IND Vs WI ODI Squad: टीम इंडिया (Team India) को वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई (BCCI) ने इस सीरीज के लिए इंडिया टीम की घोषणा भी कर दी है।
IND Vs WI ODI Squad मे कुछ खिलाड़ियों की वापसी
इस वन डे मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है। संजू सैमसन का नाम इन सब में प्रमुख है। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को भी शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या इस वन डे मैच की सीरीज के उपकप्तान हैं।

IND Vs WI ODI Squad: इंडिया की टीम मजबूत
टीम इंडिया में वन डे मैच के लिए गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को भी शामिल किया गया है। बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को शामिल किया गया है। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और जयदेव उनादकट को भी एक दिवसीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने एक मजबूत टीम वेस्टइंडीज में भेजने का प्रयास किया है।
IND Vs WI ODI Squad: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम

IND Vs WI ODI Squad: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के बाद भारतीय टीम जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर खेलने वाली है। टीम इंडिया वहां हर प्रारूप में सीरीज खेलने वाली है। सबसे पहले टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। उसके बाद में वनडे मैच और टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज अंत में होगी।
IND Vs WI ODI Squad: युवा खिलाड़ियों को मौका

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में वेस्टइंडीज (West indies) दौरे पर टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। वनडे वर्ल्ड कप से पहले की तैयारी के हिसाब से यह सीरीज बहुत ही अहम मानी जा रही है। भारतीय टीम में नई प्रतिभा के युवाओं को मौका देते हुए टीम का ऐलान किया गया है।
IND Vs WI ODI Squad: मे शिखर धवन का नाम नहीं
हालांकि बहुत समय से टीम इंडिया ने कोई वनडे मैच नहीं खेला है। अभी तक सिर्फ टेस्ट और टी20 मैच ही खेल पाए हैं। ऐसे मे अब एक बार फिर से पचास ओवर के मैच का धमाका क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिलेगा। लेकिन इस वन डे टीम में शिखर धवन का नाम शामिल नहीं किया गया है। यह थोड़ा सा हैरान करने वाली बात हो सकती है।


1 thought on “IND Vs WI ODI Squad: वेस्टइंडीज दौरे पर एक दिवसीय मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सैमसन और गायकवाड़ को टीम में मौका।, शिखर धवन को बाहर का रास्ता दिखाया गया ”