India Vs Australia: टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिचेल मार्श का एक हाथ से कमाल का कैच लपका। उन्हें इस कैच के बाद फील्डर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। बीसीसीआई ने मैच के बाद अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ी बैठे हुए नजर आ रहे हैं और अक्षर पटेल को ये मेडल मिलता है।
India Vs Australia: अक्षर पटेल बने ‘फील्डर ऑफ द मैच’

India Vs Australia: टीम इंडिया का फील्डर ऑफ द मैच कौन? ऑस्ट्रेलिया पर भारत की धमाकेदार जीत के बाद इसका जवाब है अक्षर पटेल (Axar Patel Fielder of the Match)। सेंट लूसिया में खेले गए सुपर-8 के मैच में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की 24 रन से मिली जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में अक्षर पटेल को सम्मानित किया गया।
उन्हें मैच के बाद बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच से नवाजा गया। अक्षर पटेल ही इस मेडल के एकलौते हकदार थे, जिन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ कमाल का कैच लपका और हर किसी का दिल जीत लिया। उन्हें ये मेडल श्रीलंका के एक खास शख्स ने दिया। आइए जानते हैं किसने अक्षर को मेडल पहनाया।
India Vs Australia: अक्षर को नुवान सेनेविरत्ने ने पहनाया फील्डर ऑफ द मैच का मेडल

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है, जिसमें अक्षर पटेल को फील्डर ऑफ द मैच का मेडल मिला। उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर मिचेल मार्श का कमाल का कैच लपका था, जिसके बाद उन्हें ये इनाम मिला। अक्षर को ये मेडल टीम इंडिया के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट नुवान सेनेविरत्ने ने दिया। नुवान सेनेविरत्ने श्रीलंका के रहने वाले हैं और वह अभी टीम इंडिया में थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं।
India Vs Australia: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से चटाई धूल
अगर बात करें मैच की तो बता दें कि भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए प्रवेश किया।
India Vs Australia: सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 के मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलिया को भी तूफानी शुरुआत की जरूरत थी लेकिन सूर्यकुमार यादव के कैच ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। सूर्यकुमार ने डेविड वॉर्नर का सा कैच पकड़ा की जिसने देखा हर कोई हैरान रह गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर वॉर्नर का विकेट खो दिया।
India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिली अच्छी शुरुआत
भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और एक विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। इस स्कोर को हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी लेकिन ये शुरुआत उन्हें मिली नहीं।
भारत ने रोहित शर्मा की 92 रनों की तूफानी पारी के दम पर ये स्कोर बनाया। सभी को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा शतक बनाएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। रोहित ने 41 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्कों की मदद से ये पारी खेली।
India Vs Australia: सूर्यकुमार का शानदार कैच

ऑस्ट्रेलिया को अच्छी ओपनिंग चाहिए थी और ऐसे में उसकी नजरें अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर थीं। लेकिन डेविड वॉर्नर की पारी का अंत अर्शदीप सिंह ने कर दिया। इसमें अर्शदीप सिंह से ज्यादा योगदान स्लिप फील्डर सूर्यकुमार यादव का रहा। वॉर्नर को अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। अर्शदीप की गेंद वॉर्नर के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई। वहां खड़े थे सूर्यकुमार यादव।
सूर्यकुमार ने अपने बाईं तरफ काफी दूर से जा रही गेंद को सही तरह से जज किया और शानदार कैच लपका। कैच लेने के बाद सूर्यकुमार अपना संतुलन खो बैठे थे और लग रहा था कि गेंद उनके हाथ से निकल जाएगी लेकिन सूर्यकुमार ने ऐसा होने नहीं दिया और गेंद को पकड़े रखा। वॉर्नर ने छह गेंदों पर छह रन बनाए।
India Vs Australia: रिकॉर्ड से चूके रोहित

रोहित अगर इस मैच में शतक बना लेते तो वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले भारत के दूसरे भारतीय बल्लेबाज होते। अभी तक वर्ल्ड कप में भारत के लिए सिर्फ सुरेश रैना ने ही शतक जमाया है। रैना ने ये काम साल 2010 में किया था। तब से कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं जमा सका।


2 thoughts on “India Vs Australia: Great भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से चटाई धूल, अक्षर और सूर्या का लाजवाब कैच, अक्षर पटेल बने ‘फील्डर ऑफ द मैच’”