IND Vs SL T20 Pitch Report Today: Strong भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 पल्लेकेले में आज, यहाँ की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा जलवा? टॉस की क्या भूमिका रहेगी?  

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा। टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक नई शुरुआत करने की तैयारी में है। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को भारतीय टीम को प्रैक्टिस सेशन के दौरान खूब पसीने बहाते हुए देखा गया। गंभीर को भी खिलाड़ियों से बात करते देखा गया।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच आज

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम 27 जुलाई से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पल्लेकेले में पहला टी20I मैच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। इस सीरीज से भारतीय क्रिकेट में हेड कोच गौतम गंभीर युग की शुरुआत होगी।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  भारत और श्रीलंका का हेड टू हेड रिकार्ड

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 में हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 19 मैच जीते हैं। इसके अलावा टीम को 9 मैच में हार का सामना भी करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।

यह भी देखें: Mohammed Shami News: आखिर क्यों, Strong मोहम्मद शमी सुसाइड करने वाले थे? शमी के बहुत ही करीबी 1 दोस्त ने उनके सुसाइड से जुड़ा किस्सा किया शेयर

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  यहाँ की पिच क्या कहती है?

जहां तक पल्लेकेले की पिच की बात है तो यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही मददगार रही है। इस मैदान पर नई गेंद से गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। हालांकि, जैसे ही गेंद पुरानी होने लगती है यहां शॉट खेलना आसान हो जाता है। मैच के आगे बढ़ने के साथ ही यह पिच बल्लेबाजों के पक्ष में चली जाती है।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  टॉस की अहम भूमिका रहेगी

खास तौर से शाम के मैच में दूसरी पारी में बैटिंग करना काफी आसान हो जाता है। यही कारण है कि इस पिच पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों में खिलाड़ियों को मदद मिलती है। वहीं, बात करें टॉस की तो इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम की पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  नए कप्तान और कोच पर नजरें

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की नवनियुक्त कोच और कप्तान की जोड़ी के साथ भारतीय टीम श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार से यहां शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में अपनी विशेष छाप छोड़ने की कोशिश करेगी। गंभीर आईपीएल में कप्तान और मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में काफी सफल रहे हैं। वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे जिनके कोच रहते हुए भारत ने अच्छी सफलताएं हासिल की थीं।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  गंभीर के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:
IND Vs SL T20 Pitch Report Today:

द्रविड़ के मुख्य कोच रहते हुए भारत ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में तीनों प्रारूप के फाइनल में जगह बनाई तथा गंभीर को अब इन सफलताओं को नए मुकाम पर पहुंचाना होगा। सूर्यकुमार को कप्तान बनाना थोड़ा हैरानी भरा फैसला रहा क्योंकि रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पांड्या को इस पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  चयन समिति ने सूर्या पर भरोसा दिखाया

चयन समिति ने सूर्यकुमार के कप्तान के रूप में कम अनुभव को नजरअंदाज करके उन्हें टीम की कमान सौंपी है। अगला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा तथा चयनकर्ताओं के पास उसके लिए टीम तैयार करने के लिए अभी काफी समय है।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  भारतीय टीम में परिवर्तन का दौर

भारतीय टीम में यह बदलाव पिछले महीने विश्व कप जीतने तथा रोहित, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आया है। भारतीय टीम जब परिवर्तन के दौर से गुजर रही है तब सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान शुभमन गिल इसे अपनी जगह पक्की करने के अवसर के रूप में देख रहे होंगे। केवल वही नहीं यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और यहां तक कि रियान पराग जैसे अन्य खिलाड़ी भी ऐसा करना चाहेंगे।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  जडेजा की जगह लेने को तैयार अक्षर

अक्षर पटेल टीम में जडेजा की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके अलावा भारत के पास हार्दिक, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में अच्छे ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह को इस दौरे से विश्राम दिया गया है तथा उनकी अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज यहां की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाकर टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  चमीरा व तुषारा की कमी खलेगी

जहां तक श्रीलंका की बात है तो वह तेज गेंदबाजी विभाग में कमजोर नजर आता है क्योंकि उसके दो अनुभवी गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण) और नुवान तुषारा (उंगली में फ्रैक्चर) सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका को टीम में लिया गया है।

श्रीलंका के टी20 विश्व कप में जल्दी बाहर होने के बाद कप्तान वानिंदु हसरंगा, कोच क्रिस सिल्वरवुड और सलाहकार कोच महेला जयवर्धने ने अपना पद छोड़ दिया था। श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या को अंतरिम कोच नियुक्त किया है जिन्होंने अपनी टीम को भारत के स्टार खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का पूरा लाभ उठाने के लिए कहा है लेकिन वह अपनी टीम की कमजोरी से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  श्रीलंका के लिए भी नया दौर

भारत की तरह श्रीलंका भी नए दौर की शुरुआत करेगा। उसने कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज चरिथ असलांका को सौंपी है। श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर जीत हासिल करना चाहेगा। उसके पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनमें पूर्व कप्तान दासुन शनाका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल शामिल हैं।

IND Vs SL T20 Pitch Report Today:  दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका : दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालगे।

Leave a Comment