India Vs England 2nd test day 1 मे Yashasvi Jaiswal ने जोरदार शतक जड़ा, भारत ने मैच मे पकड़ मजबूत की  

India Vs England 2nd test day 1: भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी विशाखापट्टनम का राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam) कर रहा है। भारत (IND) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार शतक जड़ा और वे अभी 179 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।। उन्होंने छक्के के साथ 151 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

India Vs England 2nd test day 1: भारत और इंग्लैंड (IND AND ENG) के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम के  राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जा रहा है। जिसमे भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रोहित और यशस्वी (Rohit And Yashasvi) ने पारी का आगाज किया। भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 338 रन 6 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।

India Vs England 2nd test day 1: पहला विकेट कप्तान रोहित का गिरा

भारत का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में 40 रन पर गिरा। रोहित 14 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशस्वी ने शुभमन गिल (Shubhman Gil) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की ही थी  लेकिन गिल 34 रन पर जेम्स एंडरसन (james Anderson) के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे।

यह भी देखें: Asian Cricket Council के लगातार तीसरी बार Jay Shah बने अध्यक्ष, 1 साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया

India Vs England 2nd test day 1: यशस्वी और श्रेयस की 90 रन की महत्वपूर्व साझेदारी  

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)  179 रन के स्कोर पर हार्टली (Hartley) को अपना विकेट दे बैठे। अय्यर 27 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने यशस्वी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 90 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे रजत पाटीदार (Rajat Patidar) क्रीज पर आए, जो रेहना अहमद (Rehna Ahmed) की गेंद पर चकमा खा गए।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

India Vs England 2nd test day 1: पाटीदार अपने डैब्यू मैच को यादगार नहीं बना पाए  

India Vs England 2nd test day 1
India Vs England 2nd test day 1

रजत को लगा कि वह उन्होंने गेंद को संभाल लिया है, लेकिन उछाल के कारण गेंद गिल्लियों को जा लगी और वे आउट होकर 32 रन पर पवेलियन लौट गए। पाटीदार ने अपने पहले मैच में यशस्वी के साथ मिलकर 70 रन जोड़े।

India Vs England 2nd test day 1: यशस्वी ने लगाया शानदार शतक

इसके बाद अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने 27 रन पर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) के हाथों अपना विकेट गंवाया। भारत की ओर यशस्वी जायसवाल मे शतक जड़ा और वे 179 रन पर खेल रहे हैं। उन्होंने छक्के के साथ 151 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

India Vs England 2nd test day 1: इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन

इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने 2 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टली और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला है। 

Leave a Comment