India vs Bangladesh 1st day 2nd Test Match Highlights: आज 22 दिसंबर 2022 को इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच मे इंडिया ने कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनदकट को मौका दिया है,बांग्लादेश के कप्तान शकीब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बेटिग करने का निर्णय लिया था। बांग्लादेश के खिलाफ ढाका मे टीम इंडिया टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने को उतरी है। इस सीरीज से पहले ही इंडिया टीम इंजरी से जूझ रही थी,कि ढाका टेस्ट के पहले दिन सिराज घायल हो गए हालांकि चोट ज्यादा नहीं है।
बांग्लादेश की पारी के 73.5 ओवर मे उमेश यादव और रविचन्दन आश्विन ने 4-4 विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को 227 रन पर समेट दिया है। 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे जयदेव ने जाकिर को आउट किया और इस फॉर्मेट मे अपना पहला विकेट हासिल किया।इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 19 रन बिना कोई नुकसान के बना लिए थे।
उनदकट ने 50 रन देकर 2 विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने 157 गेंद पर 84 रन बनाए जिसमे 12 चौके और 1 छक्का शामिल है। बांग्लादेश ने अपने आखिरी 5 विकेट 14 रन के अंदर गवां दिए। इंडिया के लिए 12 ओवर फेकने वाले अक्षर पटेल और 9 ओवर फेक कर गए मोहम्मद सिराज को एक भी सफलता नहीं मिली है।
यह भी पढ़े – जाने एशिया कप का इतिहास और उससे जुड़ी सभी जरूरी और Best जानकारी
जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हुई तब इंडिया के कप्तान इस मैच मे भी रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए उन्हे 2 मौके डी आर एस के कारण जीवनदान मिला पहली बार बांग्लादेश ने विकेट के पीछे कैच के लिए विश्वसनीय अपील पर तीसरे अम्पायर की मदद ली जबकि दूसरी बार शकीब अल हसन की गेंद पर अंपायर ने उन्हे LBWआउट दे दिया था। लेकिन इस बार भी भाग्य राहुल के साथ रहा और गेंद मिस कर रही थी।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल 30 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे जबकि गिल 20 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया अभी बांग्लादेश से 208 रन पीछे है।
| भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे और अधिक जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव #2. दिनेश कार्तिक #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह #10. राहुल द्रविड़ |
साक्षिप्त स्कोर – बांग्लादेश की पहले बल्लेबाजी
मोमिनुल हक 157 गेंद 84 रन जाकिर 15 रन
इंडिया की गेंदबाजी –उमेश यादव -4 विकेट आश्विन -4 विकेट, जयदेव उनदकट 2 विकेट
इंडिया की बल्लेबाजी –गिल 20 गेंद 14 रन,राहुल 30 गेंद 3 रन,स्कोर 19 रन बिना कोई नुकसान के।

