IND W Vs SA W Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वन डे मैच में एक तरफा खेल दिखाते हुए साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम को 143 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया पूरी तरह से हावी रही। पहले स्मृति मंधाना ने बल्ले से कमाल करते हुए शतकीय पारी खेली और फिर अपना पहला मैच खेल रहीं लेग स्पिनर आशा शोभना ने कमाल करते हुए 4 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
मंधाना ने 127 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 117 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अंत में दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों पर 37 रन बनाए। पूजा वस्त्राकर ने 42 गेंदों पर 31 रन बनाए। जवाब मे उतरी साउथ अफ्रीका की टीम महज 122 रनों पर ढेर हो गई। इस टीम के लिए सबसे ज्यादा 33 रन सुने लुस ने बनाए। शोभना ने चार विकेट हासिल किए। भारतीय टीम ने पहले ही मैच में अपना दबदबा दिखाया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ली है।
IND W Vs SA W Highlights: भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम को 143 रन से हराया।
IND W Vs SA W Highlights: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम को 143 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शतक लगाया। जवाब में मेहमान टीम 37.4 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। डेब्यू करने वाली आशा शोभना ने 4 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और शेफाली वर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गईं। इसके बाद हेमलता ने 12 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 10 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंदों पर 17 और ऋचा घोष ने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए।
दीप्ति शर्मा अर्धशतक से चूक गईं और उन्होंने 48 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। 47वें ओवर में स्मृति मंधाना कैच आउट हुईं। उन्होंने 127 गेंदों पर 117 रन ठोके। राधा यादव ने 7 गेंदों पर 6 रन बनाए। आशा शोभना ने 8 और पूजा वस्त्राकर 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND W Vs SA W Highlights: आशा शोभना ने किए 4 शिकार

266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 4, एनेके बॉश ने 5, तजमिन ब्रिट्स ने 18, मारिजैन कप्प ने 24, एनेरी डर्कसेन ने 1, नोंडुमिसो शंगासे ने 8, मसाबाता क्लास ने 1 और अयाबोंगा खाका कोई रन नहीं बनाया।
सिनालो जाफ्ता 27 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से आशा शोभना ने सबसे ज्यादा 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 2 शिकार किए। रेणुका ठाकुर सिंह, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव की झोली में 1-1 विकेट आया।
IND W Vs SA W Highlights: स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पार किया 7000 रन का आंकड़ा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की बैटर स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। ऐसा करने वाली स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की दूसरी प्लेयर बनीं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कारनामा किया उनसे पहले मिताली राज ने यह काम किया था।
IND W Vs SA W Highlights: भारत के लिए संकटमोचक बनीं Smriti Mandhana
साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में स्मृति मंधाना ने ये खास मुकाम हासिल किया। अफ्रीकी टीम के खिलाफ उन्होंने 61 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके वनडे करियर की 27वीं फिफ्टी रही।
IND W Vs SA W Highlights: स्मृति मंधाना ने हासिल किया ये खास मुकाम
इसके साथ ही मंधाना महिला क्रिकेट में बतौर ओपनर 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हुई। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने महिला वनडे सीरीज में 32 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है। वहीं, चार्लोट एडवर्ड्स (28 बार) दूसरे और मंधाना (27 बार) तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
IND W Vs SA W Highlights: महिला वनडे सीरीज में बतौर ओपनर 50 प्लस स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी
32 बार- सूजी बेट्स
28 चार्लोट एडवर्ड्स
27 बार- स्मृति मंधाना
27 बार- लौरा वोल्वार्ड्ट
25 बार- बेलिंडा क्लार्क
20 बार- टैमी ब्यूमों
IND W Vs SA W Highlights: Smriti Mandhana ने जड़ा शतक

116 गेंदों का सामना करते हुए स्मृति मंधाना ने शतक जमाया। यह उनके वनडे करियर का छठा शतक रहा। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें दीप्ति शर्मा का साथ मिला। दीप्ति के साथ उन्होंने 81 रन की अहम साझेदारी की। स्मृति ने शतक जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। महिला वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली वो दूसरी खिलाड़ी बनीं। इस दौरान उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी पछाड़ा, जिन्होंने वनडे में कुल 5 शतक जड़े हैं।

