंत और ईशान किशन आए, हालांकि पंत इस मैच मे भी कुछ खास नहीं कर पाए, और 15 गेंद खेलकर 6 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, भारत के पावर प्ले मे 6 ओवर मे 42-1 स्कोर रहा।
पंत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्य कुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, और मेदान के चारों और आकार्षण शॉट लगाकर लोगों का दिल जीत लिया। 6.4 ओवर मे भारत के 50-1 स्कोर रहा, तभी बारिश आ गई, और मैच को रोक दिया गया।
भारत के 9 ओवर मे 69 रन बने। 9.1 ओवर मे सोढ़ी की गेंद पर ईशान 36 रन बनाकर आउट हो गए, भारत का स्कोर 11 ओवर मे 82-2 रन बने थे। भारत का तीसरा विकेट अय्यर के रूप मे हिट विकेट होकर हुआ।
13 ओवर मे 108-3 भारत का स्कोर, 18.2 ओवर मे फरग्यूसन की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर मात्र 49 गेंदों पर शतक सूर्य कुमार यादव ने बनाया। टिम सऊदी ने 20 ओवर की तीसरी चौथी और पाँचवी गेंद पर लगातार 3 विकेट लिए। सूर्य कुमार यादव 111 रन बनाकर नाबाद रहे भारत ने 20 ओवर मे 191-6 स्कोर बनाया
यह भी पढ़े – क्या आप जानते है BCCI अध्यक्ष की हॉट बहू को
न्यूजीलेंड टीम की बल्लेबाजी (India vs New Zealand T20 Series 2nd Match Highlights)
192 रन का लक्ष्य लेकर कीवी टीम उतरी, लेकिन भुवनेसवर के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अपना पहला विकेट खो दिया जबकि स्कोर 1 रन ही था। दूसरे विकेट के लिए कप्तान विलियमस आए, उन्होंने अर्शदीप के पहले ओवर मे दो लगातार चौके लगाए स्कोर 4 ओवर मे 16-1, दोनों ने धीरे धीरे पारी को आगे बढ़ाया पावर प्ले मे 6 ओवर मे 32-1, स्कोर 8 ओवर मे 56-1
9वे ओवर की पहली गेंद सुन्दर की कॉनवे 25 रन बनाकर आउट हुए, और यह पाटर्नर शिप को तोड़ दिया स्कोर 9 ओवर, मे 63-2, विलियमस ने आज कप्तानी पारी खेली, जबकि दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे, फिलिप्स 12 रन बनाकर मिचेल 10 रन नीसम 0 सेन्टनर 2 रन स्कोर 15.5 ओवर मे 99-6 विलियम्स ने कीवी टीम को जीताने की नाकाम कोशिश की, और 61 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए।
स्कोर 125-7 फिर 19 वा ओवर लेकर हुड्डा आए, और उन्होंने दूसरी, तीसरी और पाँचवी गेंद पर विकेट लेकर 126 पर टीम को आलआउट कर दिया। हुड्डा ने इस ओवर मे 3 विकेट लिए।
Conclusion
भारत ने यह मैच 65 रनों से जीता है, आज भारत ने खेल के दोनों विभागों मे अपने खेल का कौशल दिखाया है। पहले अच्छी बल्लेबाजी सूर्य कुमार यादव के नाबाद शतक 111 की बदोलत भारत ने 20 ओवर मे 191 का विशाल स्कोर बनाया। फिर गेंदबाजी मे दूसरी ही गेंद पर विकेट लेकर जो दवाब बनाया, न्यूजीलेंड टीम उससे कभी बाहर नहीं निकल पाई, और 125 रन पर पूरी टीम धराशायी हो गई, भारत की इस सीरीज मे जोरदार शुरुआत जीत से हुई है।

