IND Vs WI 2023 : WTC फाइनल के समापन के बाद अब टीम इंडिया ( Team India) की आने वाली तीन सीरीज के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय टीम 12 जुलाई से 13 अगस्त तक वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे पर जाने वाली है। जहां पर वह वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
IND Vs WI 2023 की सीरीज का शेड्यूल

IND Vs WI 2023 : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के बाद टीम इंडिया (Team India) की अगली तीन सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय टीम 12 जुलाई से 13 अगस्त तक वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे पर जाने वाली है। जहां वह वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से वेस्टइंडीज की तीनों सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान किया गया है।
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2019 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था। जहां पर भारतीय टीम ने सभी फॉर्मेट में सीरीज खेलकर जीत हासिल की थी।
यह भी देखें: CSK के Great चैंपियन गेंदबाज तुषार देशपांडे ने की सगाई,
IND Vs WI 2023 की सीरीज मे पहले टेस्ट मैच
भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी। यहीं से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC ) 2023-2025 की शुरुआत भी होगी। भारत का पहला टेस्ट डोमिनिका में विंडसर पार्क में 12 जुलाई से खेला जाएगा और दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के लिए दूसरा टेस्ट बेहद खास होगा, क्योंकि यह दोनों के बीच खेला जाने वाला 100वां टेस्ट होगा।
IND Vs WI 2023 की सीरीज मे 100वें टेस्ट का जश्न मनाने की तैयारी

सीडब्ल्यूआई (CWI) के सीईओ (CEO) जॉनी ग्रेव ने बताया कि हम टीम इंडिया (Team India) के लिए कार्यक्रम और स्थानों की पुष्टि करते हुए बेहद खुश हैं। भारत (India) के इस दौरे का मुख्य आकर्षण क्वींस पार्क ओवल में खेला जानें वाला 100वां टेस्ट होगा। हम इस ऐतिहासिक घटना का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सफेद गेंद के मैचों में पूरे क्षेत्र के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

IND Vs WI 2023 दौरे का पूरा शेड्यूल
12 से 16 जुलाई – पहला टेस्ट, डोमिनिका
20 से 24 जुलाई – दूसरा टेस्ट, त्रिनिदाद
27 जुलाई – पहला वनडे, बारबाडोस
29 जुलाई – दूसरा वनडे, बारबाडोस
1 अगस्त – तीसरा वनडे, त्रिनिदाद
3 अगस्त – पहला टी-20, त्रिनिदाद
6 अगस्त – दूसरा टी-20, गुयाना
8 अगस्त – तीसरा टी-20, गुयाना
12 अगस्त – चौथा टी-20, फ्लोरिडा
13 अगस्त – पांचवां टी-20, फ्लोरिडा

