Bangladesh Vs Nepal: बांग्लादेश (Bangladesh) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 WC 2024) के 37वें मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर नेपाल (Nepal) को लो स्कोरिंग मैच (Low Scoring Match) में हरा दिया। बांग्लादेश और नेपाल (BAN And NEP) के बीच मुकाबले में कुल 191 रन बने। बांग्लादेश ने इस जीत के साथ ही सुपर-8 राउंड (Super-8 Round) में अपनी जगह पक्की की। बांग्लादेश के मध्यम गति के गेंदबाज तानजिम हसन साकिब को प्लेयर ऑफ द मैच (Bangladesh’s country’s medium pace bowler Tanzim Hasan Shakib was chosen as Player of the Match) चुना गया।
Bangladesh Vs Nepal: बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रन से मात दी

Bangladesh Vs Nepal: बांग्लादेश ने सोमवार को अपने गेंदबाजों के दम पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 37वें मैच में नेपाल (BAN vs NEP) को लो स्कोरिंग मैच में 21 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में धमाकेदार एंट्री की। बांग्लादेश की टीम सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी। ग्रुप डी (Group-D) से पहले दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने अगले दौर में प्रवेश किया था।
किंग्सटन (Kingston) में खेले गए ग्रुप-डी के मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 19.3 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट (In the Group D match played in Kingston, Bangladesh batted first and the entire team was all out for 106 runs in 19.3 overs) हो गई। जवाब में नेपाल की टीम (Nepal Team) 19.2 ओवर में 85 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में कुल 191 रन बने। नेपाल के पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके।
Bangladesh Vs Nepal: नेपाल का रहा बुरा हाल

Bangladesh Vs Nepal: बांग्लादेश द्वारा मिले 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत खराब रही। तनजिम हसन साकिब ने कुशल भुर्तेल (Tanzim Hasan Saqib Kushal Bhurtel) (4) को क्लीन बोल्ड किया। दो गेंद बाद ही साकिब ने अनिल शाह (Anil Shah) को शांतो (Shanto) के हाथों कैच आउट करा दिया।
साकिब ने नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल (Nepal captain Rohit Paudel) (1) को हुसैन के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार किया। जल्द ही मुस्ताफिजुर रहमान ने दूसरे ओपनर आसिफ शेख (Mustafizur Rahman opened the second opener Asif Shaikh ) (17) को शाकिब (Shakib) के हाथों कैच आउट कराकर नेपाल को चौथा झटका दिया।
Bangladesh Vs Nepal: नेपाल के पांच बल्लेबाजों का खाता तक नहीं खुला
नेपाल के बल्लेबाज तू चल मैं आया वाली कहावत साबित करते हुए दिखे और उसके आखिरी के तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं कर सके। बांग्लादेश (Bangladesh) की तरफ से तनजिम हसन साकिब (Tanzim Hasan Sakib) ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। मुस्ताफिजुर रहमान ने तीन विकेट चटकाए। शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के खाते में दो विकेट आए। तास्किन अहमद (Taskin Ahmed) एक विकेट लेने में सफल रहे।
Bangladesh Vs Nepal: बांग्लादेश की बैटिंग रही फ्लॉप
पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही। सोमपाल कामी (Sompal Kami) ने पारी की पहली ही गेंद पर तानजिद हसन (Tanjid Hassan) को पवेलियन लौटा दिया। कामी ने अपनी ही गेंद पर हसन का कैच लपका। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (Captain Nazmul Hussain Shanto) (4) को ऐरी ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद लिटन दास (Liton Das) (10) भी कुछ खास नहीं कर सके और कामी के दूसरे शिकार बनकर पवेलियन लौट गए।
शाकिब अल हसन (17) टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। इसके अलावा महमूदुल्लाह (13), जाकेर अली (12), रिशाद हुसैन (13) और तास्किन अहमद (12*) ही दहाई संख्या में रन जुटा सके। नेपाल की तरफ से सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी, रोहित पौडेल और संदीप लामिछाने को दो-दो विकेट (For Nepal, Sompal Kami, Deependra Singh Airi, Rohit Paudel and Sandeep Lamichhane took two wickets each) मिले।

